आज का राशिफल (27 सितम्बर 2020)
किसी मित्र के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी। घर में कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकते हैं। यात्रा करते समय अपने सामान का ध्याान रखें, अन्यथा चोरी होने का भय है।
05:46 AM Sep 27, 2020 IST | Shera Rajput
मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) : किसी मित्र के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी। घर में कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकते हैं। यात्रा करते समय अपने सामान का ध्याान रखें, अन्यथा चोरी होने का भय है।
Advertisement
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) : पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। जमीन एवं वाहन खरीद सकते हैं। पत्नी का सहयोग प्राप्त होगा। भौतिक सुख-सुविधाएं मिलेंगी। घरेलू साज-सज्जा में व्यय की अधिकता। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) : किसी प्रियजन द्वारा आपके कार्य की सराहना की जाएगी। तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक शरीर में कोई नई बीमारी जन्म ले सकती है। घरेलू कलह से मानसिक कष्ट रहेगा। धन लाभ के योग बन सकते हैं।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) : मन में कोई नया कार्य करने की इच्छा होगी। किसी अपनों से बहस हो सकती है। माता के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को पुरस्कृत किया जा सकता है। वाहनादि चलाते समय ध्यान रखें।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) : महिला-मित्र के साथ मधुर संबन्ध रहेंगे। किसी खास व्यक्ति से कष्ट मिल सकता है। दोपहिया वाहन चलाते समय ध्यान रखें। माता-पिता से सम्पत्ति के मामले में बहस हो सकती है। चोरी का भय ना रहेगा।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) : पति-पत्नी में अनबन बनी रहेगी। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। व्यवसाय को लाभ मिलेगा। भाई के स्वास्थ्य के प्रति भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। प्राइवेट क्षेत्र में नौकरी के लिए समय ठीक नहीं है।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) : घर में शांति का माहौल रहेगा। किसी तांत्रिक के तन्त्र-विद्या से प्रभावित होंगे। वित्तीय लेन-देन में सावधानी रखें, अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है। किसी मांगलिक समारोह में मित्र के साथ जा सकेंगे।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) : दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव होगा। घर में शादी-विवाह का माहौल बन सकता है। मित्र से धोखा मिल सकता है। बहन की शादी को लेकर मन परेशान रहेगा। दादा के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) : गुरु की कृपा बनी रहेगी। किसी अधिकारी से लंबित कार्य पूर्ण होंगे। दोस्तों के साथ घूमने का मौका मिल सकता है। अग्नि एवं तालाब से दूरी बनाये रखें, अन्यथा स्वयं की हानि होने के योग बन सकते हैं।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) : पूजा-पाठ में मन लगा रहेगा। अचानक बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। किसी रिश्तेदार के आने से मन खुश रहेगा। माता-पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। धन खर्च से मन परेशान रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) : घर में मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकते हैं। पिता द्वारा पैतृक सम्पत्ति का बंटवारा होगा। भाई से अनबन हो सकती है। किसी सरकारी कर्मचारी द्वारा फटकार पड़ सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) : दूर-दराज की यात्रा सफल रहेगी। पति-पत्नी द्वारा कोई नया कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न होगा। अपने बच्चों के अध्ययन के प्रति मन चिंतित हो सकता है। शैक्षिक जगत में नए रोजगार मिलने के योग हैं।
Advertisement