Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (30 सितम्बर 2020)

राजकीय पद की प्राप्ति के योग बन सकते हैं। किसी दुकानदार से बहस हो सकती है। वाणी को नियंत्रित रखें। घरेलू समस्याएं बनी रहेंगी। भाई के स्वास्थ्य के प्रति मन दुखी होगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

05:05 AM Sep 30, 2020 IST | Shera Rajput

राजकीय पद की प्राप्ति के योग बन सकते हैं। किसी दुकानदार से बहस हो सकती है। वाणी को नियंत्रित रखें। घरेलू समस्याएं बनी रहेंगी। भाई के स्वास्थ्य के प्रति मन दुखी होगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) :  राजकीय पद की प्राप्ति के योग बन सकते हैं। किसी दुकानदार से बहस हो सकती है। वाणी को नियंत्रित रखें। घरेलू समस्याएं बनी रहेंगी। भाई के स्वास्थ्य के प्रति मन दुखी होगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) :  सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पिता द्वारा दिए गए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। दूर-दराज यात्रा के योग बन सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) :   आर्थिक कार्य क्षेत्र में बाधा उत्पन्न होगी। उच्चाधिकारी द्वारा बिगड़े कार्य पूर्ण होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। भाई-पट्टीदारों से जमीन के बारे में अनबन हो सकती है। रोजगार के अवसर प्रदान होंगे। 

कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) :   गुरु का आशीर्वाद प्राप्त होगा। कानूनी समस्या उत्पन्न हो सकती है। सरकारी कर्मचारी से पीड़ित हो सकते हैं। मन में नए कार्य करने की जिज्ञासा उत्पन्न हो सकती है। आर्थिक लाभ से मन खुश रहेगा।

सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) :   मित्र के माध्यम से बिगड़े कार्य बनेंगे। आय के साधन बढ़ सकते हैं। स्त्री से कलह हो सकता हैं। दांत दर्द की शिकायत बनी रहेगी। दोपहिया वाहन से सावधान रहें। शरीर में कमजोरी आने के योग।

कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) :  आज का दिन आपके लिए शुभ होगा। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा धोखा हो सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए समय अनुकूल रहेगा। यात्रा करने से लाभ होगा।

तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) :   राजनयिक संबंध अच्छे होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में सुखद समाचार मिल सकता है। शत्रुओं से सावधानी बरतें अन्यथा दुख प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग के लिए समय अनुकूल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) :  अध्ययन-अध्यापन में रूचि जाग्रित होगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्र में उन्नति मिलेगी। अचानक शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा के योग बन सकतें हैं।

धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) :    सामाजिक सद्भावना में वृद्धि होगी। महिला मित्र से टकराव होने के योग बन सकते हैं। कीमती सामानों का ध्यान रखें, अन्यथा चोरी होने के डर है। अचानक तबियत बिगड़ सकती है। कारोबार में लाभ होगा।

मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) :  क्रोध को नियंत्रित रखें, अन्यथा स्वयं की हानि हो सकती है। किसी के घर के गृह-प्रवेश में जाने के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ मिलेगा, किन्तु धन खर्च बना रहेगा। किसी मित्र की मदद करेंगे।

कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) : घरेलू खर्च से मन चिंतित रहेगा। रोजगार के नए-नए साधन मिल सकते हैं। माता के स्वास्थ्य के प्रति मन दुखी रहेगा। राजकीय सम्मान की प्राप्ति होगी। धन लाभ के योग बन सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) :  वर-कन्या शादी के बन्धन में बध सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी पिकनिक पर आनन्द उठायेंगे। माता के प्रति लगाव अधिक रहेगा। वाहनादि चलाते समय ध्यान रखें। व्यापार में धोखा होने के योग बन सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article