Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (06 अगस्त)

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) आय के नए स्रोत खुलेंगे। सीनियर्स को अपनी बात के लिए सहमत करने की कोशिश करें।

03:46 AM Aug 06, 2019 IST | Desk Team

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) आय के नए स्रोत खुलेंगे। सीनियर्स को अपनी बात के लिए सहमत करने की कोशिश करें।

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) आय के नए स्रोत खुलेंगे। सीनियर्स को अपनी बात के लिए सहमत करने की कोशिश करें। सेहत से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। यात्रा के कारण थकान हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई डील हो सकती है। अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करें। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- कॉफी।
Advertisement
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) करियर में तरक्की के योग हैं। बढ़ते खर्चों को कम करने की कोशिश करें। सेहत को लेकर किसी की सलाह काम आएगी। किसी खूबसूरत जगह छुट्टी मनाने जा सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला आसानी से सुलझ जाएगा। रोमांस को लेकर समय कठिन है। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- रॉयल ब्ल्यू।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) कार्यक्षेत्र पर अपने काम से शत्रुओं को परास्त कर पाएंगे। अचानक से धन लाभ के योग बन रहे हैं। सेहतमंद रहने के लिए डाइट प्लान बनाकर चलें। रियल स्टेट्स से जुड़ी किसी डील में फंस सकते हैं। अपने साथी के साथ मिलने का मौका मिल सकता है। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- हल्का नीला।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) कार्यक्षेत्र पर तरक्की के योग बन रहे हैं। आर्थिक रूप से मजबूत होने की कोशिश करें। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें। किसी छोटे मुद्दे पर चिंता करना परिवार के लोगों को गुस्सा दिलाएगा। पढ़ाई में आज लिया गया निर्णय आपका भविष्य बना सकता है। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- क्रीम।
सिंह (LEO) (23 जुलाई से 22 अगस्त) आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कोई काम मानसिक और शारीरिक रूप से थका देने वाला होगा। सेहत के लिए दिन अच्छा है। गृहणियों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। रियल स्टेट्स से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- पीच।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। कार्यक्षेत्र पर तय सीमा में दिया गया काम आसानी से पूरा कर लेंगे। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। रोमांस के लिए समय अच्छा है। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- ब्लूइश ग्रीन।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) कार्यक्षेत्र पर अपने उद्देश्यों को लेकर सतर्क रहें। किसी मुद्दे पर आर्थिक समस्या में फंस सकते हैं। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। परिवार में किसी समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। कहीं तीर्थयात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- चॉकलेट।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) करियर में कोई अच्छा मौका मिल सकता है। बढ़ते खर्चों के चलते आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। फिट रहने के लिए कोई जिम ज्वॉइन कर सकते हैं। घर के लिए कोई सामान खरीद सकते हैं। पढ़ाई को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- गुलाबी।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) अच्छी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। सोच समझकर ही कहीं निवेश करें। पुराने दोस्तों से मिलना ज्यादा मजेदार साबित नहीं होगा। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी को खरीदने का मन बना सकते हैं। अपने साथी के साथ अकेले समय बिताना पसंद करेंगे। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- हल्का पीला।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर काम पूरा करने में समस्या होगी। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। परिवार का सहयोग और साथ मिलेगा। परिवार के साथ विदेश घूमने जा सकते हैं। पढ़ाई में मेहनत करने की जरूरत है। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- पैरेट ग्रीन।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। काम पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय की जरूरत होगी। लंबे समय से चली आ रही कोई समस्या दूर होगी। घर पर शांति का माहौल बनाने में मुश्किल हो सकती है। किसी दूसरी यात्रा पर जाने से पहले कुछ दिन ब्रेक ले लें। शुभ अंक- 12, शुभ रंग- इलैक्ट्रिक ग्रे।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) करियर में कुछ नया करने की सोच सकते हैं। आर्थिक मामलों को लेकर चिंतित हो सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। रियल स्टेट्स से जुड़े लोगों को लाभ होगा। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा रहेगा। शक के कारण रिश्तों में दरार ना पडऩे दें। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- सफेद। 
Advertisement
Next Article