W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल ( 29 अक्टूबर 2020 )

परिश्रम का फल प्राप्त हो सकता है। शरीर के ऊपरी हिस्से में कष्ट हो सकता है। किसी कार्य के प्रति जोखिम न उठाएं। परिवार का कोई एक सदस्य आपके व्यवहार से दुखी रह सकता है। सेहत का ध्यान दें।

05:38 AM Oct 29, 2020 IST | Shera Rajput

परिश्रम का फल प्राप्त हो सकता है। शरीर के ऊपरी हिस्से में कष्ट हो सकता है। किसी कार्य के प्रति जोखिम न उठाएं। परिवार का कोई एक सदस्य आपके व्यवहार से दुखी रह सकता है। सेहत का ध्यान दें।

आज का राशिफल   29 अक्टूबर 2020
मेष (ARIES) : अनुसंधान संबन्धी कार्यों में तरक्की होगी। दाम्पत्य जीवन में दरार आ सकती है। अचानक नेत्र विकार की समस्या हो सकती है। राजनयिक संबन्ध अच्छे रहेंगे। वाहन आदि तेज न चलाएं। धन प्राप्ति के योग हैं।
वृष (TAURUS) : समाज के बुद्धिजीवियों द्वारा सम्मानित हो सकते हैं। रोजगार के क्षेत्र में भाग्योदय होगा। महिला मित्र से संबन्ध अच्छे रह सकते हैं। पत्नी के व्यवहार से मन दुखी रहेगा। माता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मिथुन (GEMINI) : शेयर मार्केट में लाभ मिलेगा। आय से अधिक व्यय की अधिकता से मन दुखी रहेगा। कानूनी संबन्धी मामलों में केस खराब हो सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में आर्थिक मंदी आ सकती है। यात्रा करने से बचें।
कर्क (CANCER) : सगे-संबन्धियों एवं महिला मित्र से उपहार मिल सकता है। पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, अन्यथा धन हानि के योग बन सकते हैं। परिस्थितियां विपरीत होने पर धैर्य बनाए रखें। मनोकामना पूरी होगी।
सिंह (LEO) : परिश्रम का फल प्राप्त हो सकता है। शरीर के ऊपरी हिस्से में कष्ट हो सकता है। किसी कार्य के प्रति जोखिम न उठाएं। परिवार का कोई एक सदस्य आपके व्यवहार से दुखी रह सकता है। सेहत का ध्यान दें।
कन्या (VIRGO) : माता के स्वास्थ्य की चिंता होगी। विद्यार्थी कला-चित्रकारी में निपुण होंगे। अध्ययन में मन लगेगा नए कार्य मिल सकते हैं। जमीन-जायदाद के मामले में समझौता हो सकता है। तेज वाहनादि ध्यान से चलाएं।
तुला (LIBRA) : राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। समय आपके अनुकूल होगा। व्यावसायिक क्षेत्र धन लाभ के योग है। कार्य को लेकर दौड़-धूप अधिक करनी पड़ सकती है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। सेहत का ध्यान रखें।
वृश्चिक (SCORPIO) : दूसरों के व्यक्तिगत बातों में हस्तक्षेप न करें। शत्रु आपके कार्यों में बाधा पहुंचा सकते हैं। कोई पुरानी बीमारी आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। किसी संत-महात्मा का आशीर्वाद प्राप्त हा सकता है।
धनु (SAGITTARIUS) : भक्ति संगीत में आनन्द उठाएंगे। आपके कार्य की योजना फलीभूत होगी। कारोबार के क्षेत्र में आय में वृद्धि होगी। शारीरिक कष्ट संबन्धी मामलों में डॉक्टर से सलाह-मशविरा की जरूरत पड़ सकती है।
मकर (CAPRICORN) : महिला मित्र के संबन्ध से आपके परिवार में विरोध होगा। सदस्यों में मतभेद उत्पन्न हो सकता है। मजदूर वर्ग दोपहर के बाद मशीनरी कार्य करते समय सावधान रहें। बिगड़े कार्य बनने के योग बन सकते हैं।
कुम्भ (AQUARIUS) : पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। पत्नी के व्यवहार से मन दुखी रहेगा। साहित्य एवं कला के क्षेत्र से जुड़े लोग सम्मानित होंगे। आपके लेखन कार्यों की सराहना की जाएगी। खान-पान का ध्यान रखें।
मीन (PISCES) : डायबिटीज के मरीज खान-पान पर विशेष ध्यान रखें। बच्चों के भविष्य को लेकर मन चिंतित होगा। वाहनादि चलाते समय सावधानी बरतें, दुर्घटना के योग बन सकते हैं। उदर विकार की समस्या होगी।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×