आज का राशिफल ( 27 दिसंबर 2020 )
पत्नी के स्वास्थ्य संबंधी मामले को लेकर अस्पताल जाना पड़ सकता है। सेहत में सुधार होगा। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। कुछ पारिवारिक विवाद किसी की मध्यस्थता के माध्यम से हल होगा। सुख-शांति बनी रहगी।
04:43 AM Dec 27, 2020 IST | Shera Rajput
मेष (ARIES) : संतान की शिक्षा एवं कैरियर सम्बन्धी बातों पर पति-पत्नी में महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हो सकता है। भाग्य मान व आत्म विश्वास प्रगति के कार्य को प्रशस्त करेगा। गृहणियां घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगी।
Advertisement
वृष (TAURUS) : व्यावसायिक क्षेत्रों में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात लाभदायक साबित होगी। शाम के समय मित्र के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। वाहनादि मंद गति से चलाएं।
मिथुन (GEMINI) : किसी की व्यक्तिगत बातों में हस्तक्षेप न करें। कामकाज में चल रही शिथिलता का प्रभाव पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। कला एवं संगीत से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय अनुकूल है। धन एवं ऐश्वर्य प्राप्त होगा।
कर्क (CANCER) : कामकाज की अधिकता के कारण थकान व तनाव महसूस होगा। विद्यार्थी वर्ग को अनुसंधान संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। खोज के सिलसिले में ऐतिहासिक स्थलों पर जा सकते हैं। उच्चाधिकारी का सहयोग मिलेगा।
सिंह (LEO) : पत्नी के स्वास्थ्य संबंधी मामले को लेकर अस्पताल जाना पड़ सकता है। सेहत में सुधार होगा। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। कुछ पारिवारिक विवाद किसी की मध्यस्थता के माध्यम से हल होगा। सुख-शांति बनी रहगी।
कन्या (VIRGO) : सुख-सुविधाओं एवं शान-शौकत पर खर्च करते समय अपने बजट का ध्यान अवश्य रखे। आर्थिक मामलों में किसी नजदीकी मित्र से बहस हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित रहें।
तुला (LIBRA) : चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा करने के अवसर प्राप्त होंगे। रोगियों के साथ सहानुभूति की भावना रखें। समाज सेवी संस्थाओं में आर्थिक सहयोग कर सकते हैं। कला एवं संगीत के क्षेत्र में भाग्योदय होगा। धन लाभ के योग होंगे।
वृश्चिक (SCORPIO) : नया वाहन एवं प्रोपर्टी खरीदने सम्बंधी लोन लेते समय गहन विचार अवश्य कर लें। पैसे के लेन-देन संबंधी कोई गलतफहमी बन सकती है। पति-पत्नी के बीच सम्बंध मधुर रहेंगे। घर में शाम के समय किसी मेहमान का आगमन होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : अपनी गुप्त रणनीति किसी के समक्ष उजागर न करें, करीबी आपको नुक्सान पंहुचा सकता है। आपके कारोबार में किसी महिला मित्र की भागीदारी हो सकती है। अविवाहितों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है।
मकर (CAPRICORN) : मार्केट में आपकी उज्जवल छवि के कारण कोई बड़ा आर्डर मिलने की संभावना है। अतः लोगों से सम्पर्क बनाए रखें। विद्यार्थी वर्ग आगामी परीक्षा के लिए कठिन परिश्रम करें, समय आपके लिए बेहतरीन उपलब्धियां तैयार कर रहा है।
कुम्भ (AQUARIUS) : कारोबार एवं परिवार में सामंजस्य बनाकर रखने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। आनलाइन से जुड़े व्यवसाय में वृद्धि होगी। धन लाभ भी प्राप्त होगा।
मीन (PISCES) : घर की सफाई एवं साज-सज्जा में समय व्यतीत होगा। शाम के समय किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। खुशी का माहौल रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां यथावत बनी रहेंगी। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
Advertisement