W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल (28 फरवरी 2021)

कुछ समय आत्मचिंतन एवं आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करने से आत्मिक एवं मानसिक सुकून मिलेगा। मशीनरी एवं इलेक्ट्रानिक से जुड़े कार्यों में बढ़ौतरी होगी। व्यापारी वर्ग अपनी नीतियों को गुप्त रखें, विरोधी हानि पंहुचा सकते हैं।

03:30 AM Feb 28, 2021 IST | Shera Rajput

कुछ समय आत्मचिंतन एवं आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करने से आत्मिक एवं मानसिक सुकून मिलेगा। मशीनरी एवं इलेक्ट्रानिक से जुड़े कार्यों में बढ़ौतरी होगी। व्यापारी वर्ग अपनी नीतियों को गुप्त रखें, विरोधी हानि पंहुचा सकते हैं।

आज का राशिफल  28 फरवरी 2021
मेष (ARIES) : धर्म-कर्म से संबंधित कार्यों में रुचि उत्पन्न होगी। मित्र के साथ नजदीकी यात्रा पर जा सकते हैं। बिजली विभाग के कर्मचारी कार्यों को सावधानीपूर्वक करें, खतरे की आशंका बन सकती है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
वृष (TAURUS) : किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद कर सकते हैं जिससे आपको आत्मिक खुशी महसूस होगी। व्यावसाय में नए सम्पर्क आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। वित्तीय संबंधी मामलों का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें, कुछ बढ़िया हो सकता है।  
मिथुन (GEMINI) : आज अधिकतर समय घर की बाहरी गतिविधियों में व्यतीत होगा। अत्यधिक भागदौड़ से शारीरिक थकान एवं सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। विवाह योग्य किसी व्यक्ति का रिश्ता तय हो सकता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। 
कर्क (CANCER) : शेयर मार्केट बीमा, सट्टेबाजी एवं रियल स्टेट से जुड़े लोगों के लिए उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। माता-पिता बच्चों की कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के कारण चिंतित हो सकते हैं। किसी खास करीबी का वैचारिक सहयोग लाभदायक साबित होगा। 
सिंह (LEO) : कुछ समय आत्मचिंतन एवं आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करने से आत्मिक एवं मानसिक सुकून मिलेगा। मशीनरी एवं इलेक्ट्रानिक से जुड़े कार्यों में बढ़ौतरी होगी। व्यापारी वर्ग अपनी नीतियों को गुप्त रखें, विरोधी हानि पंहुचा सकते हैं। 
कन्या (VIRGO) : नौकरीपेशा व्यक्ति को आफिशियल वर्क से बाहर जाना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभालकर रखें। प्रेमी-प्रेमिका के बीच गपशपबाजी से तनावमुक्त रहेंगे, आत्मिक खुशी मिलेगी। आगामी समय में शादी के बन्धन में बंध सकते हैं।
तुला (LIBRA) : अनुसंधान संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्य करने के प्रति उत्साह बढ़ेगा। एक कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में आपकी पहचान बढ़ेगी। राजनीतिक गतिविधियों से दूरी बनाए रखें अन्यथा मानहानि हो सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। 
वृश्चिक (SCORPIO) : सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। धन-धान्य की वृद्धि होगी। अपने कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखें। आगामी समय में महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने की संभावना है। व्यावसायिक वर्ग अपने टैक्स संबंधी कागजातों को संभालकर रखें, जांच हो सकती है। 
धनु (SAGITTARIUS) : आफिस में स्टाफ तथा कर्मचारियों का सहयोग आपको तनावमुक्त रखेगा। इस समय व्यावसाय संबंधी कार्यों में कोई नई योजना न बनाएं। माता-पिता से भावात्मक लगाव बना रहेगा। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें, शारीरिक कष्ट मिल सकता है। 
मकर (CAPRICORN) : राजनीतिक सक्रियता का दायरा बढ़ सकता है। संबंध मजबूत होने के कारण रुके हुए कार्य आसानी से पूर्ण हो जाएंगे। कोर्ट-कचहरी का मामला अभी लंबित हो सकता है किन्तु परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। वाहनादि मंदगति से चलाएं। 
कुम्भ (AQUARIUS) : किसी बड़े इलैक्ट्रानिक उपकरण वाहनादि के खराब होने से मोटा खर्च सामने आ सकता है। खर्च की अधिकता के कारण मन चिंतित रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, थोड़ा राहत महसूस होगी। पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। 
मीन (PISCES) : व्यावसायिक कार्यों में अपने हिसाब-किताब को व्यवस्थित रखें किसी उच्चाधिकारी जांच-परख हो सकती है। पारिवारिक वातावरण ठीक रहेगा। गृहणियां आपस में छोटी-छोटी बात को लेकर हल्की-फुल्की नोक-झोंक कर सकती है। धैर्य एवं संयम बनाए रखें। 
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×