For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल (07 जनवरी 2024)

06:30 AM Jan 07, 2024 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid
आज का राशिफल  07 जनवरी 2024

मेष - (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)

मनोबल में वृद्धि होगी। साझेदारी में कोई सौदा किया जा सकता है। दैनिक रोजगार में इजाफा होगा। बदहजमी की शिकायत हो सकती है। इसलिए खान-पान में सावधानी रखें।

क्या करें - घर या ऑफिस के पूवी हिस्से को हमेशा साफ रखें।

वृषभ - (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)

किसी से विवाद या झगड़ा हो सकता है। स्त्री सुख में कमी दिखाई देती है। प्रेम संबंधी मामलों में भी सफलता संदिग्ध है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का समय है।

क्या करें - शिव मंदिर में नन्दी के कान में अपनी मंशा बताएं।

मिथुन - (क की कु घ ड़ छ के को ह)

पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। दीर्घ संबंधों को बनाया जाए तो आशातीत सफलता मिलने की संभावना है। किसी शुभ समाचार प्राप्ति के योग हैं।

क्या करें - डायरी में अपनी योजनाओं को लिख कर रखें।

कर्क - (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)

हालांकि बढे हुए खर्चे आपको विचलित रखेंगे फिर भी काम निकल सकेगा। दाम्पत्य जीवन में भी कुछ कलह के संकेत दिखाई देते हैं। व्यवहार में मधुरता रखेंगे तो बेहतर होगा।

क्या करें - प्रातः जल्दी उठने की आदत डालें।

सिंह - (म मी मु मे मो ट टि टु टे)

आपके जीवन साथी के मधुर व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य का पाया उत्तम है। समाज में आपकी कार्यशैली की चर्चा होगी। यात्रा से लाभ होगा। आपका प्रभाव सभी तरफ दृष्टिगोचर होगा।

क्या करें - विशेष तौर पर रविवार को गो सेवा करें।

कन्या - (टो प पि पू ष ण ठ पी पो) दूसरे स्थान का चन्द्रमा धन लाभ देता है। दोपहर के उपरान्त भाग्य आपका ही साथ देगा। कारोबार में किसी नये अनुबंध को स्वीकार करने में लाभ है। सगाई-संबंधों के मामलों में कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।

क्या करें - अंक 5 का अधिकतम उपयोग करें।

तुला - (र रि रू रे रो त ति तु ते)

राशि पर चन्द्रमा निश्चित लाभ देता है। नौकरीपेशा लोगों की रिपोर्ट उनका पक्ष मजबूत बनायेगी। आर्थिक स्तर की बात करें तो आज का दिन बहुत बुरा नहीं है।

क्या करें - किसी धार्मिक स्थल पर जाएं।

वृश्चिक - (तो न नि नु ने नो या यि यु)

आंखों में खुजली आदि से परेशानी हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में कुछ कलह का वातावरण बनने की आशंका है। दूसरे क्षेत्रों में भी विवाद और झगड़े से बचने का प्रयास करें।

क्या करें - रोगियों की सेवा करें, या मेडिसिन डोनेट करें।

धनु - (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)

किसी से बात करने में आपको कठिनाई का अनुभव होगा। यात्रा में कष्ट और कार्यों में बाधा दिखाई देती है। ले-देकर काम निकालने का प्रयास कुछ सफल हो सकता है।

क्या करें - बृहस्पति बीज मंत्र का जाप करें।

मकर - (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)

दशम घर का चन्द्रमा बिजनेस में कुछ नए अवसर प्रदान कर सकता है। इसलिए प्रयास करें कि बिजनेस में कोई डील फाईनल हो सके। क्योंकि आज का काम भविष्य में अवश्य लाभ देगा।

क्या करें - दो छोटी लोहे की कीलें अपने पॉकेट में रखें।

कुंभ - (गु गे गो स सि सु से सो द)

मान-सम्मान और यश की प्राप्ति हो सकती है। नकारात्मक सोच को बदलने की आवश्यकता है। लक्ष्य पर ध्यान लगाएं। परिश्रम का पूरा प्रतिफल मिलने की पूरी संभावना है।

क्या करें - तर्जनी में सुनहैला या पुखराज धारण करें।

मीन - (दि दु थ झ दे दो च चि)

मेलजोल बनाए रखना आपके लिए बेहतर है। क्योंकि आठवें घर का चन्द्रमा कुछ नकारात्मक उल्टफेर कर सकता है। सभी तरह के कार्यों में सावधानी रखने की आवश्यकता है।

क्या करें - लोगों से उम्मीद नहीं रखें।

Astrologer Satyanarayan Jangid

Advertisement
Advertisement
Author Image

Astrologer Satyanarayan Jangid

View all posts

Advertisement
×