For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल (02 फरवरी 2024)

03:18 AM Feb 02, 2024 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid
आज का राशिफल  02 फरवरी 2024

मेष - (चू चे चो ला ली लू ले लो अ) कल की तुलना में आज का दिन ठीक रहेगा। कार्यों में सफलता मिल जायेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धनागम होने की पूरी-पूरी संभावना दिखाई देती है। किसी नये कार्य की योजना पर बात होगी।
क्या करें - बुधवार को श्रीगणेश मंदिर जाएं।

वृषभ - (इ उ ए ओ व वी वू वे वो) पांचवें घर का चन्द्रमा काफी हद तक भाग्य वृद्धि करवा सकता है। अपने प्रयासों में तेजी लाएं तो संभव है कि कुछ नया हासिल कर सकेंगे। चिंता नहीं करें। शुभ समाचारों की प्राप्ति संभव है।
क्या करें - अपने बेडरूम में तलवार की प्रतिकृति रखें।

मिथुन - (क की कु घ ड़ छ के को ह) कार्यों में बाधा और संकट दिखाई देता है, लेकिन गोचर के बृहस्पति की अनुकूलता है इसलिए लेखन काव्य आदि से जुड़े लोगों को कुछ रचनात्मक करने का अवसर प्राप्त होगा। हालांकि शनि का प्रभाव होने से कार्यों में विलम्ब होना संभव है।
क्या करें - 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों को गिफ्ट दें।

कर्क - (ही हू हे हो ड डी डू डे डो) अविवाहित युवाओं के लिए कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकेगा। सगाई-विवाह की चर्चा होगी। हालांकि खर्च में बढ़ोत्तरी का भी योग है। चन्द्रमा की शुभ स्थिति स्वास्थ्य में सुधार कर सकती है।
क्या करें - ब्लड डोनेट का कैंप अटेण्ड करें।

सिंह - (म मी मु मे मो ट टि टु टे) दिन का आरम्भ अच्छा नहीं होने से मन में खिन्नता का भाव रहेगा। धन संबंधी असुविधा हो सकती है। समाज में मान-सम्मान में कमी दिखाई दे सकती है। पैरों में दर्द जैसी शिकायत रह सकती है।
क्या करें - प्रतिदिन केसर का तिलक करें।

कन्या - (टो प पि पू ष ण ठ पी पो) राशि पर चन्द्रमा ऑफिस में आपकी स्थिति को मजबूत बनायेगा। उच्चाधिकारियों का वरदहस्त मिलने का योग है। इसलिए कम प्रयासों के बाद भी अच्छा हासिल कर पायेंगे। लक्जरी आईटम की खरीद हो सकती है।
क्या करें - विषम संख्या में पांच मुखी रूद्राक्ष धारण करें।

तुला - (र रि रू रे रो त ति तु ते) काम के साथ अपने इष्ट को अवश्य ही स्मरण करंे तो काफी कुछ राहत का अनुभव करेंगे। कई दिनों से जो कार्य लटक रहें हैं उनके अभी पूर्ण होने का समय नहीं आया है। अभी और प्रयासों की आवश्यकता है।
क्या करें - लाल फूलों से शिव की पूजा करें।

वृश्चिक - (तो न नि नु ने नो या यि यु) जितना आज प्रयास करेंगे उसी की तुलना में आपको उपलब्धि भी मिलने की संभावना बन सकती है। हालांकि अन्ततः आप आज फायदे में रहेंगे। अधिक चिंता की कोई बात नहीं है। अपने प्रयास जारी रखें।
क्या करें - घर से निकलते ही कुछ कदम पूर्व दिशा की तरफ चलें।

धनु - (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे) दूसरा चन्द्रमा है देर-सवेरे धन की व्यवस्था होने का योग है। महत्वपूर्ण यात्रा के लिए भी आज का कुल-मिलाकर ठीक रहेगा। जीवन में कोई नया प्रयोग हो सकता है। नहीं करें। कष्टप्रद स्थिति से काफी हद तक राहत मिल सकेगी।
क्या करें - डार्क ग्रीन इंक का पेन यूज में लें।

मकर - (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग) नवम स्थान का चन्द्रमा है इसलिए लोगों से नजरे मिला कर बात करें तो अपना प्रभाव कायम कर सकेंगे। किसी नये कार्य के प्रपोजल से भविष्य में लाभ होगा। भागयवृद्धि संभव है।
क्या करें - लॉयन की स्टेचु टेबिल पर रखें।

कुभ - (गु गे गो स सि सु से सो द) आठवां स्थान का चन्द्रमा खर्च की अधिकता और शारीरिक रूप से परेशान कर सकता है। ले-देकर काम निकालने की कोशिश कामयाब नहीं होगी। हालांकि मित्र ग्रह का नक्षत्र होने से कुछ हद तक मनोबल बना रहेगा।
क्या करें - श्रीयंत्र स्थापित करें।

मीन - (दि दु थ झ ´ दे दो च चि) सातवां चन्द्रमा चिंताओं से मुक्ति दिलाने का प्रयास करेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। अपने प्रयासों में तेजी लानी चाहिए। दिन की शुरूआत बेहतर होगी। समाज के प्रतिष्ठित लोगों से संपर्कों का लाभ मिल सकेगा।
क्या करें - पुखराज धारण करें।
Astrologer Satyanarayan Jangid
WhtatsApp - 6375962521

Advertisement
Advertisement
Author Image

Astrologer Satyanarayan Jangid

View all posts

Advertisement
×