W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल (25 अप्रैल 2021)

अध्ययन-अध्यापन में रुचि उत्पन्न होगी। आज किसी पुराने शिष्य के मिलने से खुशी मिलेगी। आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुचि उत्पन्न होगी। किसी कल्याणकारी संस्था के प्रति आपका विशेष लगाव रहेगा। आर्थिक मदद कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

04:06 AM Apr 25, 2021 IST | Shera Rajput

अध्ययन-अध्यापन में रुचि उत्पन्न होगी। आज किसी पुराने शिष्य के मिलने से खुशी मिलेगी। आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुचि उत्पन्न होगी। किसी कल्याणकारी संस्था के प्रति आपका विशेष लगाव रहेगा। आर्थिक मदद कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

आज का राशिफल  25 अप्रैल 2021
मेष (ARIES) : इस समय अपनी योग्यता एवं क्षमता पर अधिक विश्वास रखना जरूरी है। किसी अन्य व्यक्ति सलाह आपको भ्रमित कर सकती है। वित्तीय संबंधी मामलों में लेन-देन करते समय पक्के बिल को देखकर ही हस्तरक्षर करें। कोई गलती हो सकती है। 
वृष (TAURUS) : शेयर मार्केट में आज के दिन किसी भी तरह का निवेश न करें क्योंकि उचित लाभ न मिलने से मन दुःखी हो सकती है। प्रभावशाली लोगों से अपना संपर्क मजबूत बनाए रखें आगामी समय में इसका लाभ अवश्य मिलेगा। सेहत का विशेष ध्यान दें।
मिथुन (GEMINI) : कोर्ट-कचहरी संबंधी मामलों में आज किसी वरिष्ठ वकील से बात हो सकती है। दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा। संतान पक्ष से थोड़ी चिन्ता हो सकती है। प्रेमी युगल के बीच किसी गलतफहमी की वजह से अलगाव की स्थिति बन सकती है। धैर्य बनाए रखें। 
कर्क (CANCER) :  आज वित्तीय संबंधी कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए समय अनुकुल है। किसी पर विश्वास करने से पहले सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। समय का सद्पयोग करें। मित्र के साथ व्यर्थ की गपशपबाजी में समय बर्बाद न करें।
सिंह (LEO) : पारिवारिक जिम्मेदारियों का भली-भांति निर्वहन करने के बावजूद भी सदस्यों का आपके ऊपर विश्वास न करना। मानसिक कष्ट का कारण बन सकता है। मजदूर वर्ग बिल्डिंग एवं कारखानों में कार्य करते समय सावधानी बरतें, चोट लगने का भय है। 
कन्या (VIRGO) : आज पिता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। एक-दूसरे के प्रति द्वेष की भावना बनी  रहेगी। किसी बात पर विचार-विमर्श करते समय अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। इस समय अपना मनोबल एवं आत्मविश्वास बनाए रखने अति आवश्यक है।  
तुला (LIBRA) : मार्केटिंग एवं ऑनलाइन कार्यों से जुड़े व्यवसाय में उचित उपलब्धि मिलेगी। नौकरी-पेशा व्यक्ति कम्प्यूटर पर वर्क करते समय त्रुटियों पर ध्यान अवश्य दें, अन्यथा बड़ी समस्या का कारण बन सकती है। मित्र के साथ अच्छा व्यवहार रहेगा। 
वृश्चिक (SCORPIO) : अतीत की किसी नकारात्मक बात को वर्तमान जीवन पर हावी न होने दे, क्योंकि इसका असर दाम्पत्य जीवन पर पड़ सकता है। विवाहित पुरुष किसी अन्य महिला मित्र के साथ संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें। पत्नी एवं संतान का ख्याल रखें। गलत कार्य न करें।
धनु (SAGITTARIUS) : ​आज कार्य में अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। संतान की शिक्षा से संबंधित कुछ भविष्य संबंधी योजनाएं फलीभूत होगी। धन खर्च की अधिकता बनी रहेगी। रोजगार के क्षेत्र में वृद्धि होगी। सरकारी कामकाज में कुछ रुकावट आने से चिन्ता बढ़ सकती है। 
मकर (CAPRICORN) : नौकरी-पेशा व्यक्ति को अपना टारगेट पूर्ण करने के लिए सीनियर की मदद की जरूरत पड़ सकती है। आत्मविश्वास बनाए रखें कार्यों को निष्ठापूर्वक करते रहें। आने वाला समय उपलब्धियों भरा रहेगा। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। 
कुम्भ (AQUARIUS) : अध्ययन-अध्यापन में रुचि उत्पन्न होगी। आज किसी पुराने शिष्य के मिलने से खुशी मिलेगी। आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुचि उत्पन्न होगी। किसी कल्याणकारी संस्था के प्रति आपका विशेष लगाव रहेगा। आर्थिक मदद कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
मीन (PISCES) : सामाजिक सक्रियता का दायरा बढ़ेगा। एक कुशल सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में आपकी पहचान बढ़ेगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से मानसिक राहत मिलेगी। व्यवसायिक वर्ग के लिए समय चुनौतियों से भरा है। धैर्य एवं संयम बनाए रखें।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×