W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल ( 31 दिसंबर 2020 )

आज के दिन जोखिम भरे कार्य न करे अन्यथा हानि हो सकती है। भूतकाल की बातों को वर्तमान
जीवनशैली पर हावी न होने दें। टीका-टिप्पणी करनें से बचें। संतान पक्ष से सुख की अनुभूति होगी।

05:51 AM Dec 31, 2020 IST | Shera Rajput

आज के दिन जोखिम भरे कार्य न करे अन्यथा हानि हो सकती है। भूतकाल की बातों को वर्तमान
जीवनशैली पर हावी न होने दें। टीका-टिप्पणी करनें से बचें। संतान पक्ष से सुख की अनुभूति होगी।

आज का राशिफल   31 दिसंबर 2020
मेष (ARIES) : भौतिक सुख-सुविधा संबन्धी कार्यों में धन खर्च बढ़ सकते हैं। बजट का भी ध्यान रखें। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होने से खुशनुमा माहौल रहेगा। किसी राजनेता से मुलाकात आपके व्यवसाय में वृद्धि करेगी।
वृष (TAURUS) : विद्यार्थी वर्ग उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें। शाम के समय कई जोखिम भरें कार्य न करे, हानि की आशंका है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन (GEMINI) : घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। मन दुखी रहेगा। धैर्य एवं संयम बनाए रखें। वाहनादि मंद गति से चलाएं। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर न जाए।
कर्क (CANCER) : अपने सकारात्मक दृष्टिकोण द्वारा योजना बद्ध तरीके से सभी कार्य संपन्न होंगे। आय के साथ-साथ खर्च की भी अधिकता रहेगी। लम्बे दिनों से रुका हुआ बीमा संबन्धी किस्त आज पूर्ण करने से मन प्रसन्न रहेगा।  
सिंह (LEO) : आज के दिन जोखिम भरे कार्य न करे अन्यथा हानि हो सकती है। भूतकाल की बातों को वर्तमान  जीवनशैली पर हावी न होने दें। टीका-टिप्पणी करनें से बचें। संतान पक्ष से सुख की अनुभूति होगी।
कन्या (VIRGO) : आज अधिकतर समय परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजन में व्यतीत होगा। वैवाहिक कार्यक्रम संबन्ध योजना बनेगी, मेहमानों के आगमन से चहल-पहल बनी रहेगी। शाम के समय कुछ विवाद हो सकता है।
तुला (LIBRA) : आपका विनम्र स्वभाव सगे-संबन्धियों और समाज में सम्मान प्रदान करेगा। बच्चों की प्रगति में मन में प्रसन्नता रहेगी। रिश्तेदारों के साथ मेल-जोल अधिक रहेगा। शाम के समय उदर विकार की समस्या होगी
वृश्चिक (SCORPIO) : कला एवं साहित्य से जुड़े कार्यों में भाग्योदय होगा। सार्वजनिक मंच से आपके कार्यों की सराहना की जाएगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उच्चाधिकारी द्वारा पुरस्कृत हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
धनु (SAGITTARIUS) : राजकीय कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। जमीन-जायदाद संबन्धी मामलों में अधिक लाभ की उम्मीद न करें। किसी अजनबी पर विश्वास न करें, खासकर वित्तीय संबन्धी मामलों में। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। 
मकर (CAPRICORN) : परिवार का कोई सदस्य आपके ऊपर विश्वास न रखने से मन दुखी रहेगा। आपके प्रति नकारात्मक रवैया अपना सकता है। किन्तु संतान एवं पत्नी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। सोच को सकारात्मक बनाएं।
कुम्भ (AQUARIUS) : मशीनरी व उपकरण संबन्धी व्यवसाय में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो सकती है। कार्य में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। प्रशासनिक क्षेत्र में सेवारत अधिकारी को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। 
मीन (PISCES) : राजनैतिक संबन्ध अच्छे रहेंगे। करीबी मित्र से कुछ मन मुटाव बन सकता है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। जरूरत मंद लोगों की आर्थिक सहयोग कर सकते हैं। हृदय के रोगी अपनी खान-पान पर ध्यान दें
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×