Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (29 दिसंबर 2022)

आज के दिन अध्यात्म में आपकी रूचि बढ़ेगी।

05:51 AM Dec 29, 2022 IST | Desk Team

आज के दिन अध्यात्म में आपकी रूचि बढ़ेगी।

मेष (ARIES) : (21 मार्च -20 अप्रैल)
Advertisement
आर्थिक तौर पर आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने आइडियाज़ पर काम करना शुरू करें। आकर्षक सौदे को अपने हाथ से ना जाने दें। आपके कारण कोई वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है।  
शुभ अंक- 7 शुभ रंग- स्काई ब्लू 
वृष (TAURUS) : (अप्रैल 21-मई20)
आज कुछ बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। कोई बड़ा प्रोजेक्ट लीड करने की मौका मिल सकता है। ज्ञानी लोगों के साथ बात करने से नई जानकारी मिलेगी।
स्टूडेंट्स को पसंदीदा यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिल सकता है। 
शुभ अंक- 11 शुभ रंग- पीला
मिथुन (GEMINI) :  (21 मई -21 जून)
आज दिन की शुरूआत नई ऊर्जा और जोश के साथ होगी। माइंड एक्टिव रखने से सभी समस्याएं दूर होंगी। पैसों के मामले में फैसला लेने में ज्यादा देर ना करें। घर पर खुशहाल वातावरण के कारण रिलैक्स फील करेंगे। 
शुभ अंक- 4 शुभ रंग- डार्क ग्रे
कर्क (CANCER) :  (22 जून -22 जुलाई)
आत्मविश्वास की कमी के कारण स्ट्रेस हो सकता है।
योगा और मेडिटेशन से आपको काफी फायदा होगा। किसी खास दोस्त के करीब जाने का मौका मिल सकता है। प्रोपर्टी के केस में आपकी जीत हो सकती है। 
शुभ अंक- 22 शुभ रंग- ब्लू
सिंह (LEO) : (23 जुलाई -23 अगस्त)
आज के दिन अध्यात्म में आपकी रूचि बढ़ेगी। आपका मन शांत होगा और रिलैक्स फील करेंगे। भविष्य में आने वाली कठिनाइयों के लिए आप तैयार रहें। समाज में आपकी लोकप्रियता और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
शुभ अंक- 11 शुभ रंग- रेड
कन्या (VIRGO) : (24 अगस्त -23 सितंबर)
बहस से बचने के लिए अपने शब्दों पर कंट्रोल रखें। कुछ जरूरी मीटिंग्स पोस्टपोन करनी पड़ सकती है। बच्चों के साथ वक्त बिताकर आपको अच्छा महसूस होगा। ऑफिस वर्क की वजह से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। 
शुभ अंक- 9 शुभ रंग- सफेद
तुला (LIBRA) :  (24 सितंबर -23 अक्टूबर)
कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अपने काम के प्रति आप हमेशा ईमानदार बने रहें। अपने आइडियाज़ और विचार लोगों के साथ शेयर करें। यात्रा पर जाने से पहले प्लान दोबारा चेक जरूर करें। 
शुभ अंक- 5 शुभ रंग- ग्रीन
वृश्चिक (SCORPIO) :  (24 अक्टूबर -22 नवंबर)
आज के दिन नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने से बचें। प्रमोशन मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पार्टनर से किए अपने वादे पूरे अवश्य करें। स्टूडेंट्स एक टाइमटेबल बनाएं और उसे फोलो करें। 
शुभ अंक- 17 शुभ रंग- पर्पल
धनु (SAGITTARIUS) : (23 नवंबर -21 दिसंबर)
सीनियर्स का भरोसा जीतने में आपको कामयाबी मिलेगी। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे लोगों को मुनाफा होगा। घर के कार्यों में थोड़ा व्यस्त रह सकते हैं। दूसरे शहर या विदेश में शिफ्ट हो सकते है। 
शुभ अंक- 3 शुभ रंग- ब्राउन
मकर (CAPRICORN) : (22 दिसंबर – 21 जनवरी)
डेडलाइन से पहले सभी प्रोजेक्ट्स पूरे होंगे। अच्छे करियर के लिए अपनी स्किल्स में बढ़ोतरी करें। स्वास्थ्य बिगड़ने पर डॉक्टर्स से परामर्श अवश्य लें। फैमिली के साथ तीर्थयात्रा पर जा सकते है। 
शुभ अंक- 15 शुभ रंग- ऑरेंज
कुम्भ (AQUARIUS) : (22 जनवरी -19 फरवरी)
नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी समारोह में सभी की नजरें आप पर केंद्रित होगी। आपकी उपलब्धियों पर परिवार को गर्व महसूस होगा। 
शुभ अंक- 11 शुभ रंग- लेमन
मीन (PISCES) : (20 फरवरी-मार्च 20)
आपका स्वभाव लोगों को आकर्षित करेगा। कड़ी मेहनत का अच्छा फल आज मिल सकता है। पारिवारिक समारोह में थोड़ा व्यस्त रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने पर सेविंग्स अवश्य करें। 
शुभ अंक- 18 शुभ रंग- मैजेंटा
Advertisement
Next Article