आज का राशिफल ( 5 नवंबर 2020 )
बहन-बहनोई के साथ संबन्ध अच्छे रहेंगे। दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आयेगा। किसी रिश्तेदार के आने से मन में प्रसन्नता रहेगी। पत्नी का पूर्ण सहयोग मिल सकता है। यात्रा सुखद रह सकती है।
05:53 AM Nov 05, 2020 IST | Shera Rajput
मेष (ARIES) : घर में मान-सम्मान कम, लेकिन बड़े-बड़े लोगों द्वारा मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। तालाब में तैरना खतरनाक हो सकता है अतः पानी से दूरी बनाए रखें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में लाभ होगा।
Advertisement
वृष (TAURUS) : क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा स्वयं की हानि हो सकती है। व्यापार व्यवसाय में तरक्की होगी। अचानक शारीरिक कष्ट से अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छे अंक प्राप्त करेंगे।
मिथुन (GEMINI) : परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय ठीक नहीं है। परीक्षा परिणाम में अंक कम आने से मानसिक कष्ट हो सकता है। जमीन-जायदाद के मामले में उलझ सकते हैं। सावधानी बरतें।
कर्क (CANCER) : बहन-बहनोई के साथ संबन्ध अच्छे रहेंगे। दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आयेगा। किसी रिश्तेदार के आने से मन में प्रसन्नता रहेगी। पत्नी का पूर्ण सहयोग मिल सकता है। यात्रा सुखद रह सकती है।
सिंह (LEO) : कला एवं साहित्य के क्षेत्र में ऐश्वर्य प्राप्त करेंगे। आपके विचारों की प्रशंसा की जाएगी। संतान-सुख की प्राप्ति होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यर्थ खर्च न करें।
कन्या (VIRGO) : किसी पुराने मित्र से मिलकर मन में प्रसन्नता रहेगी। कोई नया व्यवसाय प्रारम्भ कर सकते हैं। मन आध्यात्मिक विचारों से प्रेरित होगा। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
तुला (LIBRA) : समाज के धार्मिक कार्यों में भागीदारी कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में दरार आ सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए धन लाभ का संकेत है। शुगर के मरीज का ब्लडशुगर बढ़ सकता है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
वृश्चिक (SCORPIO) : वाहनादि खरीदने का शुभ योग है। जमीन-जायदाद का बंटवारा हो सकता है। आज दुकानदारों की आमदनी अच्छी हो सकती है। अचानक उदर विकार की समस्या हो सकती है। शुभ कार्य पर खर्च रहेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : बच्चों के भविष्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। व्यवसाय संबन्धी मामलों में विदेश गमन के योग बन सकते हैं। शाम के समय बिजली का कार्य करते समय सतर्क रहें। मित्र से धोखा मिलने के योग बन सकते हैं।
मकर (CAPRICORN) : वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बने हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। पैसे के लेने-देन के बारे में सावधानी रखें, अन्यथा धन हानि के योग बन सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में लाभ हो सकता है।
कुम्भ (AQUARIUS) : आर्थिक मामलों को निपटाने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। समाज सेवी संस्थाओं में दान कर सकते हैं। शंकालु स्वभाव के कारण मानसिक कष्ट रहेगा। कारोबार में धोखा होने की सम्भावना हो सकती है।
मीन (PISCES) : खर्च करते समय अपने बजट का ध्यान रखें। मित्रों के साथ गपशप करने में समय व्यतीत होगा। सार्वजनिक मंच से आपके कार्यों की सराहना की जाएगी। धन लाभ के योग हैं। खर्च-खर्चाव ज्यादा होगा
Advertisement