W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल (26 अप्रैल 2021)

आज अचानक कोई असंभव कार्य संभव हो सकता है आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व लोगों के सक्षम खुलकर आएगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन लाभ के भी उत्तम योग है। दोपहर के बाद वाहनादि चलाते समय सावधानी बरतें।

02:53 AM Apr 26, 2021 IST | Shera Rajput

आज अचानक कोई असंभव कार्य संभव हो सकता है आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व लोगों के सक्षम खुलकर आएगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन लाभ के भी उत्तम योग है। दोपहर के बाद वाहनादि चलाते समय सावधानी बरतें।

आज का राशिफल  26 अप्रैल 2021
मेष (ARIES) : विगत दिनों से चल रही किसी समस्या का आज समाधार होने से मानसिक राहत मिलेगी। मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। फाइनेंस संबंधी कार्यों में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। माता की सेहत में सुधार होगा। धैर्य बनाए रखें। 
वृष (TAURUS) : मार्केटिंग संबंधी कार्यों में अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। जनसंपर्क को मजबूत बनाए रखें। शाम के समय किसी मित्र के फोन कॉल्स द्वारा शुभ समाचार मिलने से आत्मीय खुशी प्राप्त होगी। संतान की नकारात्मक गतिविधियों पर अंकुश लगाए। 
मिथुन (GEMINI) : आज अचानक कोई असंभव कार्य संभव हो सकता है आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व लोगों के सक्षम खुलकर आएगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन लाभ के भी उत्तम योग है। दोपहर के बाद वाहनादि चलाते समय सावधानी बरतें। 
कर्क (CANCER) : अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें। बजट बनाकर खर्च करें। शाम के समय महिलाओं से पड़ोसियों के साथ वाद-विवाद बढ़ सकता है। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। मान-मर्यादा रखें। दाम्पत्तय जीवन सुखमय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
सिंह (LEO) : मकान, गाड़ी एवं अन्य महत्वपूर्ण कागजातों को संभालकर रखें। गुम या चोरी होने से बड़ी समस्या बन सकती है। विरोधी आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं। कार्यों के प्रति सजग रहें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
कन्या (VIRGO) : आज साझेदारी संबंधी व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें समय आपके प्रतिकूल है। अपनी वर्तमान स्थिति पर विशेष ध्यान दें। नौकरी-पेशा व्यक्तियों के स्थान परिवर्तन संबंधी योग बन रहे हैं। प्रेमी-युगल के लिए समय बेहतरीन है। 
तुला (LIBRA) : घर में शादी-विवाह का माहौल रहेगा। किसी बड़े वाहनादि खरीदने में मोटा खर्च सामने आ सकता है। मेहमानों के आवागमन से व्यस्तता बढ़ जाएगी तथा साथ ही आमोद-प्रमोद का भी माहौल बना रहेगा। वाहनादि से सावधानी बरतें। 
वृश्चिक (SCORPIO) : पति-पत्नी के बीच परिवार के किसी सदस्य को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। आपसी सामंजस्य द्वारा सुलझाने का प्रयास करें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है और अधिक परिश्रम करें। सफलता अवश्य मिलेगी। धैर्य बनाए रखें।
धनु (SAGITTARIUS) : ​​किसी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात आपकी विचारधारा में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। घर में मांगलिक आयोजन संबंधी योजना बनेगी। विगत दिनों से रुका हुआ कार्य आज पूर्ण होने की संभावना बन रही है। समय आपके पक्ष में है।
मकर (CAPRICORN) : कारोबार के क्षेत्र में कुछ अवरोध उत्पन्न हो सकते हैं किन्तु इस समय धैर्य एवं संयम बनाए रखना अति आवश्यक है। युवा वर्ग मित्र के साथ किसी विशेष कार्य से नजदीकी यात्रा पर जा सकते हैं। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जेबकतरों से सावधान रहें।
कुम्भ (AQUARIUS) : नौकरी-पेशा व्यक्तियों के अपने अधिकारियों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे। बेहतर होगा आफिस में किसी भी तरह की राजनीति से बचें अन्यथा आगामी समय में आपके लिए समस्या बन सकती है। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा।
मीन (PISCES) : कार्य क्षेत्र में किसी कर्मचारी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न रखें बल्कि अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखना उचित है। व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय बर्बाद न करें। अन्यथा पछताना पड़ सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×