Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

आज का राशिफल (06 दिसम्बर 2023)

06:18 AM Dec 06, 2023 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid

आज का राशिफल (06 दिसम्बर 2023)

Advertisement

मेष - (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आर्थिक स्थिति में चमत्कारी सफलता मिलने की संभावना दिखाई देती है। कार्यकर्ता महिलाओं को भी लाभ हो सकता है। आत्मविश्वास में बढोतरी होगी।
क्या करें - लाल रंग के फूलों को मंदिर में दान करें।

वृषभ - (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
भावुक विषयों रूचि बढेगी। बहुत परिश्रम और दूरदर्शिता से कार्य संपन्न कर सकेंगे। सफलता और गौरव प्राप्त करने की आशा रखी जा सकती है।
क्या करें - संध्या के समय नीले वस्त्रों का दान करें।

मिथुन - (क की कु घ ड़ छ के को ह)
मित्रों और संबंधियों से निराशा हाथ लगेगी। बहुत प्रयास करने के बाद भी आंशिक सफलता ही मिल जाये तो गनीमत है। संतान के संबंध में चिन्ता बढेगी।
क्या करें - पीले रंग का रूमाल रखें।

कर्क - (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
समस्याएं अनेक हैं, उनके समाधान के रास्ते आज तो नहीं मिल सकेंगे। जीविका कार्य में कई तरह की की समस्याएं उत्पन्न होने के बावजूद आगे समय आपके पक्ष का है।
क्या करें - घर-आॅफिस की पश्चिम दिशा को सुधारें।

 

सिंह - (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
आर्थिक स्थिति में सुधार। अकस्मात् कहीं से धन की आमद होने की संभावना है। संबंधियों से सहयोग प्राप्ति की आशा रख सकते हैं। यात्रा सफल रहेगी।
क्या करें - घर से किसी लोहे की वस्तु को बाहर फेंके।

कन्या - (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
कुछ नये कार्यों से लाभ उठा सकते हैं। मित्रों और संबंधियों से कुछ आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई देती है। आशा का वातावरण बना रहेगा।
क्या करें - घर से निकलते समय मीठे दही का सेवन कर सकते हैं।

तुला - (र रि रू रे रो त ति तु ते)
स्वास्थ्य का दबाव बना रहेगा। परिवार में भी कोई चिन्ता की बात हो सकती है। मन में निराशा का भाव उत्पन्न होगा। कर्मचारी वर्ग के काम का बोझ बढेगा।
क्या करें - तेल का दान करें।

वृश्चिक - (तो न नि नु ने नो या यि यु)
कुछ सिद्धांतों का त्याग करें तो निराशा के अंधेरे में जाने से बच सकेंगे। संतान के विषय में कोई चिन्ता रहेगी। गंभीर समस्याओं के हल निकलने का मार्ग मिलेगा।
क्या करें - अपने गुरू का ध्यान करें।

धनु - (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
परिवार की स्थिति सुधारने में दिन व्यतीत होगा। आज आर्थिक लाभ का योग बन सकता है। जीवन साथी से संबंधों में सुधार होगा।
क्या करें - शनि के दान करें।

मकर - (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
व्यापार में कुछ सीमा तक सफलता और बाकी लक्ष्य प्राप्ति की कोशिशों के कामयाब होने की संभावना है। वाहन या अचल संपत्ति की खरीद की चर्चा होगी।
क्या करें - गुड़ का दान करना ठीक रहेगा।

कुंभ - (गु गे गो स सि सु से सो द)
आपके लिए आज लक्ष्य तक पहंुच पाना सायद संभव नहीं है। और ज्यादा प्रयासों की आवश्यकता दिखाई देती है। लोगों को सहयोग आपको नहीं मिल पायेगा।
क्या करें - अपने साथ लाईट ग्रीन रूमाल रखें।

मीन - (दि दु थ झ ´ दे दो च चि)
युवाओं को रोजगार संबंधी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आय में बढोतरी होगी। लोगों से सम्पर्कों का लाभ मिल पाना संभव हो सकेगा। यात्रा ठीक रहेगी।
क्या करें - दूध में हल्दी का प्रयोग करें।
Satyanarayan Jangid
WhatsApp- 91 6375962521

Advertisement
Next Article