For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल (06 मार्च 2024)

06:40 AM Mar 06, 2024 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid
आज का राशिफल  06 मार्च 2024

%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B7 4

मेष - (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि दोपहर बाद समय आपके पक्ष का आरम्भ हो जायेगा। यात्रा से लाभ हो सकेगा। प्रतिष्ठित लोगों से सपर्कों का लाभ मिलेगा। विचारों में सकारात्मक सुधार होगा। सफलता के मार्ग खुलेंगे।
क्या करें - बृहस्पति बीज मंत्र का जाप करें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A4%AD 2

वृषभ - (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
ले-देकर किसी प्रकार से अपना काम निकाल पाने में आज आप सायद सफल नहीं हों। परिजनों से संबंधों में कोई खटास आ सकती है। दांपत्य जीवन में यदि पहले से ही परेशानी चल रही है तो उसमें बढ़ोत्तरी हो सकती है। संतान पक्ष से कोई निराशा की बात निकल कर आ सकती है।
क्या करें - जेब में सोने का चैकोर पीस रखें।

%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 5

मिथुन - (क की कु घ ड़ छ के को ह)
परिवार में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए अपनी वाणी में मधुरता का संचार रखें। दूसरों की आलोचना और व्यर्थ के भ्रमण से बचें। हालांकि दिन का आरम्भ अच्छा हो सकता है। परिश्रम का उत्तम फल प्राप्त होगा। समाज में आपकी बातों को सुना जायेगा।
क्या करें - चावल के दाने अपने पाॅकेट में रखें।

%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95 6

कर्क - (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
सायं तक शुभ समाचार मिलने से सप्ताह में तनाव की स्थिति राहत मिल सकेगी। दाम्पत्य जीवन और परिवार में खुशियों का संचार होगा। विषमताओं से छुटकारा मिलने की संभावना है। सायं तक सोचे गये कार्यों के होने की संभावना दिखाई देती है।
क्या करें - अपने बेडरूम में तलवार की प्रतिकृति रखें।

%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9 7

सिंह - (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
सेहत ठीक बनी रहेगी। समय पर दवा-दारू की व्यवस्था हो सकेगी। अचानक कोई शुभ समाचार प्राप्त होने से मन की बैचेनी से राहत का अनुभव होगा। बिजनेस के लिए दिन आज ठीक है। पे्रम-प्रसंगों में नवीनता का बोध होगा।
क्या करें - गुलाब के इत्र प्रयोग करें।

%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE 3

कन्या - (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
सुकून की जिन्दगी में कोई बुरा समाचार प्राप्त होने की आशंका बनी रहेगी। खर्च की अधिकता भी आपको परेशान कर सकती है। धन संबंधी मामलों में खराब दिन है। जिस काम के लिए आप निकलेंगे उसके पूरा होने की संभावना नहीं के बराबर है।
क्या करें - पन्ना या आनेक्स गले या अंगुली में धारण करें।

%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BE 8

तुला - (र रि रू रे रो त ति तु ते)
परिवार में किसी प्रियजन का आगमन हो सकता है। कार्य सिद्धि से मन में प्रसन्नता का संचार होगा। सोचे गये कामों के समय पर पूरा होने की संभावना है। भाग्य का साथ बना रहेगा। यात्रा से लाभ होगा। हालांकि स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही ठीक नहीं होगी।
क्या करें - संतोषी माता के मंदिर में जाएं।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%95 9

वृश्चिक - (तो न नि नु ने नो या यि यु)
परिवार में प्रसन्नता का संचार होगा। दिन के उत्तरार्द्ध में सभी कामों में सफलता मिल सकती है। अपने प्रयासों में तेजी दिखाएं। चिन्ता-क्लेश से मुक्ति मिलने की पूरी-पूरी संभावना है। घर-गृहस्थी की सुख-शान्ति में आप व्यस्त रहेंगे।
क्या करें - बेकार की बातों में उलझने का प्रयास नहीं करें।

%E0%A4%A7%E0%A4%A8%E0%A5%81 10

धनु - (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
यदि आप सरकार से संबंधित हैं तो सरकारी कार्यों में कोई नई बात आयेगी। अधिकारी वर्ग से आपके संपर्कों में आशानुकूल सुधार की संभावना बनी रहेगी। व्यापारिक यात्रा से लाभ होगा। रिश्तेदारों से संबंधों में सुधार होगा। धनोपार्जन के अतिरिक्त उपायों के कारण आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
क्या करें - खान-पान में सावधानी रखें।

%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0 11

मकर - (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
कोई चिन्ताजनक समाचार मिल सकता है। इसलिए केवल अपने तक ही सीमित रहें। दूसरों के मामलों में कोई हस्तक्षेप करना आपके लिए उचित नहीं होगा। यदि बिजनेस यात्रा करते हैं तो उससे अधिक लाभ की संभावना नहीं है।
क्या करें - काले तिल के कुछ दाने अपने पाॅकेट में रखें।

%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%AD %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 12

कुभ - (गु गे गो स सि सु से सो द)
परिवार के किसी सदस्य को समस्या हो सकती है। बहुत कोशिशों के बाद भी परिजनों से कुछ हद तक मतभेद उभर कर आपके लिए परेशानी पैदा कर सकते हैं। लोगों का आपके विरूद्ध रिमार्क आयेगा। स्त्री और संतान से भरपूर सहयोग मिल जाने से सुविधा रहेगी।
क्या करें - पुस्तकों का दान करें।

%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 1

मीन - (दि दु थ झ दे दो च चि)
लटक रहे कामों में प्रगति दिखाई देगी। लोगों में आपकी छवि में काफी कुछ सुधार हो सकता है। स्थायी संबंधों यथा सगाई आदि के संबंध में शुभ समाचार मिलेंगे। कार्य समय पर होने की संभावना है। स्वास्थ्य में अनुकूलता का अनुभव होगा।
क्या करें - पीतल का कोई बर्तन या वस्तु दान करें।
Astrologer Satyanarayan Jangid
WhatsApp - 6375962521

Advertisement
Advertisement
Author Image

Astrologer Satyanarayan Jangid

View all posts

Advertisement
×