Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (25 सितम्बर 2020)

पूजा-पाठ के प्रति मन आकर्षित होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। माता-पिता की सेहत के प्रति मन चिंतित रहेगा। सरकारी कार्य क्षेत्र में लाभ के योग हैं। वाहन आदि चलाते समय सतर्कता बनाए रखें।

05:33 AM Sep 25, 2020 IST | Shera Rajput

पूजा-पाठ के प्रति मन आकर्षित होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। माता-पिता की सेहत के प्रति मन चिंतित रहेगा। सरकारी कार्य क्षेत्र में लाभ के योग हैं। वाहन आदि चलाते समय सतर्कता बनाए रखें।

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) : पूजा-पाठ के प्रति मन आकर्षित होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। माता-पिता की सेहत के प्रति मन चिंतित रहेगा। सरकारी कार्य क्षेत्र में लाभ के योग हैं। वाहन आदि चलाते समय सतर्कता बनाए रखें।
Advertisement
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) : किसी प्राइवेट नौकरी के लिए साक्षात्कार के अवसर मिल सकते हैं। महिला-मित्र से मन-मुटाव बढ़ सकता है। गृहणियों को घरेलू समस्याएं परेशान कर सकती हैं। माता-पिता बच्चों के प्रति चिंतित रहेंगे।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) : शेयर मार्केट में लाभ की प्राप्ति होगी। आय के साधन में वृद्धि हो सकती है। दुर्घटना के योग बन सकते हैं, अतः सतर्क रहें। बिजली संबन्धी कार्यों में सावधानी बरतें। वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं।

कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) : विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति मिल सकती है। दादी की सेहत के प्रति मन चिंतित रहेगा। अपनी इच्छानुसार शादी के बन्धन में बंध सकते हैं। स्वास्थ्य का पूर्ण ध्यान रखें। यात्रा के योग बन सकते हैं।
  
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) : सट्टेबाजी में लाभ मिलेगा। शाम को किसी से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। सुख सुविधाओं पर धन खर्च की अधिकता रहेगी। घर में मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकते हैं। सेहत का पूर्ण ध्यान रखें।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) : वाणी पर नियंत्रण रखें। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। शरीर के किसी अंग में समस्या बन सकती है। दाम्पत्य जीवन में प्यार बढ़ेगा। बहन के स्वास्थ्य के प्रति मन चिंतित होगा।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) : शादी-समारोह में जाने के अवसर मिलेंगे। दूर-दराज की यात्रा से लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक समस्या बनी रहेगी। दीदी-जीजा के रिश्ते को लेकर चिंतित रहेंगे। पैतृक संपत्ति का बंटवारा हो सकता है।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) : विदेश जाने का मौका मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी में समस्याएं बन सकती हैं। अस्पताल के चक्कर लगाने पढ़ सकते हैं। दूषित वातावरण के प्रति सतर्क रहें, अन्यथा कोई नई बीमारी जन्म ले सकती है। 
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) : अचानक शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। किसी सगे-संबन्धी से मिलने के आसार बनेंगे। पिता की बीमारी को लेकर परेशान होंगे। वाहन आदि चलाते समय सावधान रहें अन्यथा चोट लगने का भय बना रहेगा।
 
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) : शनि की साढ़ेसाती चल रही है। कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। दीन-दुखियों के प्रति सेवाभाव जागृत होगा। पुरानी सम्पत्ति बेच सकते हैं। पत्नी से मन-मुटाव बढ़ सकता है। सेहत का पूर्ण ध्यान रखें।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) : साहित्य के क्षेत्र में पुरस्कृत होंगे। किसी नेता के माध्यम से बिगड़े कार्य पूर्ण होंगे। शत्रुओं से सावधान रहें अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है। बुआ-फूफा से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। दोस्तों की मित्रता बढ़ेगी।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) : मन चंचल हो सकता है। कानूनी दाव पेंच में समस्याएं बनी रहेंगी। आध्यात्मिक जगत की ओर मन आकर्षित होगा। दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आएंगे। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान होगा।
Advertisement
Next Article