Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल ( 25 नवंबर 2020 )

महिला मित्र के साथ संबन्ध आपके पारिवारिक जीवन में जहर घोल सकता है। माता-पिता के जजबातों की कद्र करें, उन्हें अपमानित होने से बचाएं। बिजली के कर्मचारी कार्य करते समय सावधान रहें।

05:41 AM Nov 25, 2020 IST | Shera Rajput

महिला मित्र के साथ संबन्ध आपके पारिवारिक जीवन में जहर घोल सकता है। माता-पिता के जजबातों की कद्र करें, उन्हें अपमानित होने से बचाएं। बिजली के कर्मचारी कार्य करते समय सावधान रहें।

मेष (ARIES) : आर्थिक सक्रियता का दायरा बढ़ सकता है। अपने कार्यों के प्रति पूरी निष्ठा से मेहनत करें, सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। कोई महत्वपूर्ण कार्य आज संपन्न होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है।
Advertisement
वृष (TAURUS) : व्यापार संबन्धी कार्य आरम्भ करने से पहले घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें, इनका मार्गदर्शन आपके उत्तम भविष्य के लिए सहायक बनेगा। धन संबन्धी मामलों में ससुराल पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन (GEMINI) : कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूर्ण होने की संभावना है। कोई नजदीकी मित्र या रिश्तेदार आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं। यात्रा करते समय कीमती सामान एवं दस्तावेज संभालकर रखें, चोरी होने का भय है।
कर्क (CANCER) : नौकरी में उच्चाधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट होकर पदोन्नति प्रदान कर सकते हैं। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में आप सक्रिय रहेंगे। प्रतिद्वंद्वी द्वेष की भावना रख सकते हैं।
सिंह (LEO) : महिला मित्र के साथ संबन्ध आपके पारिवारिक जीवन में जहर घोल सकता है। माता-पिता के जजबातों की कद्र करें, उन्हें अपमानित होने से बचाएं। बिजली के कर्मचारी कार्य करते समय सावधान रहें।
कन्या (VIRGO) : कार्यक्षेत्र में कुछ नया परिवर्तन आप को आर्थिक लाभ प्रदान करेगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। मन धर्म-कर्म में रुचि प्राप्त करेगा। छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। सरकारी नौकरी के योग है।
तुला (LIBRA) : परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर कारोबार के विस्तार की चर्चा करेंगे। बड़े भाई के सहयोग से व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धनोपार्जन के योग बन सकते हैं। शाम के समय पानी से सावधान रहे।
वृश्चिक (SCORPIO) : शेयर मार्केट में भाग्योदय होने की सम्भावना है। जमीन एवं वाहन खरीदने के शुभ योग है। कला एवं साहित्य से जुड़े व्यक्तियों कों ऐश्वर्य प्राप्त होगा। समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु (SAGITTARIUS) : राजनीतिक क्षेत्र में जन समर्थन से ख्याति प्राप्ति होगी। समाज सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग को धन लाभ के अपार साधन मिलेंगे। मजदूर वर्ग कारखानों में कार्य करते समय सावधान रहें।
मकर (CAPRICORN) : घरेलू कार्यों में गृहणियों को काफी उतार-चढ़ाव की स्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को प्रशासन की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, जो लक्ष्य की तरफ प्रेरित करेगा। सेहत का ध्यान दें।
कुम्भ (AQUARIUS) : शैक्षिक क्षेत्र में अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ मिलेगा। उनका मार्गदर्शन आपको लक्ष्य तक पहुंचा सकता है। माता-पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। सन्ध्या के समय मन्दिर में जाने का अवसर मिलेगा।
मीन (PISCES) : कोर्ट-मुकदमों संबन्धी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। जमीन-जायदाद संबन्धी बंटवारा हो सकता है। बहन-बहनोई के साथ संबन्ध अच्छे रहेंगे। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा।
Advertisement
Next Article