For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल (06 जनवरी 2024)

06:34 AM Jan 06, 2024 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid
आज का राशिफल  06 जनवरी 2024

मेष - (चू चे चो ला ली लू ले लो अ) 
ग्रह आपके पक्ष के हैं। अब सारा कुछ आपके परिश्रम पर निर्भर करता है। जो लोग सरकारी नौकरी पेशा हैं, उनकी रिपोर्ट बेहतर होने की पूरी-पूरी संभावना है।

क्या करें - घर से निकलते समय सर्वप्रथम पूर्व की तरफ चेहरा रखें।

वृषभ - (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
अपच या बदहजमी की शिकायत हो सकती है। कार्यों के विफल रहने से मन में अशान्ति बनी रहेगी। जैसा आपने सोच रखा है सायद वैसा कुछ नहीं हो पाए।

क्या करें - श्रीशिव को जल अर्पित करें।

मिथुन - (क की कु घ ड़ छ के को ह)
व्यय आधिक्य के अलावा बाकी सब ठीक है। उच्चाधिकारियों का वरद-हस्त प्राप्त होता रहेगा। स्थान परिवर्तन हो सकता है। जो लोग जनता से सीधे जुड़े हैं उनके लिए शुभ समाचारों का संचार होगा।

क्या करें - 16 वर्ष के कम उम्र के बच्चों को चॉकलेट दें।

कर्क - (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
खर्च की अधिकता रहेगी। चन्द्रमा की प्रतिकूल स्थिति आपको मानसिक अशान्ति और वाद-विवाद की पैदा करेगी। पेट के किसी रोग से सावधान रहने की जरूरत है।

क्या करें - संभव हो तो बहते जल में सिक्के डालें।

सिंह - (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
यात्रा में कष्ट की आशंका बनी रहेगी। अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। प्रेम-प्रसंगों में मनोमाफिक सफलता मिल सकती है। सगाई-सगाई संबंधों की चर्चा होगी।

क्या करें - तांबे या स्वर्ण का सूर्य यंत्र गले में पहने।

कन्या - (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
किसी पारिवारिक सदस्य या मित्र की धन से सहायता करनी पड़ सकती है। आपके लिए आज का दिन साधारण कहा जायेगा। स्वास्थ्य का पाया अधिक अनुकूल नहीं है। आंखों में खुजली या इन्फेक्शन हो सकता है।

क्या करें - किसी भी अष्टमी को कन्या भोजन आयोजित करें।

तुला - (र रि रू रे रो त ति तु ते)
सायं तक समय आपके पक्ष का बन जाने की संभावना है। व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। व्यापार में नये संपर्कों से लाभ उठाया जा सकता है। हालांकि कार्य में गतिमंदता बनी रहेगी।

क्या करें - खीर का दान करें।

वृश्चिक - (तो न नि नु ने नो या यि यु)
पारिवारिक रिश्तों में दरार के कारण मानसिक पीड़ा होगी। इसलिए देखें और निर्णय लें। चित्त में चंचलता बनी रहेगी। परिजनों से विवाद होगा। धर्म और दान में रूचि रखना लाभदायक रहेगा।

क्या करें - कलाई में लाल मौली बांधें।

धनु - (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
ज्यादा परिश्रम की आवश्यकता है। यह आप पर निर्भर करता है कि आप दूसरों से कैसा व्यवहार करते हैं। जैसा आप करेंगे वैसा ही प्रतिफल प्राप्त होगा। वाणी में मधुरता का समावेश रखना ठीक रहेगा।

क्या करें - प्रातः गायत्री की एक माला कर सकते हैं।

मकर - (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
असमंजस की स्थिति पैदा हो सकती है। परिवार में तनाव से आपके व्यापारिक हित प्रभावित होंगे। सोचे गये कार्यांे के पूर्ण होने में शंका बनी रहेगी। यात्रा का कष्टदायी योग है।

क्या करें - लोहे का एक चौरस टुकड़ा पॉकेट में रखें।

कुम्भ - (गु गे गो स सि सु से सो द)
भाग्य स्थान का चन्द्रमा सायं तक कोई शुभ समाचार दे सकता है। पूरी तरह से आशान्वित रह कर कार्य करें। बहुत संभव है कि कोई नई उपलब्धि प्राप्त हो सके।

क्या करें - शनि मंदिर में जाएं।

मीन - (दि दु थ झ दे दो च चि)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। खान-पान में सावधानी रखी जानी चाहिए। बेकार की बातों में उलझने का प्रयास नहीं करें। वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें।

क्या करें - बृहस्पति बीज मंत्र का जाप करें।

- Astrologer Satyanarayan Jangid

Advertisement
Advertisement
Author Image

Astrologer Satyanarayan Jangid

View all posts

Advertisement
×