For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल (02 मार्च 2024)

06:45 AM Mar 02, 2024 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid
आज का राशिफल  02 मार्च 2024

%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B7 4

मेष - (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
खर्च की अधिकता से चिंता रहेगी। दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं है। सोच-समझकर ही कोई निर्णय करें। मान हानि की आशंका बन सकती है। आॅफिस में आपको अनसुना किया जायेगा। आशा के अनुरूप समय व्यतीत नहीं होगा।
क्या करें - विवादों से बचने की कोशिश करें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A4%AD 2

वृषभ - (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
आध्यात्मिक विषयों में कुछ रूचि और उसमें मन रमने से शान्ति मिलने की संभावना है। अचल संपत्ति आदि की चर्चा होगी। घर से निकलते ही कुछ कदम पूर्व दिशा की तरफ चलें। जीविका कार्य के वातावरण में कुछ सुधार होगा।
क्या करें - बच्चों को चाॅकलेट दें।

%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 5

मिथुन - (क की कु घ ड़ छ के को ह)
बाधाओं का समाधान होने की संभावना दिखाई देती है। आर्थिक स्थिति में चमत्कारी सफलता मिल सकती है। कार्यकर्ता महिलाओं को भी लाभ हो सकता है। आत्मविश्वास में बढोत्तरी से प्रसन्नता होगी। बिजनेस यात्रा लाभदायक रहेगी।
क्या करें - कांस्य की रिंग सबसे छोटी अंगुली में धारण करें।

%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95 6

कर्क - (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
भौतिक सुख के लिए खर्च की अधिकता हो सकती है। जिसके कारण पूरा दिन ही तनावग्रस्त बना रहेगा। बेहतर यही होगा कि लोगों की सलाह से ही कोई कार्य करें। इससे आपको हानि होने की आशंका बहुत कम हो जायेगी।
क्या करें - नम्बर 2 का बार बार प्रयोग करें।

%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9 7

सिंह - (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
गंभीर तनाव के बाद भी स्वयं को प्रभावशाली रख पाने में सफल हो सकेंगे। वातावरण दूषित है लेकिन आप स्वयं को नियंत्रण में लेने की आशा रख सकते हैं। चोट-मोच का भय बना रहेगा इसलिए सावधानी रखी जानी बहुत आवश्यक है।
क्या करें - एक मुट्ठी काली उड़द दान करें।

%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE 3

कन्या - (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
समस्याएं अनेक हैं, उनके समाधान के रास्ते आज तो नहीं मिल सकेंगे। जीविका कार्य में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होने के बावजूद आगे समय आपके पक्ष का है। आर्थिक स्थिति में सुधार। अकस्मात् कहीं से धन की आमद होने की संभावना है।
क्या करें - किन्ही दो धातुओं की मिक्स रिंग पहने।

%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BE 8

तुला - (र रि रू रे रो त ति तु ते)
आपकी ईमानदारी और विशाल हृदय के बावजूद समाज में पर्याप्त सम्मान की प्राप्ति नहीं होगी। सफलता और गौरव प्राप्ति में अकारण ही बाधा दिखाई देती है। हालांकि सायं तक जीविका कार्य के वातावरण में कुछ सुधार होगा। बाधाओं के समाधान दिखाई दंेगे।
क्या करें - स्वर्ण धातु की कोई मुद्रिका धारण करें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%95 9

वृश्चिक - (तो न नि नु ने नो या यि यु)
आज का दिन विशेष अनुकूल है। घर-परिवार में चल रहे तनाव से कुछ हद तक छुटकारा मिल जाने से कुछ राहत का अनुभव करेंगे। यदि बिजनेस यात्रा करते हैं तो उससे लाभ की संभावना दिखाई देती है। अपनी स्थिति को संभालने का प्रयास करें।
क्या करें - पक्षियों को दाना दें।

%E0%A4%A7%E0%A4%A8%E0%A5%81 10

धनु - (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
आगे समय आपके पक्ष का हो जायेगा। अभी सोच-समझ कर फैसला लें तो ही बेहतर है। आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। सूक्ष्म यात्रा का योग बना है। हलांकि लाभ बड़ा हो सकता है। व्यापार में जितना परिश्रम करंगे उतना ही प्राप्त कर सकेंगे।
क्या करें - किन्नर को सिक्के दान करें।

%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0 11

मकर - (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
निकट संबंधियों से सहयोग की अपेक्षा सफल होने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन में कुछ कटुता रह सकती है। अपने स्वभाव में मृदुता बनाएं रखें। लोग स्वतः ही आपकी सहायता के लिए आगे आयेंगे। सायं तक अवश्य ही कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।
क्या करें - नन्दी की पूजा करें।

%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%AD %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 12

कुभ - (गु गे गो स सि सु से सो द)
व्यापार में सफलता का योग है। नौकरी पेशा लोगों के रिपोर्ट कार्ड में सुधार होगा। मनोवांछित सफलता का दिन है। कहीं पर्यटन या धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बन सकती है। हालांकि खर्च की अधिकता परेशान कर सकती है।
क्या करें - कलाई में काला धागा धारण करें।

%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 1

मीन - (दि दु थ झ दे दो च चि)
भौतिक सुख के लिए खर्च की अधिकता हो सकती है। आपके विरोधी आपकी स्थिति को दूसरों के सामने कमजोर करने का पुरजोर प्रयास करेंगे। संतान के संबंध में चिन्ता बढेगी। भावुक विषयों रूचि बढेगी। बहुत परिश्रम और दूरदर्शिता से कार्य संपन्न कर सकेंगे।
क्या करें - श्रीगणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।
Astrologer Satyanarayan Jangid
WhatsApp - 6375962521

Advertisement
Advertisement
Author Image

Astrologer Satyanarayan Jangid

View all posts

Advertisement
×