Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

आज का राशिफल (01 दिसम्बर 2023)

06:09 AM Dec 01, 2023 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid

मेष - (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
चौथा चन्द्रमा कुछ हद तक तनाव उत्पन्न करता है लेकिन अन्ततः ज्यादा नुकसान नहीं करता है। अधिक चिंता की कोई बात नहीं है। अपने प्रयास जारी रखें। हालांकि अभी कोई बड़ा फैसला नहीं लेना चाहिए। मंगल को ठीक होने दें।
क्या करें - लाल रंग के फूलों को मंदिर में दान करें।

वृषभ - (ई उ ए ओ द दी वू वे वो)
कार्यों में बाधा और संकट दिखाई देता है, लेकिन बृहस्पति का नक्षत्र है इसलिए लेखन काव्य आदि से जुड़े लोगों को कुछ रचनात्मक करने का अवसर प्राप्त होगा। हालांकि शनि का प्रभाव होने से कार्यों में विलम्ब होना संभव है। लेकिन शनि कभी भी कार्यो को नष्ट नहीं करता है।
क्या करें - संध्या के समय नीले वस्त्रों का दान करें।

मिथुन - (क की कु घ ड़ छ के को ह)
दूसरा चन्द्रमा है देर-सवेरे धन की व्यवस्था होने का योग है। महत्वपूर्ण यात्रा के लिए भी आज का कुल-मिलाकर ठीक रहेगा। जीवन में कोई नया प्रयोग हो सकता है। नहीं करें। कष्टप्रद स्थिति से काफी हद तक राहत मिल सकेगी।
क्या करें -घर से निकलते समय मीठे दही का सेवन कर सकते हैं।

कर्क - (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
किसी नये कार्य के प्रपोजल से भविष्य में लाभ होगा। राशि पर चन्द्रमा आने से कल्पना की उड़ान भरेंगे। जो नहीं हो सकता है उसे भी संभव करने की कोशिश होगी। शत्रुओं की योजनाएं सफल नहीं होंगी। और आप अपना काम निकाल पाने में सफल हो सकेंगे।
क्या करें - घर से किसी लोहे की वस्तु को बाहर फेंके।

सिंह - (म मी के मो टा टी टू टे)
खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे। ले-देकर काम निकालने की कोशिश कामयाब नहीं होगी। हालांकि मित्र ग्रह का नक्षत्र होने से कुछ हद तक मनोबल बना रहेगा। जिसके कारण समाज में आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी।
क्या करें - गुड़ का दान करना ठीक रहेगा।

कन्या - (टो पी पू प ष ण ठ पे पो)
चिंताओं से मुक्ति मिलने का योग है। दिन की शुरूआत बेहतर होगी। समाज के प्रतिष्ठित लोगों से संपर्कों का लाभ मिल सकेगा। कोई नया व्यापारिक सौदा कर सकते हैं।
क्या करें - अपने साथ लाईट ग्रीन रूमाल रखें।

तुला - (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
दसवां चन्द्रमा ऑफिस में आपकी स्थिति को मजबूत बनायेगा। उच्चाधिकारियों का वरदहस्त मिलने का योग है। इसलिए कम प्रयासों के बाद भी अच्छा हासिल कर पायेंगे। लक्जरी आईटम की खरीद हो सकती है।
क्या करें - आज सफेद वस्त्र पहने।

वृश्चिक - (लो ना नी ने नू या यी यू)
दिन का आरम्भ अच्छा रहने से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। धन संबंधी सुविधा रहेगी। कोई शुभ समाचारों की प्राप्ति संभव है। जन-मानस में आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। पैरों में दर्द जैसी शिकायत रह सकती है।
क्या करें - तेल का दान करें।

धनु - (ये यो य मी मू धा फा ढा मे)
खर्च में बढ़ोत्तरी होगी। भाग्य पर केतु के प्रभाव के कारण रूकावट दिखाई देती है। जुए-सट्टे में अभी कोई बड़ा दाव नहीं लगाएं अन्यथा हानि की आशंका रहेगी। चन्द्रमा की अशुभ स्थिति स्वास्थ्य संबंधी परेशानी देगा।
क्या करें - अपने गुरू का ध्यान करें।

मकर - (भो जा जी खो खू खे खो ग गी)
कल की तुलना में आज का दिन ठीक रहेगा। कार्यों में सफलता मिल जायेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धनागम होने की पूरी-पूरी संभावना दिखाई देती है। किसी नये कार्य की योजना पर बात होगी।
क्या करें - घर-ऑफिस की पश्चिम दिशा को सुधारें।

कुम्भ - (गु गे गो सा सि सू से सो द)
वाणी में मधुरता का संचार रखें, अन्यथा आपको कार्य सिद्धि में बाधा आ सकती है। दूसरों की आलोचना और व्यर्थ के भ्रमण से बचने का प्रसास करें। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा से मनोबल में बढ़ोतरी होगी।
क्या करें - शनि के दान करें।

मीन - (दी दू थ झ दे दो चा ची)
पांचवा चन्द्रमा किसी नये कार्य को करवाने की कोशिश करेगा। पर्यटन की योजना भी बन सकती है। दोपहर बाद से समय आपके पक्ष का हो जायेगा। विशेष चिंता नहीं करें। शुभ समाचारों की प्राप्ति संभव है।
क्या करें - पीले रंग का रूमाल रखें।

Astrologer Satyanarayan Jangid
WhatsApp - 91-6375962521

Advertisement
Advertisement
Next Article