टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

आज का राशिफल (23 अप्रैल 2021)

पारिवारिक एवं व्यावसायिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग उत्तम रहेगा। आपको मजबूती प्रदान करेगा। घर में बच्चे की किलकारी संबंधी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेमी युगल को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से आत्मीय खुशी महसूस होगी।

07:33 AM Apr 23, 2021 IST | Shera Rajput

पारिवारिक एवं व्यावसायिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग उत्तम रहेगा। आपको मजबूती प्रदान करेगा। घर में बच्चे की किलकारी संबंधी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेमी युगल को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से आत्मीय खुशी महसूस होगी।

मेष (ARIES) :  पारिवारिक सदस्यों के बीच उत्पन्न तनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। कारोबार के क्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति को कई टारगेट पूरा होने पर राहत महसूस करेंगे।
वृष (TAURUS) :  भागदौड़ भरी जिन्दगी में कुछ समय पारिवारिक सदस्यों के साथ मनोरंजन एवं घूमने-फिरने के लिए अवश्य निकालें। कार्यस्थल पर कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों द्वारा कार्यों में वोध उत्पन्न हो सकता है किन्तु प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से लाभ मिलेगा।
मिथुन (GEMINI) :  कारोबार के क्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इस समय अपनी मानसिक स्थिति को सकारात्मक बनाए रखना अति आवश्यक है। धैर्य एवं संयम बनाए रखना आगामी समय के लिए वरदान स्वरूप साबित होगा। वाहनादि चलाते समय सावधानी बरतें।
कर्क (CANCER) : आज किसी मित्र से मिलने की खुशी प्राप्त होगी। कहीं घूमने की योजना बनेगी। व्यावसायिक वर्ग के लिए आज उपलब्धियों भरा दिन रहेगा। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। जनसंपर्क मजबूत रहेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। 
सिंह (LEO) : अपने कार्य के प्रति और अधिक मनन चिंतन करने से कार्यप्रणाली में और अधिक सुधार आएगा। संतान के किसी नकारात्मक रवैये से माता-पिता दुखी हो सकते हैं। बेहतर होगा उन्हें मित्रवत व्यवहार स्वरूप समझाएं। बुरे प्रवृत्ति के लोगों से बचें। 
कन्या (VIRGO) :   साझेदारी संबंधी कारोबार में पारदर्शिता बनाए रखें अन्यथा किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न होने से आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है। सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारी को स्थानान्तरण के योग बन सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में एक-दूसरे का सहयोग बना रहेगा।
तुला (LIBRA) :  आज के दिन रोचक साहित्य के पठन-पाठक में समय व्यतीत होगा। पारिवारिक माहौल ठीक रहेगा। प्रेमी-युगल के बीच गपशपबाजी बढ़ने से भावात्मक संबंध और अधिक मजबूत होंगे। शाम के समय वाहनादि चलाते समय सावदानी बरतें। सेहत का ध्यान रखें।
वृश्चिक (SCORPIO) : विगत दिनों से रुके हुए कार्य में गतिशीलता आने से आपका आत्मविश्वास बढ़ जाएगा। इस समय बच्चों के अध्ययन एवं स्वास्थ्य के बारे में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों की गतिविधियों पर निगरानी बनाए रखें। 
धनु (SAGITTARIUS) : दूर-दराज की यात्रा करते समय किसी अनजान व्यक्ति से जरूरत से ज्यादा मेल-मिलाप न बढ़ाएं। धोखा मिलने का भय है। आप अपने व्यक्तिगत कार्यों को सुचारू रूप से करने में समर्थ रहेंगे। सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें।  
मकर (CAPRICORN) : कारोबार संबंधी किसी महत्वपूर्ण योजना एवं गतिविधियों की चर्चा किसी के समक्ष न करें, अन्यथा फलीभूत होना मुश्किल हो जाएगा। समय का सद्पयोग करें, आलस्य और थकान को अपने ऊपर हावी न होने दें। वाहनादि से सावधान रहें।  
कुम्भ (AQUARIUS) :  पारिवारिक एवं व्यावसायिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग उत्तम रहेगा। आपको मजबूती प्रदान करेगा। घर में बच्चे की किलकारी संबंधी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेमी युगल को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से आत्मीय खुशी महसूस होगी।
मीन (PISCES) : व्यावसायिक स्थल पर आपका प्रभुत्व बना रहेगा। कर्मचारी अपने कार्यों को लगन एवं ईमानदारीपूर्वक करते रहेंगे। रियल स्टेट से जुड़े लोग सावधान रहें। किसी दलाल द्वारा धोखा मिल सकता है। शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
Advertisement
Advertisement
Next Article