Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (22 जनवरी 2021)

अभिनय एवं मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े लोग किसी मुद्दे को लेकर विवाद के घेरे में आ सकते हैं। मान-हानि की आशंका बन सकती है। सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारी पर कार्यभार बढ़ सकता है। धैर्य एवं संयम बना रखें।

04:43 AM Jan 22, 2021 IST | Shera Rajput

अभिनय एवं मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े लोग किसी मुद्दे को लेकर विवाद के घेरे में आ सकते हैं। मान-हानि की आशंका बन सकती है। सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारी पर कार्यभार बढ़ सकता है। धैर्य एवं संयम बना रखें।

मेष (ARIES) : कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत एवं क्षमता के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे। इस समय कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है। अपनी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर खर्च करते समय बजट का विशेष ध्यान रखें।
Advertisement
वृष (TAURUS) : आपका स्वाभिमान व आत्मविश्वास रोजगार में उन्नति दिलाएगा। लम्बे अरसे से चल रही व्यावसायिक समस्या का समाधान होगा। किसी मि​त्र के साथ नजदीकी यात्रा पर जा सकते हैं। कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें, चोरी व गुम होने की आशंका है।
मिथुन (GEMINI) : राजनीतिक संबंध अच्छे रहेंगे। उच्चाधिकारी की मदद से बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। परिवार में किसी सदस्य के नकारात्मक व्यवहार से मन दुखी रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के बाद भी कोई विश्वास नहीं करेगा। सेहत का ध्यान रखें। 
कर्क (CANCER) : संतान की फिजूल खर्ची एवं नकारात्मक व्यवहार से मन दुखी रहेगा। घर के वरिष्ठ एवं बुजुर्ग की सलाह अवश्य लें लाभदायक साबित होगा। विद्यार्थियों के लिए समय प्रतिकल है, ​िकन्तु आगामी परीक्षा में परिश्रम द्वारा अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
सिंह (LEO) : अभिनय एवं मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े लोग किसी मुद्दे को लेकर विवाद के घेरे में आ सकते हैं। मान-हानि की आशंका बन सकती है। सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारी पर कार्यभार बढ़ सकता है। धैर्य एवं संयम बना रखें।
कन्या (VIRGO) : परिवार में विवाह योग्य किसी सदस्य का रिश्ता तय हो सकता है। आय के साथ-साथ खर्च भी बढ़ सकते हैं। व्यावसायिक दृष्टि से समय चुनौतीपूर्ण है। धैर्य एवं समय से काम लें। महिला मित्र के साथ संबंधों में मर्यादा बनाए रखें।
तुला (LIBRA) : सगे-संबंधियों एवं पड़ोसियों से छोटी-छोटी बात को लेकर बढ़ावा न दें, बेहतर होगा कि आप अपने काम पर विशेष ध्यान दें। नौकरीपेशा व्यक्ति बॉस की मीटिंग में शामिल हो सकते हैं। महिलाओं को जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है, सेहत का ध्यान रखें।
वृश्चिक (SCORPIO) : मेडिकल क्षेत्र से जुड़े अध्ययनरत युवा को कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट ​िमल सकता है जो आगामी भविष्य के लिए उत्तम रहेगा। शारीरिक रोग से पीड़ित व्यक्ति बाहर निकलते समय सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन अवश्य करें। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। 
धनु (SAGITTARIUS) : क्रय विक्रय संबंधी कार्यों में कुछ गति आएगी, बेहतर होगा कि बाहरी लोगों से अधिक से अधिक सम्पर्क बढ़ाए। प्रेमी-प्रेमिका में किसी बात को लेकर नोक-झोंक हो सकती है, किन्तु भावात्मक संबंध मजबूत रहेंगे। माता से लगाव अधिक रहेगा।
मकर (CAPRICORN) : इस समय जमीन-जायदाद संबंधी व्यवसाय में किसी मोटी पार्टी के साथ बड़ी डील हो सकती है जो आगामी समय के धन लाभ के संकेत हैं। माता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा, किन्तु जोड़ों में दर्द की समस्या बनी रह सकती है। खान-पान पर विशेष ध्यान दें।
कुम्भ (AQUARIUS) : शाम के समय किसी मित्र या सगे-संबंधियों के यहां शादी पार्टी या किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने के अवसर प्राप्त होंगे। अपनी कोई भी गुप्त योजना किसी के समक्ष सार्वजनिक न करें। मजदूर वर्ग दोपहर के बाद अपने कार्यों को सावधानीपूर्वक करें।
मीन (PISCES) : कार्यक्षेत्र में चल रही अव्यवस्था को दूर करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण नियम बनाएं जो लाभदायक साबित होगा। किसी अजनवी से बात-व्यवहार सीमित रखें, धोखे की आशंका बन सकती है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
Advertisement
Next Article