For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल (03 जनवरी 2024)

02:00 AM Jan 03, 2024 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid
आज का राशिफल  03 जनवरी 2024

मेष - (चू चे चो ला ली लू ले लो अ) बिजनेस यात्रा से लाभ होगा। हालांकि राशिपति के बलहीन होने से कुछ हद तक कार्यों में विलम्ब की आशंका भी दिखाई देती है। कुछ हद तक अच्छा दिन है।
क्या करें - श्रमिकों की सहायता करें।

वृषभ - (इ उ ए ओ व वी वू वे वो) चौथा चन्द्रमा परिवार में तनाव की स्थिति उत्पन्न करने की कोशिश कर रहा है। लेकिन नवांश में में राशिपति की स्थिति सुदृढ बनी हुई है। इसलिए आपका पक्ष पर्याप्त अनुकूल है।
क्या करें - चन्द्र लॉकेट धारण करें।

मिथुन - (क की कु घ ड़ छ के को ह) केतु का नक्षत्र है इसलिए थोड़ी परेशानी तो होगी लेकिन पांचवा चन्द्रमा कुछ न कुछ प्रदान करेगा। बिजनेस में सफलता मिल सकती है। यात्रा योग है।
क्या करें - आक के फूलों से शिव का अभिषेक करें।

कर्क - (ही हू हे हो ड डी डू डे डो) परिवार में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए अपनी वाणी में मधुरता का संचार रखें। दूसरों की आलोचना और व्यर्थ के भ्रमण से बचें।
क्या करें - ईशान कोण के रूम से स्थाई पड़ी वस्तुओं को हटाएं।

सिंह - (म मी मु मे मो ट टि टु टे) चिंताओं से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। लेकिन चन्द्र पक्ष बलवान होने से आप आने कार्य सिद्ध करने में सक्षम हो सकेंगे।
क्या करें - कलाई में काला धागा धारण करें।

कन्या - (टो प पि पू ष ण ठ पी पो) राशि पर पाप ग्रहों का प्रभाव चल रहा है। कुल मिलाकर दशा अच्छी नहीं कही जायेगी। यदि जन्मांग में विंशोत्तरी दशा भी प्रतिकूल है तो कोई बड़ा नुकसान हो सकता है।
क्या करें - सफेद रूमाल हमेशा साथ रखें।

तुला - (र रि रू रे रो त ति तु ते) दिन का आरम्भ अच्छा होगा। राशिपति की उत्तम स्थिति और अच्छे घर का चन्द्रमा नए अवसरों को प्रदान करेंगे। मौकों का लाभ उठाने के प्रयास करने चाहिए।
क्या करें - लाइट ग्रीन रूमाल रखें।

वृश्चिक - (तो न नि नु ने नो या यि यु) हालांकि प्रयास एक से अधिक करने होंगे लेकिन सफलता निश्चित है। सायं तक शुभ समाचार मिलने से सप्ताह में तनाव की स्थिति राहत मिल सकेगी।
क्या करें - सूर्य यंत्र धारण करें।

धनु - (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे) मित्रों और रिश्तेदारों के व्यवहार में सुधार होने से तनावमुक्त हो सकेंगे। बृहस्पति बैंक बेलेन्स को बढाने का प्रयास कर रहा है। व्यवसाय में कोई लाभ का सौदा होगा।
क्या करें - सुबह जल्दी उठने का प्रयास करें।

मकर - (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग) लोगों में आप प्रशंसा के केन्द्र में रहेंगे। अपने प्रयासों में तेजी लाएं और अनुकूल समय का लाभ उठाने का प्रयास करें। यात्रा योग है।
क्या करें - शनि का छाया दान करें।

कुभ - (गु गे गो स सि सु से सो द) राशि पर चन्द्रमा आपको मनोबल प्रदान करेगा। थोड़ी कोशिश से अधिक हासिल कर सकेंगे। अपने प्रयासों में तेजी लाएं।
क्या करें - बैल को मीठा खिलाएं।

मीन - (दि दु थ झ दे दो च चि) जुए-सट्टे में अभी कोई बड़ा दाव नहीं लगाएं अन्यथा हानि की आशंका है। बहुत सोच विचार कर ही फैसला लें। परसों से हालात में आंशिक सुधार आरम्भ होगा।
क्या करें - आठ मुखी रूद्राक्ष धारण करें।
Astrologer Satyanarayan Jangid
WhatsApp - 6375962521

Advertisement
Advertisement
Author Image

Astrologer Satyanarayan Jangid

View all posts

Advertisement
×