W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल ( 8 दिसंबर 2020 )

समाज में आप एक कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरेंगे। आपके कार्यों की सराहना की जाएगी। मजदूर के वेतन मान में वृद्धि हो सकती है। काम से जुड़ी आत्मनिर्भरता आपका स्थान कायम करने में सफल होगी।

03:24 AM Dec 08, 2020 IST | Shera Rajput

समाज में आप एक कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरेंगे। आपके कार्यों की सराहना की जाएगी। मजदूर के वेतन मान में वृद्धि हो सकती है। काम से जुड़ी आत्मनिर्भरता आपका स्थान कायम करने में सफल होगी।

आज का राशिफल   8 दिसंबर 2020
मेष (ARIES) : अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में किसी से अधिक चर्चा न करें। परिवार का कोई सदस्य आपके बारें में गलत अफवाह फैला सकता है। मित्र के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें।
वृष (TAURUS) : कोर्ट-कचहरी के मामलों में सुखद समाचार मिल सकता है। राजनीतिक संबन्धी मजबूत होंगे और जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। विरोधियों से सावधान रहें, उनकी गतिविधियों पर निगरानी अवश्य रखें।
मिथुन (GEMINI) : व्यवसाय में अपने संपर्क सूत्रों का दायरा और अधिक बढ़ाएं। संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। समय अनुकूल है। विद्यार्थी उच्च शिक्षा की डिग्री के लिए मनचाहा कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं। भाग्योदय होगा।
कर्क (CANCER) : पारिवारिक तनाव को कारोबार पर हावी न होने दें। अपनी सूझबूझ और विवेक का सहारा लें। आफिस के महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर तनाव बना रह सकता है।
सिंह (LEO) : समाज में आप एक कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरेंगे। आपके कार्यों की सराहना की जाएगी। मजदूर के वेतन मान में वृद्धि हो सकती है। काम से जुड़ी आत्मनिर्भरता आपका स्थान कायम करने में सफल होगी।
कन्या (VIRGO) : आज आप अपने काम की अपेक्षा अपने व्यक्तिगत कार्यों एवं रूचियों पर अधिक ध्यान देंगे। घर की साज-सज्जा में व्यस्त रहेंगे। मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। प्रतिद्वन्द्वि से सावधान रहें।
तुला (LIBRA) : विद्यार्थी वर्ग किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर कार्य कर सकते हैं। आपके अन्दर नई ऊर्जा का संचार होगा। किसी फोन कॉल को नजर अन्दाज न करें, महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। पिता का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : सामाजिक और धार्मिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। भाई-बहन के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। शाम के वक्त कुछ शारीरिक कष्ट महसूस कर सकते हैं। माता-पिता का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान दें।
धनु (SAGITTARIUS) : अपनी अहमियत बताने के लिए निरर्थक शब्दों का इस्तेमाल न करें। बुद्धिजीवों के बीच अपना मान-सम्मान बनाएं रखें। राह चलते किसी अजनवी पर भरोसा न करें। किसी जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकते हैं।
मकर (CAPRICORN) : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय घर के बड़े बुजुर्गों से सलाह अवश्य लें। पूर्व परिचित मित्र से पैसे के लेन-देन के मामले में अनबन हो सकती है। धैर्य एवं संयम से काम लें। किसी मध्यस्थता से समाधान होगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आएंगे। बॉस द्वारा आपके कार्यों की सराहना की जाएगी। माता का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार संबन्धी मामलों में मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।
मीन (PISCES) : अराजक तत्वों से दूरी बनाए रखें, मान हानि होने की आशंका बन सकती है। उच्चाधिकारी से मुलाकात हो सकती है। घर में पूजा-पाठ का माहौल रहेगा। करीबियों से मुलाकात होने के अवसर प्राप्त होंगे।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×