Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल ( 24 नवंबर 2020 )

किसी विपरित लिंग से भावात्मक तनाव बढ़ सकता है। व्यक्तिगत जीवन एवं कार्यक्षेत्र में संतुलन बनाकर रखें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को काम से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अवश्य पढ़ें गलतियां होने की संभावना है।

10:47 AM Nov 24, 2020 IST | Desk Team

किसी विपरित लिंग से भावात्मक तनाव बढ़ सकता है। व्यक्तिगत जीवन एवं कार्यक्षेत्र में संतुलन बनाकर रखें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को काम से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अवश्य पढ़ें गलतियां होने की संभावना है।

मेष (ARIES) : आज राजनैतिक कार्यों में सक्रियता बढ़ सकती है। अपने कुशल वक्ता से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। जरूरतमंद लोगों की मदद करने से सम्मान के पात्र बनेंगे। पूर्व परिचित मित्र से मुलाकात हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
Advertisement
वृष (TAURUS) : सामाजिक गतिविधियों में आपकी उप​स्थिति महत्वपूर्ण है। किसी मूल्यवान उपहार की प्राप्ति हो सकती है। नई योजनाएं बनाने तथा नए उपक्रम  करने के लिए समय अनुकूल है। विरोधी की गतिविधियों से सावधान रहें।
मिथुन (GEMINI) : कोई करीबी महिला मित्र आपकी मानहानि का कारण बन सकती है। घर के वरिष्ठ सदस्यों से अपनी समस्या अवश्य शेयर करें। तनाव से मुक्ति मिलेगी। भाई-बहन के साथ संबंध मधुर रहेंगे। माता की सेहत का ध्यान रखें।
कर्क (CANCER) : धर्म के नाम पर दान-दक्षिणा कर सकते हैं। जीवनसाथी का घर परिवार में पूरा सहयोग प्राप्त होगा किंतु किसी सदस्य के व्यवहार से आप नाखुश रहेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों का आफिस का वातावरण सुकून भरा रहेगा।
सिंह (LEO) : किसी विपरित लिंग से भावात्मक तनाव बढ़ सकता है। व्यक्तिगत जीवन एवं कार्यक्षेत्र में संतुलन बनाकर रखें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को काम से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अवश्य पढ़ें गलतियां होने की संभावना है।
कन्या (VIRGO) : बच्चों के ऊपर जरूरत से ज्यादा प्रतिबंध न लगाएं किंतु उनकी गतिविधियों पर निगरानी अवश्य रखें। गृहणियां दैनिक कार्यों में व्यस्त रहेंगी। अत्याधिक कार्यभार होने के कारण घुटनों एवं जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है।
तुला (LIBRA) : व्यवसाय संबंधी कार्य बिना किसी अवरोध के सम्पन्न होंगे। बाहरी सम्पर्कों से कारोबार में विवाद होगा। निवेश करते समय किसी विशेषज्ञ से सलाह लें। पारिवारिक जीवन में थोड़ा मन-मुटाव बना रहेगा, इसे नजरअंदाज कर दें।
वृश्चिक (SCORPIO) : ​विद्यार्थी वर्ग को अनुसंधान संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। उच्च शिक्षा की डिग्री के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। किसी महिला मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। बेहतर होगा आप अपने लक्ष्य की तरफ प्रेरित हों।
धनु (SAGITTARIUS) : नकारात्मक विचार मन पर हावी होने से किसी बात का डर बना रहेगा। व्यवसायी वर्ग कारोबार में अधिक मुनाफे की उम्मीद न रखें, परिस्थितियों में परिवर्तन होता रहता है, धैर्य रखें। जमीन खरीदने की बात चल सकती है।
मकर (CAPRICORN) : घर की साज-सज्जा संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा। खरीदारी करते समय अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें। आपकी सकारात्मक सोच और सहयोगी व्यवहार समाज में सम्मान दिला सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

कुम्भ (AQUARIUS) : घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ ​चिंता हो सकती है। धन संबंधी मामलों में किसी पर अधिक विश्वास न रखें। धन हानि की आशंका है। थोड़ी सी गलती बड़े नुक्सान का कारण बन सकती है।
मीन (PISCES) : घर में किसी मांगलिक कार्य होने की योजना बन सकती है। धन की बढ़ौतरी के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। माता-पिता बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
Advertisement
Next Article