For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल (08 मार्च 2024)

06:00 AM Mar 08, 2024 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid
आज का राशिफल  08 मार्च 2024

%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B7 4

मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
भावुक विषयों रूचि बढेगी। बहुत परिश्रम और दूरदर्शिता से कार्य संपन्न कर सकेंगे। सफलता और गौरव प्राप्त करने की आशा रखी जा सकती है। मन में प्रसन्नता का संचार होगा। बिजनेस यात्रा से लाभ होगा। कोई मुश्किल काम के पूरा होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
क्या करें - सूर्य नमस्कार को अपने रूटीन में लें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A4%AD 2

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
आर्थिक स्थिति में चमत्कारी सफलता मिलने की संभावना दिखाई देती है। कार्यरत महिलाओं को भी लाभ हो सकता है। आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। सोचे गये कार्यों में प्रगति दिखाई देती है। हालांकि राशिपति के बलहीन होने से कुछ हद तक कार्यों में विलम्ब की आशंका भी दिखाई देती है।
क्या करें - श्रीविष्णु के मंदिर में जाए।

%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 5

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह)
खर्च की अधिकता से चिंता रहेगी। दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं है। सोच-समझकर ही कोई निर्णय करें। मान हानि की आशंका बन सकती है। ऑफिस में आपको अनसुना किया जायेगा। आपके काम की जिम्मेदारियां बहुत बढ सकती हैं।
क्या करें - श्रीशिव का जल से अभिषेक करें।

%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95 6

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
आध्यात्मिक विषयों में कुछ रूचि और उसमें मन रमने से शान्ति मिलने की संभावना है। अचल संपत्ति आदि की चर्चा होगी। आशा के अनुरूप समय व्यतीत होगा। धार्मिक स्थल की यात्रा संभावित है। कुछ हद तक अच्छा दिन कहा जा सकता है।
क्या करें - लाल धागा दायीं कलाई पर बांधें।

%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9 7

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
मनी सर्कुलेशन अच्छा रहेगा। रूके हुए कार्य के बनने की संभावना बनी रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण बनेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता का संचार होगा। पर्यटन पर जा सकते हैं। आज आर्थिक लाभ का योग बन सकता है।
क्या करें - खीर में मिश्री डाल कर मंदिर में दान करें।

%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE 3

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
परिश्रम का पूर्ण फल मिल जाने से मन में प्रसन्नता रहेगी। लोगों की आपके प्रति धारणा में बदलाव देखने में आ सकता है। बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त करने की कोशिश करें। यात्रा ठीक रहेगी। जीवन साथी से संबंधों में सुधार होगा।
क्या करें - सफेद फूलों से श्रीशिव की पूजा करें।

%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BE 8

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते)
वर्तमान में समय आपके पक्ष का है अतः आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से करें। आलस्य से आप को ही नुकसान होने की आशंका रहेगी। जो चाह रहें हैं उसकी प्राप्ति में अभी विलम्ब हो सकता है। अधिक जिम्मेदारियों के कारण थकावट का अनुभव करेंगे
क्या करें - शुक्रवार के व्रत करें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%95 9

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु)
वाद-विवाद से बचने का प्रयास ही उत्तम रहेगा। सभी तरह के जोखिमों से दूर रहें। परिजन आपके लिए कोई समस्या पैदा कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहना चाहिए। लोगों की सलाह को महत्त्व दें। हालांकि आज सफलता पाने का दिन है।
क्या करें - जेब में तांब्र का कोई छोटा पीस रखें।

%E0%A4%A7%E0%A4%A8%E0%A5%81 10

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
धन संबंधी किसी समस्या का समाधान होने के आसार दिखाई देते हैं। इसलिए यह मत सोचे कि आज काम होगा नहीं बल्कि अपने प्रयासों में तेजी लाएं तो बहुत संभव है कि सफलता मिल जाए। आर्थिक स्थिति में सुधार से मन में प्रसन्नता का संचार होगा।
क्या करें - पीले फलों का दान करें।

%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0 11

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
परिश्रम को पूरा फल मिलेगा। व्यापार में सफलता का योग है। नौकरी पेशा लोगों के रिपोर्ट कार्ड में सुधार होगा। मनोवांछित सफलता का दिन है। कहीं पर्यटन की योजना बन सकती है। कुछ सिद्धांतों का त्याग करें तो निराशा के अंधेरे में जाने से बच सकेंगे।
क्या करें - सफेद तिल को गुड़ में मिलाकर खाएं।

%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%AD %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 12

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द)
दूसरों के काम में हस्तक्षेप करने की बजाए अपने काम में ही मन को लगाने का प्रयास करें। चिन्ता न करें शीघ्र ही समय आपके पक्ष का बन जायेगा, लेकिन आज तो किसी समस्या का समाधान संभव नहीं है। संतान के विषय में कोई चिन्ता रहेगी।
क्या करें - शिव मंदिर जाएं।

%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 1

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि)
चोट-मोच का भय बना रहेगा। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही ठीक नहीं होगी। वाहन चलाने में सावधानी रखने की आवश्यकता है। संतान पक्ष से कोई निराशा की बात निकल कर आ सकती है। गंभीर समस्याओं के हल निकलने का मार्ग मिलेगा।
क्या करें - श्रमिकों को कुछ उपयोगी वस्तु भेंट करे।

Astrologer Satyanarayan Jangid

Advertisement
Advertisement
Author Image

Astrologer Satyanarayan Jangid

View all posts

Advertisement
×