टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

आज का राशिफल (31 मई 2021)

चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा करने के अवसर प्राप्त होंगे। महिला मित्र के साथ प्रेम संबन्ध बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में दरार आ सकती है। डायबिटीज के मरीज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शुभ कार्य पर खर्च होगा।

01:17 AM May 31, 2021 IST | Shera Rajput

चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा करने के अवसर प्राप्त होंगे। महिला मित्र के साथ प्रेम संबन्ध बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में दरार आ सकती है। डायबिटीज के मरीज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शुभ कार्य पर खर्च होगा।

मेष (ARIES) :  छोटी-छोटी बातों से मन में झल्लाहट पैदा होगी। राजनेता से विवाद हो सकता है। कुटुम्ब में मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। वाहनादि तीव्र गति से न चलाएं। आमदनी के साथ-साथ खर्च बना रहेगा।
वृष (TAURUS) :  अनुसन्धान संबन्धी कार्यों में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आयुर्वेद के क्षेत्र सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। खान-पान का ध्यान रखें।
मिथुन (GEMINI) : दोस्तों के साथ किसी पार्टी में आनन्द उठाएंगे। विरोधी कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। पत्नी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मजदूर वर्ग दोपहर के बाद मशीनरी कार्य करते समय ध्यान दें। मनोकामना पूरी होगी।
कर्क (CANCER) : किसी महिला मित्र से दोस्ती हो सकती है। वित्तीय क्षेत्र में लाभ के योग हैं। उच्च अधिकारी द्वारा बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। राजनयिक संबन्ध अच्छे रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। घर में पूजा-पाठ होगा।
सिंह (LEO) : कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी। रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। दिल के मरीज अपने खान-पान का ध्यान रखें। बहनोई के बीमारी को लेकर चिंतित रहेंगे। पैतृक संपत्ति मामलों में विवाद हो सकता है।
कन्या (VIRGO) : इस राशि के जातक माता से अधिक लगाव रखने वाले होते हैं। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। मन में नए कार्य के प्रति उत्साह बढ़ेगा। किसी ऐतिहासिक स्थलों पर जा सकते हैं। कारोबार में लाभ प्राप्त होगा।
तुला (LIBRA) :  रोजगार के क्षेत्र में आय के साधन बढ़ने संबन्धी मामलों में मीटिंग कर सकते हैं। कला एवं संगीत के क्षेत्र में यश कीर्ति प्राप्त करेंगे। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। शुभ कार्यों में धन खर्च बना रहेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) :  बेटे के परीक्षा परिणाम से मन में प्रसन्नता रहेगी। साक्षात्कार के लिए बुलावा आ सकता है। किसी के व्यक्तिगत बातों में हस्तक्षेप न करें। माता के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
धनु (SAGITTARIUS) : नदी व तालाब के समीप से गुजरते समय सावधान रहें। धन-धान्य की वृद्धि होगी। मन में नए कार्य के प्रति उत्साह बढ़ेगा। यात्रा करते समय कीमती सामान का ध्यान रखें। कारोबार की स्थिति बेहतर रहेगी। 
मकर (CAPRICORN) : क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा स्वयं की हानि हो सकती है। आपके व्यवहार से परिवार के सदस्य नाराज रहेंगे। आय के साधन बढ़ सकते हैं। पत्नी का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी के लिए परेशान हो सकते हैं।
कुम्भ (AQUARIUS) : चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा करने के अवसर प्राप्त होंगे। महिला मित्र के साथ प्रेम संबन्ध बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में दरार आ सकती है। डायबिटीज के मरीज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शुभ कार्य पर खर्च होगा। 
मीन (PISCES) : सांस्कृतिक मंच से आपकी छवि एवं कीर्ति बढ़ेगी। गृहस्थ जीवन में सुख का वातावरण बना रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। नेत्र विकार की समस्या हो सकती है। आखों का विशेष ध्यान दें।
Advertisement
Advertisement
Next Article