Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल ( 4 दिसंबर 2020 )

विद्यार्थी वर्ग नए अनुसंधान के लिए किसी ऐतिहासिक स्थलों पर जा सकते हैं। अपने व्यापक दृष्टिकोण से इतिहास रच सकते हैं। यश एवं कीर्ति प्राप्त होगी। अपनी सेहत का ध्यान रखें। पुष्ट भोजन का सेवन करें।

02:54 AM Dec 04, 2020 IST | Shera Rajput

विद्यार्थी वर्ग नए अनुसंधान के लिए किसी ऐतिहासिक स्थलों पर जा सकते हैं। अपने व्यापक दृष्टिकोण से इतिहास रच सकते हैं। यश एवं कीर्ति प्राप्त होगी। अपनी सेहत का ध्यान रखें। पुष्ट भोजन का सेवन करें।

मेष (ARIES) : आपका व्यावसायिक दृष्टिकोण आपकी कई समस्याओं को सुलझाने में सक्षम रहेगा। कारोबार के संबन्ध में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें।
Advertisement
वृष (TAURUS) : सगे-संबन्धियों से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। समाज के अराजकतत्वों से दूरी बनाए रखें। किसी अच्छे मित्र के सहयोग से बिगड़े हुए कार्य बन सकते हैं। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
मिथुन (GEMINI) : किसी सभा-सोसायटी में आपके कार्यों की चर्चा हो सकती है, नए लोगों से संपर्क बढ़ने से आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। आय के साथ-साथ धन खर्च की अधिकता रहेगी। पत्नी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
कर्क (CANCER) : विद्यार्थी वर्ग अध्ययन के प्रति आलस्य न दिखाएं अन्यथा आगामी परीक्षा में नकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। व्यापारी वर्ग को आर्थिक लाभ मिल सकता है। वित्तीय संबन्धी मामलों में दिन अच्छा रहेगा। 
सिंह (LEO) : विद्यार्थी वर्ग नए अनुसंधान के लिए किसी ऐतिहासिक स्थलों पर जा सकते हैं। अपने व्यापक दृष्टिकोण से इतिहास रच सकते हैं। यश एवं कीर्ति प्राप्त होगी। अपनी सेहत का ध्यान रखें। पुष्ट भोजन का सेवन करें।
कन्या (VIRGO) : व्यवसाय संबन्धी गतिविधियों में कुछ नवीनीकरण कर सकते हैं। अपने सहकर्मियों पर निगरानी रखें। आवश्यकता से अधिक विश्वास न करें। पूर्व परिचित मित्र की मुलाकात से पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी।
तुला (LIBRA) : मजदूर वर्ग दोपहर के बाद बिल्डिंग के मशीनरी कार्य करते समय सावधान रहें। संतान सुख की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। पत्नी से प्रेम बना रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
वृश्चिक (SCORPIO) : अभिनय एवं संगीत की दुनिया में भाग्योदय होगा। सोशल मीडिया पर आप चर्चा में रहेंगे। लोगों द्वारा आपके गुणों की तारीफ की जाएगी। प्रतिद्वन्द्वियों से सावधान रहें, कार्यों में अवरोध उत्पन्न कर सकते हैं।
धनु (SAGITTARIUS) : बाहर निकलते समय स्वयं को सुरक्षित रखें, अन्यथा कोई गंभीर बीमारी जन्म ले सकती है। विद्यार्थी अपने कैरियर को लेकर चिंतित रहेंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
मकर (CAPRICORN) : गृहणियों को दैनिक कार्य की अधिकता से मन में झल्लाहट रहेगी। परिवार में किसी सदस्य से ईर्ष्या-द्वेष की भावना बनी रहेगी। सन्तान पक्ष से पूर्ण सुख प्राप्त होगा। पुत्र के साथ मिलकर नया कारोबार करेंगे।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज आपकी आर्थिक योजनाएं फलीभूत होंगी। धार्मिक संस्थाओं में आपका निःस्वार्थ योगदान मान-प्रतिष्ठा को बढ़ाएंगे। किसी करीबी मित्र की मदद से जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के अवसर मिलेंगे।
मीन (PISCES) : परिवार के लिए कुछ मनोरंजन संबन्धी कार्यक्रम कर सकते हैं। मित्र व करीबी रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। व्यापार व्यवसाय के क्षेत्र में धन हानि होने की आशंका बन सकती है। सहकर्मी की मदद करेंगे।
Advertisement
Next Article