Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल ( 30 अक्टूबर 2020 )

इन्जीनियर के पद पर प्रतिष्ठित हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। मन में परिवार के किसी सदस्य के प्रति लगाव अधिक रहेगा। पत्नी से संबन्ध अच्छे रहेंगे। कारोबार में मन कुछ कम लगेगा।

05:39 AM Oct 30, 2020 IST | Shera Rajput

इन्जीनियर के पद पर प्रतिष्ठित हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। मन में परिवार के किसी सदस्य के प्रति लगाव अधिक रहेगा। पत्नी से संबन्ध अच्छे रहेंगे। कारोबार में मन कुछ कम लगेगा।

मेष (ARIES) : देश-दुनिया की खबरों को जानने में रुचि रखेंगे। बच्चों की बीमारी को लेकर मन परेशान रहेगा। गृहणियां दैनिक कार्यों में व्यस्त रहेंगी। वाहनादि तीव्र गति से न चलाएं। यात्रा सुखःद रह सकती है।
Advertisement
वृष (TAURUS) : किसी के शादी-ब्याह के मामले में हस्तक्षेप न करें। अपनी छवि को धूमिल न होने दें। ज्योतिष की दुनिया में नए लोगों से जुड़ने के योग बन सकते हैं। दादा-दादी के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित रह सकते हैं।
मिथुन (GEMINI) : औद्योगिकी क्षेत्र में नौकरी के लिए नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल रहेगा। भवन-निर्माण का कार्य कर सकते हैं। नदी व तालाब से दूरी बनाएं। सेहत का ध्यान रखें।
कर्क (CANCER) : छोटी-छोटी बातों से मन में झल्लाहट बनी रहेगी। शत्रु आपके कार्य में बाधा पहुंचा सकते हैं। सरकारी क्षेत्र में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। साहित्य के क्षेत्र में आपके कार्यों की सराहना की जा सकती है।
सिंह (LEO) : इन्जीनियर के पद पर प्रतिष्ठित हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। मन में परिवार के किसी सदस्य के प्रति लगाव अधिक रहेगा। पत्नी से संबन्ध अच्छे रहेंगे। कारोबार में मन कुछ कम लगेगा।
कन्या (VIRGO) : दमा के मरीज अपनी सेहत का ध्यान रखें। जंक फूड के परहेज से बचें। भौतिक सुख-सुविधा मिलने के बाद भी मानसिक कष्ट हो सकता है। पूजा-पाठ से घर में शांति का माहौल रहेगा। जिससे मन खुश होगा
तुला (LIBRA) : ज्योतिष कला में पारंगत होंगे। भवन-निर्माण का कार्य प्रारम्भ करा सकते हैं। पूजा-पाठ में सम्मिलित हो सकते हैं। शत्रु आपके कार्य में बाधा उत्पन्न करेंगे। सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में लाभ प्राप्त होगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : माता-पिता द्वारा आपके कार्यों की सराहना की जाएगी। भाई से रिश्ते ठीक नही रहेंगे। आपके व्यवसाय में किसी महिला मित्र की साझेदारी बन सकती है। अपने किसी सगे-संबन्धी से मिलने के योग बन सकते हैं।
धनु (SAGITTARIUS) : सरकारी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर धन-धान्य से भरा रहेगा। तंत्र विद्या सीखने की रुचि उत्पन्न होगी। अग्नि एवं बिजली संबन्धी कार्य करते समय सावधानी बरतें। दूर का यात्रा से लाभ प्राप्त होगा।
मकर (CAPRICORN) : दीन-दुखियों की मदद करने से मन प्रसन्न रहेगा। मन आध्यात्मिक विचारों से प्रभावित होगा। किसी दूर-दराज की धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। सन्तान सुख की प्राप्ति हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
कुम्भ (AQUARIUS) : कुटुंब के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा। समाज में कोई नया बदलाव ला सकते हैं। अचानक उदर-विकार की समस्या बन सकती है। पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। नौकरी के लिए भाग-दौड़ कर सकते हैं।
मीन (PISCES) : बेटी की सगाई से मन में प्रसन्नता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग तकनीकी एवं औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। वित्तीय संबन्धी मामलों में सावधानी बरतें। पैतृक संपत्ति के मामले से घर में मनमुटाव होगा।
Advertisement
Next Article