W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल ( 5 दिसंबर 2020 )

सरकारी सेवा में कार्यरत सरकारी कर्मचारी को हस्तान्तरण पत्र मिल सकता है। धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होने से पारिवारिक वातावरण खुश रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

04:26 AM Dec 05, 2020 IST | Shera Rajput

सरकारी सेवा में कार्यरत सरकारी कर्मचारी को हस्तान्तरण पत्र मिल सकता है। धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होने से पारिवारिक वातावरण खुश रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

आज का राशिफल   5 दिसंबर 2020
मेष (ARIES) : विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है, खेल के क्षेत्र में अद्भुत प्रदर्शन से दर्शकों का मनमोह लेंगे। व्यवसाय संबन्धी गतिविधियां पूर्ववत चलती रहेंगी। कार्यक्षेत्र में विस्तार के लिए कुछ नई योजना बना सकते हैं।
वृष (TAURUS) : भावुकता के बजाय प्रैक्टिकल तरीके से अपने कार्य को संपन्न करें। व्यवसाय संबन्धी मामलों में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। सहकर्मी की गतिविधियों पर निगरानी बनाए रखें। यात्रा सावधानी से करें।
मिथुन (GEMINI) : कोई कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बनाएं। घर एवं व्यवसाय दोनों में सामंजस्य बनाकर रखने में सफल होंगे। करीबियों के साथ संबन्ध अच्छे रहेंगे। पूर्व परिचित मित्र से मुलाकात हो सकती है।
कर्क (CANCER) : अपनी बौद्धिक क्षमता के बल पर कारोबार में सकारात्मक परिणाम हासिल करेंगे। विद्यार्थी वर्ग को तकनीकी क्षेत्र में नौकरी प्राप्त हो सकती है। बाहर निकलते समय स्वयं को सुरक्षित रखें, लोगों से दूरी बनाए रखें।
सिंह (LEO) : सरकारी सेवा में कार्यरत सरकारी कर्मचारी को हस्तान्तरण पत्र मिल सकता है। धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होने से पारिवारिक वातावरण खुश रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
कन्या (VIRGO) : कुछ बातों में काम करने की जिद आपको तकलीफ दे सकती है। अपनी वाणी और व्यवहार में सामंजस्य बनाए रखें। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
तुला (LIBRA) : शेयर मार्केट व बीमा संबन्धी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। नए लोगों के साथ संपर्क बढ़ने से धन लाभ की प्राप्ति होगी। महिला मित्र के साथ संबन्ध अच्छे रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य से अनबन हो सकती है।
वृश्चिक (SCORPIO) : सन्तान सुख की प्राप्ति होगी। माता-पिता बच्चों के भविष्य के बारे में कोई नई योजना बना सकते हैं। मन धार्मिक विचारों से प्रेरित होगा। जरूरत मंद लोगों की मदद कर सकते हैं। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
धनु (SAGITTARIUS) : घरेलू खर्च की अधिकता रहेगी। गृहणियां दैनिक कार्यों में व्यस्त रहेंगी। परिवार में कार्य को लेकर एक-दूसरे से थोड़ा मन-मुटाव बना रह सकता है। कोर्ट-कचहरी संबन्धी मामलों में परिणाम अच्छा रहेगा।  
मकर (CAPRICORN) : उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश गमन हो सकता है। अपने कीमती दस्तावेज संभालकर रखें, अन्यथा चोरी होने की आशंका बन सकती है। व्यापारी किसी नए काम में निवेश न करें। स्थिति यथावत बनी रहेगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : विगत समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान होने से मन में शांति रहेगी। सगे-संबन्धियों के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। मित्र के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं।
मीन (PISCES) : चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा करने के अवसर प्राप्त होंगे। अपने परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण काम पूरा करेंगे। समाज द्वारा आपके कार्यों की सराहना की जाएगी। घर में विवाह योग्य सदस्य का रिश्ता तय हो सकता है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×