Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल ( 30 दिसंबर 2020 )

आपकी प्रभावशाली वाणी और उत्तम व्यक्तित्व का सकारात्मक प्रभाव लोकप्रियता में वृद्धि करेगा। सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारी अपने उचित कार्य से सार्वजनिक मंच से सम्मानित हो सकते हैं।

06:33 AM Dec 30, 2020 IST | Shera Rajput

आपकी प्रभावशाली वाणी और उत्तम व्यक्तित्व का सकारात्मक प्रभाव लोकप्रियता में वृद्धि करेगा। सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारी अपने उचित कार्य से सार्वजनिक मंच से सम्मानित हो सकते हैं।

मेष (ARIES) : समाज के अराजकतत्वों से दूरी बनाए रखें, व्यसन आदि न करें। किसी परिचित मित्र के साथ नए कारोबार की बातचीत कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
Advertisement
वृष (TAURUS) : कोर्ट-कचहरी संबन्धी मामलों में किसी वरिष्ठ वकील से बातचीत हो सकती है। धन खर्च बढ़ेंगे। मन आध्यात्मिकता से प्रेरित होगा। किसी सन्त महात्मा से अपनी समस्या व्यक्त करते हैं। धैर्य व संयम बनाए।
मिथुन (GEMINI) : शेयर मार्केट बीमा कमीशन संबन्धी मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थितियां बनी रहेंगी। कार्य प्रणाली में बदलाव कर सकते हैं। लाभ के योग हैं। शाम के समय बिजली संबन्धी कार्य करते समय सावधान रहें।
कर्क (CANCER) : आप अपने मनोबल एवं साहस से किसी विशेष लक्ष्य को प्राप्त करने में समर्थ रहेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात से आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर बनेगी। प्रतिद्वन्द्वयों से सावधानी बनाए रखें।
सिंह (LEO) : पति-पत्नी के बीच सामंजस्य मधुर रहेगा। संतान की किसी समस्या को लेकर तनाव हो सकता है। कठिन परिस्थितियों में सूझ-बूझ और विवेक से काम लें। मन को कुछ पल के लिए आध्यात्मिकता से जोडें।
कन्या (VIRGO) : किसी नए एग्रीमेंट की शर्तों को पूर्ण करने में सक्षम रहेंगे। जनसंपर्क से कारोबार में वृद्धि होगी। सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारी कार्यों को सावधानी पूर्वक करें किसी उच्चाधिकारी द्वारा जांच हो सकती है।
तुला (LIBRA) : किसी और की गलती की वजह से संबन्धों में हो रहे तनाव से सही तरीके से सुलझा पाएंगे। व्यक्तिगत बातों में किसी और का हस्तक्षेप न होने दें। कैरियर और शिक्षा संबन्ध में नई योजना बना सकते हैं।
वृश्चिक (SCORPIO) : व्यावसायिक क्षेत्र में साझेदारी संबन्धी मामलों में विवाद बना रहेगा। बातचीत के लहजे में थोड़ा नरमी लाना अति आवश्यक है। व्यर्थ के कार्यों में धन खर्च न करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। खान-पान पर ध्यान दें।
धनु (SAGITTARIUS) : जरूरतमंद लोगों की मदद करते समय अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें। नया कार्य शुरू करते समय पहले उसकी रूप रेखा अवश्य बनाएं, आर्थिक हानि हो सकती है। शुगर के व्यक्ति सेहत का ध्यान रखें। 
मकर (CAPRICORN) : विद्यार्थी एवं युवावर्ग प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। एकाग्रचित्त होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित रखें। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपको प्रसिद्धि दिलाएगा। सेहत का ध्यान रखें।
कुम्भ (AQUARIUS) : आपकी प्रभावशाली वाणी और उत्तम व्यक्तित्व का सकारात्मक प्रभाव लोकप्रियता में वृद्धि करेगा। सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारी अपने उचित कार्य से सार्वजनिक मंच से सम्मानित हो सकते हैं।
मीन (PISCES) : किसी नई योजना पर गम्भीरता से विचार-विमर्श होगा जोकि भविष्य में लाभदायक साबित होगा। आय के साथ-साथ खर्च की अधिकता बढ़ेगी। बजट का ध्यान अवश्य रखें। कुछ शारीरिक कष्ट हो सकता है।
Advertisement
Next Article