Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (02 जनवरी 2024)

07:11 AM Jan 02, 2024 IST | Sagar Kapoor

 

मेष (ARIES) : (21 मार्च- 20 अप्रैल)
आज चुनौती और अवसर दोनों के लिए तैयार रहें। हेल्थ और पैसे की समस्या के बावजूद आगे बढ़ेंगे। प्रोफेशनल क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं। घर के लोगों में प्यार बढ़ने वाला है,सुकून मिलेगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक यात्रा पर जाने वाले हैं।

लकी नंबर : 17, लकी कलर : ब्ल

वृष (TAURUS) : (21 अप्रैल- 20 मई)
एक्सरसाइज और डाइट पर फोकस कर सकते हैं। सेहत और फिटनेस में सकारात्मक बदलाव आएगा। निवेश संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। कॉन्फिडेंस के कारण पेशेवर क्षेत्र में लाभ मिलेगा।

लकी नंबर : 22, लकी कलर : ग्रे

मिथुन (GEMINI) : (21 मई- 21 जून)
फिटनेस के मामले में अच्छी उन्नति होने वाली है। वित्तीय मामले में सतर्क रहें,रणनीति पर विचार करें। कार्यक्षेत्र में चुनौतियाँ आएंगी,धैर्य का लाभ मिलेगा। परिवार को एकजुट रखने में सफल साबित होंगे। ट्रिप के अंतिम समय में बदलाव से बचें,परेशानी होगी।

लकी नंबर : 4, लकी कलर : डार्क येलो

कर्क (CANCER) : (22 जून- 22 जुलाई)
आपके सितारे बुलंदी पर हैं,अनुकूल स्थिति रहेगी। आर्थिक परिस्थितियां आपकी यात्रा को प्रभावित करेंगी। कार्यक्षेत्र में सफलता के अनुकूल कदम उठा पाएंगे। निवेश से अच्छी आमदनी होने की उम्मीद है।

लकी नंबर : 8, लकी कलर : पर्पल

सिंह (LEO) : (23 जुलाई- 23 अगस्त)
सक्रिय जीवनशैली अपनाएंगे, फिटनेस अच्छी रहेगी। वित्तीय निर्णय लेने में समझदारी का प्रदर्शन करेंगे। प्रोफेशनल क्षेत्र में बड़े अवसर मिलने के संकेत हैं। परिवार या प्रेम संबंध में समस्याएं आ सकती हैं। रुटिन लाइफ से कुछ अलग करने का प्लान बनेगा।

लकी नंबर : 6, लकी कलर : ब्राउन

कन्या (VIRGO) : (24 अगस्त- 23 सितंबर)
प्रोफेशनल क्षेत्र में अपना हुनर साबित कर पाएंगे। सेहत को देखते हुए जीवनशैली में बदलाव लाएंगे। वित्तीय क्षेत्र में अच्छे निर्णय लेंगे,भविष्य सुरक्षित रहेगा। परिवार में एकजुटता आएगी, प्रेम बढ़ने के संकेत हैं। प्रकृति का आनंद लेने के लिए ट्रिप प्लान करेंगे।

लकी नंबर : 1, लकी कलर : व्हाइट

तुला (LIBRA) : (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
सेट रुटिन में काम करने को प्राथमिकता देंगे। व्यायाम और डाइट को लेकर कांशसनेस बढ़ेगा। आर्थिक स्थिरता के लिए कई तरह के निवेश करेंगे। प्रोफेशनल ग्रोथ के लिए थोड़ा क्रिएटिव होना होगा। फैमिली में खुलकर बात करना रिश्ते को मजबूती देगा।

लकी नंबर : 2, लकी कलर : ब्राउन

वृश्चिक (SCORPIO) : (24 अक्टूबर-22 नवंबर)
व्यायाम के नए नए तरीके आजमाना चाहेंगे। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। करियर के चैलेंजेज का धैर्य से सामना करेंगे। कार्यक्षेत्र में रिअसेस्मेंट की जरुरत पड़ेगी। पारिवारिक उलझनों को सुलझाने में सफल होंगे।

लकी नंबर : 5, लकी कलर : डार्क रेड

धनु (SAGITTARIUS) : (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
बीच का रास्ता अपनाने में भलाई है,ध्यान रखें। मेडिटेशन शुरु करेंगे,लाइफ में बैलेंस आएगा। छोटे लेकिन लगातार प्रयास करें,सक्सेस मिलेगा। वित्तीय क्षेत्र में धैर्य से काम लें,छोटे निवेश करें।

लकी नंबर : 7, लकी कलर : पीच

मकर (CAPRICORN) : (22 दिसंबर-21 जनवरी)
सेहत को लेकर सजग रहने की जरुरत है,ध्यान दें। वित्तीय निर्णय में बुद्धि और विवेक से काम लें। पेशेवर क्षेत्र में धैर्य और सहजता आपकी पूंजी रहेगी। परिवार की एकजुटता आपकी ताकत बनने वाली है।

लकी नंबर : 9, लकी कलर : मैरून

कुम्भ (AQUARIUS) : (22 जनवरी- 19 फरवरी)
सेहत के मामले में संतुलित रवैया रखना जरुरी है। वित्तीय स्थिरता के लिए छोटे छोटे कदम उठाएं। निवेश के मामले में विविधता लाएं, सुरक्षित रहेंगे। करियर ग्रोथ के लिए नए स्किल पर फोकस करें। पारिवारिक स्तर पर कुछ चुनौतियां आ सकती है।

लकी नंबर : 8, लकी कलर : क्रीम

मीन (PISCES) : (20 फरवरी- 20 मार्च)
सक्रिय और खुशहाल दिन रहने के संकेत हैं। आर्थिक क्षेत्र में नए अवसर मिलने वाले हैं। पेशेवर तौर पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। घरेलू मामले में धैर्य और समझदारी जरुरी है। रोमांचक यात्रा पर जाने की संभावना बन रही है।
लकी नंबर : 11, लकी कलर : सिल्वर

Advertisement
Advertisement
Next Article