Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (06 नवंबर)

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) किसी करीबी की स्थिति में सुधार होगा। धन लाभ के संकेत हैं। आपके प्रयासों के चलते कोई अधूरा प्रोजेक्ट वापिस शुरु होगा।

03:30 AM Nov 06, 2019 IST | Desk Team

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) किसी करीबी की स्थिति में सुधार होगा। धन लाभ के संकेत हैं। आपके प्रयासों के चलते कोई अधूरा प्रोजेक्ट वापिस शुरु होगा।

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) किसी करीबी की स्थिति में सुधार होगा। धन लाभ के संकेत हैं। आपके प्रयासों के चलते कोई अधूरा प्रोजेक्ट वापिस शुरु होगा। वैवाहिक जीवन में मतभेद हो सकते हैं। प्रॉप्रर्टी का कोई मामला कागजात में देरी के कारण रुक सकता है। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- लेवेंडर।
Advertisement
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। जल्द से जल्द लोन चुकाने की कोशिश करेंगे। नौकरी बदलने से पहले सभी पहलूओं को अच्छे से समझ लें।  किसी प्रॉप्रर्टी पर काम शुरु करा सकते हैं। प्रेम संबंधों में ठहराव से बचने के लिए एक दूसरे को समय दें। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- मरुन।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) आर्थिक मामलों को अच्छे से संभालेंगे। कार्यक्षेत्र पर आपके नए विचारों का सभी स्वागत करेंगे। परिवार के किसी सदस्य की सफलता पर गर्व महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र के पास किसी प्रॉप्रर्टी को किराए पर ले सकते हैं। अपने साथी के दिल में एक खास जगह बनाएंगे। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- चॉकलेट।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) योग और व्यायाम कर रहे लोग लाभ महसूस करेंगे। पैसे की अहमियत करना सीखें। कार्यक्षेत्र पर अपने प्रयासों से सभी को प्रभावित करेंगे। गृहणियां घर पर किसी समारोह का आयोजन कर सकती हैं। आपका साथी आप पर नजर रख सकता है। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- लेवेंडर।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) सेहत को लेकर सतर्क रहेंगे। धन संबंधित मामलों में लापरवाही से बचें। कार्यक्षेत्र पर काम को लेकर सावधानी बरतें। परिवार के किसी सदस्य को लेकर उम्मीद करना बेकार रहेगा। आज के दिन प्रॉप्रर्टी से जुड़ा का कोई काम ना करें। पढ़ाई को लेकर दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- बेबी पिंक।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) खानपान में बदलाव के चलते फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र पर अपनी नेतृत्व क्षमता से असंभव को संभव कर पाएंगे। आपके लिए आपका परिवार सबसे पहले हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए फिजूलखर्चो से बचें। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- रोजी पिंक।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की सलाह आपके काफी काम आएगी। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- बेज।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आसानी से लोन चुकाने में कामियाब होंगे। किसी काम को समय सीमा रहते कर पाना थोड़ा मुश्किल होगा। फिजूल खर्च कम कर परिवार में उदाहरण स्थापित करेंगे। प्रॉपर्टी की कोई अच्छी डील हाथ लग सकती है। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- वॉयलेट।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) सेहत को लेकर किसी दोस्त की सलाह आपके काफी काम आएगी। धन संबंधित समस्या से बचने के लिए फिजूलखर्चों को कम करें। नौकरी में स्थिरता आएगी। सड़क मार्ग द्वारा किसी यात्रा पर जाना काफी रोमांचक रहेगा। रियल स्टेट्स से जुड़े लोगों को लाभ होगा। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- पीला।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। धन संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर चीजें आपके हिसाब से होंगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। प्रॉप्रर्टी डीलर्स के लिए दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- पीच।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए पैसों की बचत करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर अपने काम से सभी को प्रभावित करने में कामियाब होंगे। गृहणियां घर व्यवस्थित करने में दिन बिताएंगी। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहने की ज़रूरत है। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- डार्क ग्रे।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) सेहत को लेकर सावधानी बरतें। अलग से कमाई करना आपको वित्तीय स्वतंत्रता प्रदान करेगा। कार्यक्षेत्र पर अपनी क्षमता निखारने का मौका मिलेगा। जरूरत के समय परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। कहीं तीर्थयात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- पर्पल।
Advertisement
Next Article