टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

आज का राशिफल (24 फरवरी 2021)

सुरक्षा विभाग में सेवा करने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रशिक्षण के लिए किसी दूरदराज की यात्रा पर जा सकते हैं। कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है धैर्य एवं समय बनाए रखें। माता-पिता से अत्यधिक लगाव रहेगा।

05:02 AM Feb 24, 2021 IST | Shera Rajput

सुरक्षा विभाग में सेवा करने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रशिक्षण के लिए किसी दूरदराज की यात्रा पर जा सकते हैं। कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है धैर्य एवं समय बनाए रखें। माता-पिता से अत्यधिक लगाव रहेगा।

मेष (ARIES) : परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। कमीशन, बीमा, टैक्स आदि से संबंधित व्यवसाय में सफलता मिलेगी। नौकरी में किसी कारण से प्रमोशन रुकने की आशंका है। शत्रुओं से सावधान रहें।
वृष (TAURUS) : भाग्य और समय दोनों आपके पक्ष में बेहतरीन परिस्थितियां बना रहे हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के प्रभाव से महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। वाहनादि चलाते समय सावधानी रखें। किसी रिश्तेदार के यहां शादी-पार्टी में जा सकते हैं।
मिथुन (GEMINI) : व्यवसाय के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभाल कर रखें, गुम या चोरी होने की आशंका है। विद्यार्थियों को आगामी परीक्षा में कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और अधिक मेहनत करें।
कर्क (CANCER) : किसी अजनबी से बात, व्यवहार सीमित रखें। मनोरंजन के साथ-साथ अपने कार्यों पर भी विशेष ध्यान दें, अन्यथा कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से निकल जाएगी। कोर्ट-कचहरी संबंधी मामलों में आज सकारात्मक परिणाम आ सकते हैं।
सिंह (LEO) : सुरक्षा विभाग में सेवा करने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रशिक्षण के लिए किसी दूरदराज की यात्रा पर जा सकते हैं। कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है धैर्य एवं समय बनाए रखें। माता-पिता से अत्यधिक लगाव रहेगा।
कन्या (VIRGO) : सरकारी कर्मचारी किसी गैर कानूनी कार्यों में रिस्क न उठाएं और न ही अराजकतत्वों में सं​ल्प्ति रहें, अन्यथा मानहानि की आशंका बन सकती है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। बच्चों की एक्टिविटी देखकर आत्मिक खुशी मिलेगी।
तुला (LIBRA) : लम्बे समय से विवादित जमी-जायदाद का मामला आज सुलझने की संभावना बन रही है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाए रखें। मादक पदार्थों का अधिक सेवन न करें अन्यथा आपका कोई नजदीकी संबंधी ही आपकी परेशानी का कारण बन सकता है।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज कुछ नवीन कार्य करने की योजनाएं बन रही हैं किंतु ध्यान रखें कोई जोखिम भरे कार्य न करें। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए खानपान के साथ-साथ योगा-व्यायाम पर भी ध्यान दें। शाम के समय पत्नी से किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है।
धनु (SAGITTARIUS) : पड़ोसियों एवं किसी खास करीबी ने किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है, बेहतर होगा आप अपने कार्यों पर विशेष ध्यान दें, निरर्थक बातों पर ध्यान न दें, आपके लिए फायदेमंद होगा। खर्चादि करते समय बजट का ध्यान रखें।
मकर (CAPRICORN) : आज व्यक्तिगत कार्यों की वजह से कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे किंतु फोन कॉल्स द्वारा आपके अधिक काम व्यवस्थित रहेंगे। इलेक्ट्रानिक एवं मशीनरी संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें, क्योंकि चोट लगने की आशंका बन सकती है।
कुम्भ (AQUARIUS) : किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन व परामर्श आपकी सहायता करेगा। सामाजिक कल्याणकारी संस्थाओं में आपका आर्थिक सहयोग रहेगा। किसी पूर्व परिचित मित्र के मुलाकात से पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। वाहनादि चलाते समय सावधानी बरतें।
मीन (PISCES) :  परिवार के किसी सदस्य के वैवाहिक संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकता है बेहतर होगा परिवार के बड़े-बुजुर्गों की सलाह अवश्य मानें। स्थितियां सामान्य हो जाएंगी। व्यर्थ के प्रेम-प्रसंगों में अपना समय नष्ट न करें, परिवार ही सबसे बड़ी खुशी और धन ही होता है।
Advertisement
Advertisement
Next Article