आज का राशिफल (29 सितम्बर 2020)
व्यवसाय के क्षेत्र में उन्नति होगा। विद्यार्थी वर्ग को लाभ प्राप्त होगा। धन संबन्धी मामलों में सावधानी बरतें। पिता से मनमुटाव हो सकता है। वाहनादि चलाते समय ध्यान रखें। उदर में विकार हो सकता है।
04:56 AM Sep 29, 2020 IST | Shera Rajput
मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) : व्यवसाय के क्षेत्र में उन्नति होगा। विद्यार्थी वर्ग को लाभ प्राप्त होगा। धन संबन्धी मामलों में सावधानी बरतें। पिता से मनमुटाव हो सकता है। वाहनादि चलाते समय ध्यान रखें। उदर में विकार हो सकता है।
Advertisement
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) : खान-पान का पूर्ण ध्यान रखें। आर्थिक क्षति हो सकती है। अचानक दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। बॉस के रूखे रवैये से मानसिक पीड़ा बढ़ सकती है। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) : पुत्र रत्न की प्राप्ति होगी। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। दैनिक खर्चे बढ़ सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति के मामले में भाइयों से अनबन हो सकती है। दूर-दराज की यात्रा के योग बन सकते हैं।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) : शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता मिल सकती है। अध्ययन के प्रति उत्साह जागृत होगा। मन में पत्नी की किसी बात को लेकर कष्ट रहेगा। वाहन आदि से चोट लगने का भय बना रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) : मन में कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी। शत्रु कार्य में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। माता से लगाव रहेगा। घर में शुभ कार्य करने के अवसर बनेंगे। मांगलिक कार्य में जाने के अवसर प्राप्त होंगे।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) : लम्बी बीमारी से राहत मिल सकती है। समाज में कार्य से आदर मिलेगा। शत्रु से सावधान रहें। भाई का सहयोग मिलेगा। नेत्र विकार की समस्या आ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। स्थान परिवर्तन होने के योग।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) : आमदनी के साथ-साथ व्यर्थ खर्च-खर्चाव भी बना रहेगा। राजनयिक सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। बहन-बहनोई द्वारा रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। शारीरिक कष्ट बढ़ सकता है। कीमती सामान का ध्यान रखें।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) : दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। दोस्तों से अनबन हो सकती है। माता जी को किसी बात से मानसिक कष्ट हो सकता है। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। किसी संगोष्ठी समारोह में जाने के अवसर मिल सकते हैं।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) : मन आध्यात्मिक विचारों से ओत-प्रोत होगा। अचानक पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। अस्पताल का चक्कर लग सकता है। किसी संगोष्ठी समारोह में जाने के अवसर मिलेंगे। यात्रा कष्टदायी होगी।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) : विद्यार्थी वर्ग कठिन परिश्रम के उपरांत सुखद परिणाम की प्राप्ति होगी। बिजली सम्बन्धी कार्यों में सावधानी बरतें। बड़ों की बातें स्वीकार करें, अन्यथा पछताना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) : मित्र के प्रति मन में द्वेष रहेगा। महिलाएं स्वयं की वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा मान-सम्मान पर आंच आ सकती है। व्यवसाय में तरक्की होगी। धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) : धन लाभ के साथ-साथ रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। वाहनादि खरीदने के संयोग बन सकते हैं। इच्छानुसार शादी करने वाले वर-कन्या के लिए समय अनुकूल है। किसी की बात में हस्तक्षेप न करें।
Advertisement