W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल (23 जनवरी 2021)

नौकरीपेशा व्यक्तियों को आफिस में किसी बात को लेकर अधिकारियों के साथ बाद-विवाद बढ़ सकता है। क्रोध एवं वाणी पर नियंत्रण रखें। कला एवं साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी सार्वजनिक मंच से इनके कार्यों की सराहना की जा सकती है।

02:33 AM Jan 23, 2021 IST | Shera Rajput

नौकरीपेशा व्यक्तियों को आफिस में किसी बात को लेकर अधिकारियों के साथ बाद-विवाद बढ़ सकता है। क्रोध एवं वाणी पर नियंत्रण रखें। कला एवं साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी सार्वजनिक मंच से इनके कार्यों की सराहना की जा सकती है।

आज का राशिफल  23 जनवरी 2021
मेष (ARIES) : किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से आपको आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है। छोटी सी छोटी बात भी बड़े विवाद का कारण बन सकती है। सूझ-बूझ एवं विवेक से काम लें। संतान संबंधी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कैरियर संबंधी योजना बना सकते हैं। 
वृष (TAURUS) : विद्यार्थी वर्ग सोशल मीडिया एवं मित्रों के साथ व्यर्थ में समय व्यतीत न करें। आगामी परीक्षा के लिए ध्यान केन्द्रित रखें समय आपके अनुकूल है। विवाहित पुरुष अपने व्यक्तिगत जीवन को सुचारू रूप से चलाएं किसी अन्य महिला मित्र के साथ संबंध अच्छे बनाए रखें। 
मिथुन (GEMINI) : अनुसंधान के क्षेत्र में अध्ययनरत युवा को सफलता प्राप्त होगी। किसी ऐतिहासिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। किसी कल्याणकारी संस्था से जुड़े लोगों के लिए सरकार द्वारा आर्थिक पैकेज प्राप्त हो सकता है। ग्रह स्थितियां आपके अनुकूल हैं। 
कर्क (CANCER) : किसी भी प्रकार की प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलने के उत्तम योग हैं अतः पूरा ध्यान लक्ष्य की ओर केन्द्रित रखें। अपनी प्रभावााली वाणी से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। नए लोगों के सम्पर्क से आगामी समय कार्यक्षेत्र के लिए बेहतर साबित होगा। 
सिंह (LEO) : नौकरीपेशा व्यक्तियों को आफिस में किसी बात को लेकर अधिकारियों के साथ बाद-विवाद बढ़ सकता है। क्रोध एवं वाणी पर नियंत्रण रखें। कला एवं साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी सार्वजनिक मंच से इनके कार्यों की सराहना की जा सकती है। 
कन्या (VIRGO) : किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपके व्यवसाय में विस्तार करेगा। वित्तीय संबंधी मामलों में लेन-देन करते समय सावधानी अवश्य बरतें, कागजातों पर हस्ताक्षर करते समय भलीभांति पढ़ लें। शारीरिक रोग से पीड़ित व्यक्ति खान-पान पर विशेष ध्यान दें। 
तुला (LIBRA) : आज कुछ खास लोगों के बीच किसी गम्भीर मुद्दे पर चर्चा होगी जिसका परिणाम सकारात्मक सिद्ध होगा। संतान की कोई उपलब्धि हासिल होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। गृहणियां दैनिक कार्यों की अधिकता से कुछ मनमुटाव की स्थिति बना सकती हैं। 
वृश्चिक (SCORPIO) : व्यापारी वर्ग किसी नए आर्डर के मामले में सावधानीपूर्वक कार्य करें, क्योंकि छोटी सी गलती बड़े नुक्सान का कारण बन सकती है। नौकरीपेशा व्यक्ति को उनक​ी मेहनत और कार्य कुशलता से प्रसन्न होकर उच्चाधिकारी पदोन्नति पत्र प्रदान कर सकता है। 
धनु (SAGITTARIUS) : दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आएगा। कुछ नई चीजें सीखने में समय व्यतीत होगा जिससे आपको आनन्द की अनुभूति होगी। कुछ आकस्िमक खर्च बढ़ सकते हैं। किसी पूर्व परिचित मित्र की मुलाकात से नई-पुरानी बातें हो सकती हैं। 
मकर (CAPRICORN) : परिवार के किसी सदस्य को लेकर पति-पत्नी में बहस हो सकती है। क्रोध एवं वाणी पर नियंत्रण रखें। सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारी को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिसकी वजह से कुछ तनाव महसूस करेंगे। सेहत का विशेष ध्यान रखें। 
कुम्भ (AQUARIUS) : मेडिकल अध्ययन से जुड़े लोगों को चिकित्सीय क्षेत्र में सेवा करने के अवसर प्राप्त होंगे। कामयाबी हासिल करने में सक्षम रहेंगे। रोजगार के क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति को किसी ग्राहक से पैसे के लेन-देन में बहस हो सकती है। धैर्य एवं संयम से काम लें। 
मीन (PISCES) : विवाहित पुरुष किसी अन्य महिला मित्र की तरफ आकर्षित न हों। संबंधों एवं शब्दों में मर्यादितपूर्ण व्यवहार अपनाएं अन्यथा अपयश मिलने की संभावना बन सकती है। यात्रादि करते समय अपने कीमती सामान को सुरक्षित रखें। स्वस्थय रहने के लिए खानपान पर ध्यान दें। 
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×