W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल (27 फरवरी 2021)

व्यक्तिगत जीवन में किसी अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप समस्या उत्पन्न कर सकता है। अपने निर्णय को सर्वोपरि रखें। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह पर जरूर ध्यान दें। मजदूर वर्ग को ठेकेदार के माध्यम से कोई नया कार्य मिल सकता है। धन लाभ के योग हैं।

05:54 AM Feb 27, 2021 IST | Shera Rajput

व्यक्तिगत जीवन में किसी अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप समस्या उत्पन्न कर सकता है। अपने निर्णय को सर्वोपरि रखें। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह पर जरूर ध्यान दें। मजदूर वर्ग को ठेकेदार के माध्यम से कोई नया कार्य मिल सकता है। धन लाभ के योग हैं।

आज का राशिफल  27 फरवरी 2021
मेष (ARIES) : मार्केटिंग संबंधी कार्यों में आज कुछ अवरोध उत्पन्न हो सकता है किन्तु शाम तक मित्र के वैचारिक सहयोग से स्थिति सामान्य हो जाएगी। संतान के साथ मित्रवत व्यवहार करें, उनकी हर गतिविधियों पर निगरानी अवश्य बनाए रखें। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। 
वृष (TAURUS) : कार्य की अधिकता की वजह से स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन एवं गुस्सा आ सकता है। व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में सामंजस्य बनाकर रखें। शाम के समय किसी करीबी या सगे संबंधी के यहां से खुशखबरी मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें।  
मिथुन (GEMINI) : जनसंपर्क और अधिक प्रबल होंगे। व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा। रोजगार के साधन बढ़ेंगे। परिवार में विवाह योग्य किसी सदस्य का रिश्ता तय हो सकता है। शाम के समय ​िकसी मित्र के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं। अजनवी से सावधान रहें। 
कर्क (CANCER) : अतीत की नकारात्मक बातें, वर्तमान जीवन पर हावी न होने दें, क्योंकि कुछ बातें संबंधों में कटुता पैदा कर सकती हैं। अपने कार्यक्षेत्र की गतिविधियों पर विशेष ध्यान दें। वाहनादि चलाते समय सावधानी बरतें, दुर्घटना की आशंका बन सकती है।
सिंह (LEO) : व्यापारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। किसी बड़ी पार्टी से आर्डर आ सकता है। राजनयिक संबंध मजबूत रहेंगे। इस क्षेत्र से जुड़े लोगों को कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। विरोधियों से सावधान रहें। कार्यों में अवरोध उत्पन्न कर सकते हैं।  
कन्या (VIRGO) : दिन की शुरूआत में ही अच्छी खबर मिलने से खुशी का वातावरण बना रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उत्तम है। आगामी परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं, अतः और अधिक परिश्रम करें। डायबिटीज एवं बीपी के मरीज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
तुला (LIBRA) : संतान की कोई बेहतरीन उपलब्धि से माता-पिता गौरवान्वित महसूस करेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। बड़े व्यवसायी को मार्केटिंग संबंधित कार्यों में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित होगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : अध्ययनरत युवा एवं विद्यार्थी अपने भावी लक्ष्य की तरफ धन केन्द्रित रखें। आगामी परीक्षा में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। कला एवं साहित्य से जुड़े व्यक्ति किसी सेमिनार पार्टी में सम्मिलित हो सकते हैं। प्रदर्शन करने का सौभाग्य मिलेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : विगत कुछ महीनों से रुका हुआ पेमेंट आज मिलने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच परिवार के किसी सदस्य को लेकर बहस हो सकती है। छोटी सी गलती बड़े नुक्सान का कारण बन सकती है। अतः सूझ-बूझ से काम लें। सेहत का ध्यान रखें।
मकर (CAPRICORN) : कोर्ट कचहरी संबंधित मामलों की सुनवाई आज टल सकती है। किसी वरिष्ठ वकील से बातचीत हो सकती है। शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। डाक्टर से उचित सलाह एवं मेडिसीन लेते रहे। फिजूल खर्च पर नियंत्रण रखें, बजट का ध्यान रहे। 
कुम्भ (AQUARIUS) : व्यक्तिगत जीवन में किसी अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप समस्या उत्पन्न कर सकता है। अपने निर्णय को सर्वोपरि रखें। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह पर जरूर ध्यान दें। मजदूर वर्ग को ठेकेदार के माध्यम से कोई नया कार्य मिल सकता है। धन लाभ के योग हैं।
मीन (PISCES) : प्रेमी-युगल के लिए समय प्रतिकूल है। किसी अन्य व्यक्ति की वजह से संबंधों में कटुता आ सकती है। राजकीय सेवा से जुड़े लोग गैरकानूनी कार्यों में रिस्क न उठाएं। अराजकतत्वों से दूरी बनाए रखें। मानहानि की आशंका बन सकती है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×