Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (04 फरवरी 2021)

छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए मनचाहा कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। शाम के समय मनोरंजन संबंधी कुछ नया प्रोग्राम बन सकता है। बुजुर्ग वर्ग को जोड़ों एवं घुटनों का दर्द बढ़ सकता है।

03:19 AM Feb 04, 2021 IST | Desk Team

छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए मनचाहा कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। शाम के समय मनोरंजन संबंधी कुछ नया प्रोग्राम बन सकता है। बुजुर्ग वर्ग को जोड़ों एवं घुटनों का दर्द बढ़ सकता है।

मेष (ARIES) : व्यापारी वर्ग कार्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण विषयों पर अपने निर्णय को सर्वोपरि रखें। गुप्त योजनाओं को सार्वजनिक न करें। गृहणियां घर की छोटी-छोटी बातों को पड़ोसियों से शेयर न करें। आगामी समय में परिवार के मान-सम्मान पर ठेस पहुंच सकती है। 
Advertisement
वृष (TAURUS) : विगत महीनों से चला आ रहा पैतृक प्रोपर्टी संबंधी विवाद आज हल हो सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों का भलीभांति निर्वहन करने के बावजूद भी किसी सदस्य का आपके ऊपर भरोसा न करना दुखी कर सकता है। ससुराल पक्ष से रिश्ता मजबूत रहेगा।
मिथुन (GEMINI) : विश्वव्यापी गंभीर बीमारी से बचने के लिए सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें। इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए उचित खान-पान के साथ-साथ योगा-व्यायाम पर भी विशेष ध्यान दें अन्यथा शारीरिक कष्ट मिलने की आशंका बन सकती 
कर्क (CANCER) : किसी महत्वपूर्ण कार्य के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान किसी अजनबी से बात-व्यवहार सीमि​त रखें, धोखा मिलने की आशंका बन सकती है। मजदूर वर्ग मशीनरी एवं औजार संबंधी कार्यों में सावधानी रखें।
सिंह (LEO) : छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए मनचाहा कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। शाम के समय मनोरंजन संबंधी कुछ नया प्रोग्राम बन सकता है। बुजुर्ग वर्ग को जोड़ों एवं घुटनों का दर्द बढ़ सकता है। 
कन्या (VIRGO) : ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर बहस हो सकती है। उच्चा​धिकारी से अपनी समस्या को औपचारिक रूप से सामने जरूर रखें। माता-पिता अपनी संतान के लिए बीमा एवं रियल स्टेट में निवेश कर सकते हैं। 
तुला (LIBRA) : किसी विशेष यात्रा पर जाते समय अपनी कीमती वस्तुओं का विशेष ध्यान रखें, चोरी एवं गुम होने की संभावना बन सकती है। मेडिकल शिक्षा क्षेत्र से जुडे़ विद्यार्थियों को ​किसी महत्वपूर्ण प्रोजैक्ट पूर्ण करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। 
वृश्चिक (SCORPIO) : कारोबार के क्षेत्र में आय के साधन बढ़ेंगे। आयकर, सेल्स टैक्स संबंधी गतिविधियां, व्यस्तता बढ़ सकती है। माता-पिता संतान का मार्गदर्शन करते समय उनकी कमियों को नजरअंदाज न करें, बल्कि मित्रवत् व्यवहार द्वारा दूर करने का प्रयास करें।
धनु (SAGITTARIUS) : आर्थिक क्षेत्र में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य उच्चधिकारी की मदद से पूर्ण हो जाएगा। सहकर्मियों की गतिविधियों पर निगरानी बनाए रखें। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। गृहणियां आपस में कुछ नोक-झोंक की स्थिति पैदा कर सकती हैं। 
मकर (CAPRICORN) : कारोबार के क्षेत्र में अपने सहयोगियों एवं किसी कर्मचारी के साथ किसी बात पर उलझने की अपेक्षा शांति एवं विवेकपूर्ण तरीके से समाधान करें अन्यथा धन हानि की संभावना बन सकती है। राजकीय सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। 
कुम्भ (AQUARIUS) : ​कठिन हालातों में पत्नी का भावात्मक सहयोग आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। बिजली विभाग के कर्मचारी दोपहर के बाद अपने कार्यों को सावधानीपूर्वक करें, चोट की आशंका बन सकती है। 
मीन (PISCES) : कार्य क्षेत्र में आपकी रचनात्मक प्रतिभा और योग्यता लोगों के बीच लोकप्रियता प्राप्त करेगी इससे आपका उत्साह बढ़ेगा। प्रेमी-प्रेेमिका शाम के समय किसी डिनर पार्टी एवं मनोरंजन स्थल पर घूमने जा सकते हैं। मौज-मस्ती के साथ अध्ययन में भी मन लगाए। 
Advertisement
Next Article