टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

आज का राशिफल (28 मार्च 2021)

भूमि-वाहन आदि खरीदने की योजना बन सकती है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से कार्य शीघ्रता से पूर्ण हो जाएंगे। किसी अपरिचित व्यक्ति से मेल-मिलाप सीमित रखें। धोखा मिलने का भय है। मित्र के साथ घूमने जा सकते हैं।

02:23 AM Mar 28, 2021 IST | Shera Rajput

भूमि-वाहन आदि खरीदने की योजना बन सकती है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से कार्य शीघ्रता से पूर्ण हो जाएंगे। किसी अपरिचित व्यक्ति से मेल-मिलाप सीमित रखें। धोखा मिलने का भय है। मित्र के साथ घूमने जा सकते हैं।

मेष (ARIES) :  आ​र्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। आप अपनी योग्यता एवं प्रतिभा द्वारा कोई विशेष उपलब्धि हासिल करने में सक्षम रहेंगे। पिता समान किसी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। 
वृष (TAURUS) :  कार्य स्थल पर किसी नजदीकी मित्र से बहस हो सकती है। कभी-कभी आपके अहम की वजह से बनते-बनते कार्य बिगड़ जाते हैं। अपने स्वभाव को सहज बनाकर रखें। पिता का भावात्मक सहयोग मिलेगा। धैर्य एवं संयम बनाए रखें।
मिथुन (GEMINI) :  घर की सुख-सुविधा संबंधी खरीदारी की योजना बनेगी। धन खर्च की अधिकता हो सकती है। बजट का ध्यान रखें। आगामी समय में अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। शारीरिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। योगा-व्यायाम करते रहें। 
कर्क (CANCER) : नौकरीपेशा व्यक्तियों को कार्य की अधिकता की वजह से अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। कार्यों को निष्ठापूर्वक करते रहें, पदोन्नति के योग बन सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। पत्नी का भावात्मक सहयोग मिलेगा। 
सिंह (LEO) :  भूमि-वाहन आदि खरीदने की योजना बन सकती है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से कार्य शीघ्रता से पूर्ण हो जाएंगे। किसी अपरिचित व्यक्ति से मेल-मिलाप सीमित रखें। धोखा मिलने का भय है। मित्र के साथ घूमने जा सकते हैं। 
कन्या (VIRGO) :  नौकरीपेशा व्यक्ति को आफिस के कार्य से विदेश गमन करना पड़ सकता है। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभाल कर रखें। गृहणियां अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त रहेंगी। कार्य की अधिकता की वजह से शाम के समय थकान महसूस करेंगी।
तुला (LIBRA) : धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक संस्था के प्रति आपका विशेष लगाव रहेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। परिवार में शादी-विवाह का माहौल रहेगा। खरीदारी बढ़ सकती है। किसी भी तरह के गैरकानूनी कार्य न करें। 
वृश्चिक (SCORPIO) :  पारिवारिक व्यस्तता की वजह से आप अपने कार्य क्षेत्र पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे लेकिन स्टाफ के सहयोगियों द्वारा व्यवस्था उचित रूप से बनी रहेगी। मांसपेशियों में खिचाव की वजह से शरीर में दर्द जैसी शिकायत रह सकती है।  
धनु (SAGITTARIUS) :  कोई भी नया कार्य आरम्भ करने से पूर्व उसकी योजना एवं रूपरेखा अवश्य बनाएं। प्रापर्टी संबंधी किसी भी कार्य में सफलता के योग हैं। जनसंपर्क बढ़ाने में अधिक ध्यान दें। वाहनादि सावधानीपू​र्वक चलाएं।
मकर (CAPRICORN) :  किसी खास करीबी द्वारा पारिवारिक मामलों में हस्तक्षेप करना तनाव उत्पन्न कर सकता है। संतान की समस्या में उनकी मदद करना तथा उनके साथ समय व्यतीत करना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। ससुराल पक्ष से रिश्ता मजबूत रहेगा। 
कुम्भ (AQUARIUS) :  व्यवसाय में प्रत्येक काम पक्के बिल द्वारा पूर्ण करें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही बड़ी समस्या का कारण बन सकती है। कोर्ट-कचहरी संबंधी मामलों में आज राहत मिलेगी। शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें, लापरवाही न करें, समस्या उत्पन्न हो सकती है।
मीन (PISCES) :  संतान के कैरियर संबंधी मामलों में रुकावट आने से मन दुखी रहेगा। इस समय बच्चों का मनोवल बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। अपने जिद्दीपन स्वभाव में बदलाव लाएं। शाम के समय किसी मित्र के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
Next Article