Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (24 सितम्बर 2020)

दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। शत्रुओं से सावधान रहे, अन्यथा आपको चोट पहुंचा सकते हैं। माता के स्वास्थ्य के प्रति चिन्तित होंगे। महिला मित्र से मन-मुटाव हो सकता है।

02:19 AM Sep 24, 2020 IST | Shera Rajput

दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। शत्रुओं से सावधान रहे, अन्यथा आपको चोट पहुंचा सकते हैं। माता के स्वास्थ्य के प्रति चिन्तित होंगे। महिला मित्र से मन-मुटाव हो सकता है।

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) :  दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। शत्रुओं से सावधान रहे, अन्यथा आपको चोट पहुंचा सकते हैं। माता के स्वास्थ्य के प्रति चिन्तित होंगे। महिला मित्र से मन-मुटाव हो सकता है।
Advertisement
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) : राजनयिक संबन्ध अच्छे रहेंगे। किसी सगे-सम्बन्धी से धोखा मिल सकता है। भाई-बहन के प्रति अच्छे विचारों का सृजन होगा। माता-पिता अपने बच्चों के प्रति चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य का पूर्ण ध्यान रखें।
 
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) :   कोई बिगड़े कार्य बनेंगे। एतिहासिक स्थानों पर जाने के योग बनेंगे। धन-संबन्धी मामलों में सतर्क रहें। सरकारी क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) : साक्षात्कार में सफलता के योग बन सकते हैं। पत्नी से मन-मुटाव हो सकता है। अचानक दुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। मांगलिक कार्य में जाने के अवसर मिलेंगे।
  
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) :  अपने कार्य के प्रति मन मे उत्साह जाग्रति होगा। सामाजिक सद्भावना में वृद्धि होगी। किसी सगे-संबन्धी से मन-मुटाव बढ़ सकता है। बहनोई के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित रहेंगे। रोजगार के अवसर मिलेंगे।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) :  आर्थिक क्षेत्र में उन्नति बनी रहेगी। आय-व्यय के मामले में मन चिंतित रहेगा। किसी सांस्कृतिक समारोह में जाने के अवसर मिलेंगे। पत्नी से सहयोग प्राप्त होगा। वाहन आदि चलाते समय सतर्क बने रहें।
 
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) :  किसी प्रभावशाली व्यक्ति से रूबरू होने के अवसर प्राप्त होंगे। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्नति होगी। मन में उत्साह का भाव बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में सुधार आएगा। घर में मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकते हैं।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) : साहित्यिक जगत में मान-सम्मान बढ़ेगा। महिला मित्र से प्रेम सम्बन्ध बढ़ेंगे। अचानक नई बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थी के लिए अच्छा समय हैं। बिजली संबन्धी कार्य को सतर्कता से करें।
  
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) :  गुरू की कृपा प्राप्त होगी। वाहन और संपत्ति खरीदने के योग बन सकते हैं। संतान सुख की प्राप्ति होगी। अग्नि एवं पानी से दूरी बनाए रखें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। कीमती समान चोरी होने का भय रहेगा।
 
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) : किसी नए कारोबार की योजना बन सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं के प्रति मन आकर्षित होगा। किसी दूर-दराज यात्रा से लाभ मिलेगा। पत्नी से मन-मुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
    
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) :  कोर्ट-कचहरी के मामले में सफलता मिल सकती है। घरेलू समस्याएं बढ़ेंगी। पड़ोसियों से वाद-विवाद हो सकते हैं। विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा। भाई के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे । सेहत का ध्यान रखें।
 
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) :   शारीरिक परेशानी के कारण कार्य में मन नही लगेगा। धन खर्च की अधिकता रहेगी। माता-पिता से मन-मुटाव हो सकता है। किसी उच्चाधिकारी से लाभ मिल सकता हैं। दोस्तों से मित्रता बढ़ेगीं।
Advertisement
Next Article