For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल (07 मार्च 2024)

06:00 AM Mar 07, 2024 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid
आज का राशिफल  07 मार्च 2024

%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B7 4
मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
खर्च पर नियंत्रण रख कर चले तो आगे समय सुचारू रह पायेगा। अन्यथा ऋण लेने की आवश्यकता पैदा हो सकती है। यात्रा के लिए दिन ठीक नहीं है, खास तौर पर बिजनेस यात्रा नहीं करें। किसी मित्र या परिचित से मुलाकात हो सकती है।
क्या करें - प्रातः जल्दी उठने का प्रयास करें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A4%AD 2

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
समक्ष व्यक्ति से पूरे आत्मविश्वास से बात करें तो आपका काम बन सकता है। कुल-मिलाकर समय आपके पक्ष का है। व्यक्तिगत प्रभाव में वृद्धि दिखाई देती है। नौकरी पेशा लोगों को अधिकारियों को वरद-हस्त प्राप्त होगा।
क्या करें - श्रीलक्ष्मी की स्टेचु या तस्वीर अपनी ऑफिस टेबिल पर रखें।

%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 5

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह)
आठवें घर का चन्द्रमा कुछ सिद्धांतों का त्याग करवा सकता है। आज निराशा के अंधेरे में जाने का दिन है। सावधानी से नित्य कर्म करते रहना ही ठीक होगा। इधर-उधर हाथ-पैर मारने से किसी प्रकार के लाभ की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। आज कुछ नया करने का जोखिम नहीं लें।
क्या करें - स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें।

%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95 6

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
आर्थिक तौर पर तो स्थिति आपके पक्ष की ही दिखाई देती है। इसलिए परिश्रम को बढाएं और अवसरों का लाभ उठाएं। व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों को करने का अच्छा समय है। कहीं से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।
क्या करें - चांदी की रिंग या ब्रेसलेट पहने।

%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9 7

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
मित्रों और संबंधियों से कुछ सहयोग प्राप्ति की आशा रखी जा सकती है। प्रयास करने से सफलता का योग बन सकता है। प्रेम संबंधों में नई बात आने से प्रसन्नता का अनुभव होगा। चन्द्र और नक्षत्र दोनों ही आपके पक्ष के हैं।
क्या करें - लकड़ी से बना अशोक-स्तम्भ अपने घर में रखें।

%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE 3

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
लोगों की आपके प्रति धारणा में सुधार होगा और भाग्य का साथ रहेगा, लेकिन प्रेम-प्रसंगों में सफलता संदिग्ध रहेगी। मित्रों और रिश्तेदारों से सहयोग की अपेक्षा नहीं रखें। सोचे गये कामों के पूरा होने की आज संभावना बन रही है।
क्या करें - वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें।

%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BE 8

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते)
अभी आपकी राशि अच्छी पोजिशन में नहीं है। इसलिए आवेश में कोई फैसला लेना आपके हित में नहीं होगा। इमोर्पेन्ट डिसिजन को अभी पेंडिंग रखना ठीक रहेगा। जिससे भविष्य में समस्या पैदा न हो। आज सायं तक कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।
क्या करें - बेडरूम में क्रीम कलर को प्राथमिकता दें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%95 9

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु)
प्रेम संबंधों में नवीनता का आभास हो सकता है। प्रपोज करने के लिए आज का दिन ठीक है, मन माफिक जवाब मिलने की संभावना है। घूमने या पर्यटन पर बात हो सकती है। महत्व के कामों को दोपहर बाद करें तो सफलता का प्रतिशत बढ़ सकता है।
क्या करें - शनि मंदिर में जाएं।

%E0%A4%A7%E0%A4%A8%E0%A5%81 10

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
अधिकारी वर्ग से आपके संपर्कों में आशानुकूल सुधार की संभावना बनी रहेगी। जीविका कार्य के वातावरण में कुछ सुधार होगा। बाधाओं का समाधान होने की संभावना दिखाई देती है। हालांकि भौतिक सुख के लिए खर्च की अधिकता के कारण परेशानी हो सकती है।
क्या करें - सोने का एक चैरस टुकड़ा पाॅकेट में रखें।

%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0 11

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
कुछ नये कार्यों से लाभ उठा सकते हैं। मित्रों और संबंधियों से कुछ आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई देती है। आशा का वातावरण बना रहेगा। पर्यटन पर जा सकते हैं। संबंधियों से सहयोग प्राप्ति की आशा रख सकते हैं। यात्रा सफल रहेगी।
क्या करें - कागज पर लाल चंदन 34 का यंत्र बनाएं।

%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%AD %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 12

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द)
गलत निर्णय की आशंका बनी रहेगी। असमंजस की स्थिति के कारण खर्चों में बढोतरी होगी। जो चीज आवश्यक है उसका मिल पाना आज सायद संभव नहीं हो पायेगा। शोर्टकट की ना सोचें। कुछ नये कार्यों से लाभ उठा सकते हैं।
क्या करें - श्रीविष्णु के प्रातः दर्शनों का लाभ लें।

%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 1

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि)
स्वास्थ्य का दबाव बना रहेगा। परिवार में भी कोई चिन्ता की बात हो सकती है। मन में निराशा का भाव उत्पन्न होगा। कर्मचारी वर्ग के काम का बोझ बढेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। मित्रों और संबंधियों से कुछ आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई देती है।
क्या करें - चिंटियों को दाना दें।

Astrologer Satyanarayan Jangid

Advertisement
Advertisement
Author Image

Astrologer Satyanarayan Jangid

View all posts

Advertisement
×