आज का राशिफल (27 जनवरी 2021)
बीमा एवं कमीशन संबंधी किसी भी कार्य क्षेत्र में व्यवसाय करने वाले लोगों को अच्छा लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर होगी। परिवार में किसी व्यक्ति के नकारात्मक व्यवहार से मन दुःखी हो सकता है।
06:09 AM Jan 27, 2021 IST | Shera Rajput
मेष (ARIES) : दैनिक कार्यों की अधिकता से गृहणियां आपस में छोटी-छोटी बात को लेकर तनाव उत्पन्न कर सकती हैं। क्रोध के बजाए सूझ-बूझ से कार्यभार को बांट लें। विद्यार्थियों का अध्ययन के प्रति रुझान बढ़ेगा। आगामी परीक्षा में सकारात्मक परिणाम आ सकते हैं।
Advertisement
वृष (TAURUS) : व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। कार्य करने का जुनून आपको महत्वपूर्ण उपलब्धि दिलाएगा। प्रेमी युगल आगामी कुछ महीनों के बाद शादी के बंधन में बंध सकते हैं। शारीरिक रोग से पीड़ित व्यक्ति योगा-व्यायाम पर विशेष ध्यान दें।
मिथुन (GEMINI) : पारिवारिक जीवन में कुछ व्यस्तता बढ़ सकती है। गहन एवं किसी महंगे इलेक्ट्रानिक उपकरण खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। शाम के समय किसी पूर्व परिचित मित्र से मुलाकात होने से मानसिक राहत महसूस होगा।
कर्क (CANCER) : लम्बे समय के बाद शरीर में सुधार आने से मन प्रसन्न रहेगा। योगा-व्यायाम के साथ-साथ खान-पान पर भी विशेष ध्यान दें। बहन-बहनोई के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। परिवार में विवाह योग्य, किसी व्यक्ति के लिए रिश्ते की बात चल सकती है।
सिंह (LEO) : बीमा एवं कमीशन संबंधी किसी भी कार्य क्षेत्र में व्यवसाय करने वाले लोगों को अच्छा लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर होगी। परिवार में किसी व्यक्ति के नकारात्मक व्यवहार से मन दुःखी हो सकता है।
कन्या (VIRGO) : आज किसी सगे-संबंधी या मित्र के यहां किसी मांगलिक कार्यक्रम में परिवार के साथ जाने के अवसर प्राप्त होंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार आने से मन प्रसन्न रहेगा। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति अपने कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखें।
तुला (LIBRA) : अनुसंधान संबंधी कार्यों में उपलब्धि हासिल होगी। नए कार्य के प्रति उत्साह बढ़ेगा जो आगामी समय में धन एवं ऐश्वर्य दिलाएगा। शाम के समय परिवार में किसी सदस्य का नकारात्मक रवैया, आपको दुःखी कर सकता है, धैर्य एवं संयम बनाए रखें।
वृश्चिक (SCORPIO) : यदि प्रापर्टी के सेल-परचेज संबंधी कोई योजना बन रही है तो उस पर अमल अवश्य करें, क्योंकि ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं। लाभ के योग बन सकते हैं। वाहनादि चलाते समय सावधानी बरतें, दुर्घटना की आशंका बन सकती है।
धनु (SAGITTARIUS) : घर में किसी बात को लेकर कलह की स्थिति बन सकती है। गृहणियां छोटी-छोटी बातों को आपस में ही सुलझा दें तो बेहतर होगा। सामाजिक सेवा से जुड़े लोगों को वरिष्ठ लोगों द्वारा अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है।
मकर (CAPRICORN) : कार्य क्षेत्र में आर्थिक मंदी बनी रहेगी। कार्य प्रणाली में कुछ परिवर्तन करने की विशेष आवश्यकता है। शिक्षा एवं तकनीकी से जुड़े लोगों को काम के साथ-साथ धन एवं ऐश्वर्य दोनों प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण सुखमय बना रहेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : साहित्य एवं लेखन कार्य से जुड़े लोगों की सार्वजनिक मंच से वरिष्ठ व्यक्तियों द्वारा सराहना की जाएगी। विद्यार्थी वर्ग प्रेम-प्रसंग के साथ-साथ कैरियर पर भी विशेष ध्यान केंद्रिय रखें, अध्ययन के प्रति लापरवाही न करें। सफलता के योग बने हैं।
मीन (PISCES) : राजनीतिक संबंध अच्छे रहेंगे। उच्चाधिकारियों से अच्छे तालमेल होने के कारण कार्यों में गतिशीलता बनी रहेगी। संतान की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें अन्यथा उसकी वजह से मानहानि झेलनी पड़ सकती है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए खान-पान पर ध्यान दें।
Advertisement