W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल ( 29 नवंबर 2020 )

पूर्व परिचित मित्र से मुलाकात हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। प्रशासन की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। कठिन परिश्रम से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

03:06 AM Nov 29, 2020 IST | Shera Rajput

पूर्व परिचित मित्र से मुलाकात हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। प्रशासन की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। कठिन परिश्रम से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

आज का राशिफल   29 नवंबर 2020
मेष (ARIES) : अपने साहस और सूझ-बूझ से समस्याओं का समाधान करेंगे। आर्थिक क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएंगे। बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें। दाम्पत्य जीवन में किसी बात से थोड़ा परेशान रह सकते हैं।
वृष (TAURUS) : नशीले पदार्थों का अत्यधिक सेवन करने से बचें अन्यथा गंभीर बीमारी विकराल रूप धारण कर सकती है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। शाम के वक्त बाजार जाते समय भीड़-भाड़ की जगहों पर जाने से बचें।
मिथुन (GEMINI) : आपका व्यावसायिक दृष्टिकोण कार्य क्षेत्र में कई समस्याओं को सुलझाने में सक्षम रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अचानक कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। अपना बुद्धि, बल अधिक उपयोग करें।
कर्क (CANCER) : सैन्य क्षेत्र में अपने साहस का भरपूर प्रदर्शन करेंगे। मन में देशभक्ति की भावना प्रबल होगी। माता-पिता स्वयं को गौरवान्वित महसूस करेंगे। यात्रादि करते समय अपने कीमती सामान का ध्यान रखें।
सिंह (LEO) : पूर्व परिचित मित्र से मुलाकात हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। प्रशासन की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। कठिन परिश्रम से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें।
कन्या (VIRGO) : चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा करने के अवसर प्राप्त होंगे। शारीरिक कष्ट होने पर किसी डॉक्टर से परामर्श जरूर लें अन्यथा लापरवाही से गम्भीर बीमारी जन्म ले सकती है। स्वास्थ्य के लिए योग पर ध्यान दें।
तुला (LIBRA) : व्यवसाय संबन्धी गतिविधियां पूर्ववत चलती रहेंगी। आय के साथ-साथ खर्च भी बढ़ेंगे। आफिस के सहकर्मियों के साथ संबन्ध अच्छे रहेंगे। यात्रा करते समय तेज वाहनादि न चलाएं। लाभ के योग हैं।
वृश्चिक (SCORPIO) : किसी मित्र के सहयोग से बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। अपनी विचार शक्ति से जीवन द्वारा जुड़ी सभी समस्याओं को हल करने में सक्षम होंगे। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। घर में मांगलिक कार्य हो सकता है।
धनु (SAGITTARIUS) :  राजनीतिक संबन्ध अच्छे रहेंगे, अच्छे कार्यों से जनता में लोकप्रियता बढ़ेगी। सार्वजनिक मंच से आपके कार्यों की सराहना की जाएगी। अपनी वाणी को नियंत्रित रखें, निरर्थक शब्दों के इस्तेमाल करने से बचें।
मकर (CAPRICORN) : मकान-दुकान खरीदने का शुभ योग हैं। कार्य क्षेत्र में सुधार की संभावना बनेगी। योजना फलीभूत होगी। किसी करीबी मित्र के साथ कारोबार संबन्धी मामलों में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
कुम्भ (AQUARIUS) : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय घर के बड़े बुजुर्गों से सलाह अवश्य लें, लाभान्वित होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में धन खर्च की अधिकता बढ़ेगी। जीत के आसार नजर आएंगे। विरोधियों से सावधान रहें।
मीन (PISCES) : शाम के समय बिजली का कार्य करते समय सावधान रहें, खतरे की आशंका बन सकती है। विद्यार्थी वर्ग मेडिकल के क्षेत्र में शोध कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। भाई का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×