आज का राशिफल ( 26 दिसंबर 2020 )
अपनी किसी भी समस्या को घर के वरिष्ठ सदस्य एवं जीवनसाथी से शेयर अवश्य करें। घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए पूजा-पाठ एवं हवन कराते रहना चाहिए। वाहनादि चलाते समय सावधानी रखें।
02:25 AM Dec 26, 2020 IST | Shera Rajput
मेष (ARIES) : कारोबार को बढ़ाने के लिए किसी वरिष्ठ से सलाह मशविरा कर सकते हैं। जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। परिवार में सदस्य का रिश्ता तय हो सकता है। घर में मांगलिक कार्य होने से खर्च की अधिकता बढ़ेगी।
Advertisement
वृष (TAURUS) : प्रशासनिक सेवा में कार्यरत अधिकारी सामाजिक अराजकता से दूरी बनाए रखें, मानहानि की आशंका है। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा एवं तकनीकी क्षेत्र में नौकरी प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं।
मिथुन (GEMINI) : बच्चों की जिद व मनमौजी स्वभाव माता-पिता के लिए कष्टकारी हो सकता है। पत्नी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा व्यक्ति को अपनी कार्यकुशलता से मानसिक शांति का अनुभव प्राप्त होगा।
कर्क (CANCER) : कार्यक्षेत्र में प्रगति होने के बाद भी अपने लक्ष्य तक पहुंचने से समस्या उत्पन्न होगी। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धैर्य एवं संयम बनाए रखें। परिवार में बहन की सगाई होने से प्रसन्नता का माहौल रहेगा।
सिंह (LEO) : अपनी किसी भी समस्या को घर के वरिष्ठ सदस्य एवं जीवनसाथी से शेयर अवश्य करें। घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए पूजा-पाठ एवं हवन कराते रहना चाहिए। वाहनादि चलाते समय सावधानी रखें।
कन्या (VIRGO) : कोर्ट-मुकदमों संबन्धी मामलों में आज विजय हासिल होगी। धन खर्च की अधिकता होगी। विद्यार्थी वर्ग अध्ययन के प्रति उदासीनता न दिखाए, अन्यथा आगामी परीक्षा में नकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
तुला (LIBRA) : न्यायिक क्षेत्र में आपका रूतबा बढ़ सकता है, प्रयासरत लोगों के लिए समय उत्तम है। व्यवसायी वर्ग को जमीन-जायदाद संबन्धी मामलों में कोई बड़ी डील हो सकती है, इन कार्यों में पूरा ध्यान केन्द्रित रखें।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया, निकट भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगा। व्यवहार में सहजता बनाकर रखें। अहम की भावना न उपजने दें। यात्रादि करते समय कीमती सामान का ध्यान रखें।
धनु (SAGITTARIUS) : सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारी अपने कार्यों को सावधानी पूर्वक करें, उच्चाधिकारी द्वारा जांच-परख की जा सकती है। शाम को मार्केट या भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाते समय जेबकतरों से सावधान रहे।
मकर (CAPRICORN) : बौद्धिक परिचर्चा करते समय बुद्धिजीवों के बीच निरर्थक शब्दों का इस्तेमाल न करें, मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। धन-धान्य की वृद्धि होगी। शाम के समय किसी मित्र के साथ घूमने के अवसर मिलेंगे।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज व्यावसायिक गतिविधियों में समय अधिक व्यतीत होगा। संपर्क सूत्रों के माध्यम से धन लाभ की प्राप्ति होगी। सहकर्मियों के साथ नरमी से पेश आए। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। माता की सेहत में सुधार होगा।
मीन (PISCES) : कमीशन, ब्याज संबन्धी कार्यों में सावधानी रखने की आवश्यकता है, क्योंकि छोटी-सी गलती बड़ी वजह का कारण बन सकती है। पिता की जमीन-जायदाद में बटवारा हो सकता है। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा।
Advertisement