Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (11 जनवरी 2024)

06:08 AM Jan 11, 2024 IST | Sagar Kapoor

मेष (ARIES) : (21 मार्च- 20 अप्रैल)
आज के दिन बेहतर स्वास्थ्य का अनुभव करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। परिवार के सभी सदस्यों का सपोर्ट आपको मिलेगा। किसी अड़चन के कारण यात्रा में देरी हो सकती है। साथी के साथ थोड़ा मनमुटाव हो सकता है।

शुभ अंक- 1 शुभ रंग- लाइट येलो

वृष (TAURUS) : (21 अप्रैल- 20 मई)
जीवन में विभिन्न परिस्थितियों से आप गुजर रहे हैं। अच्छी हेल्थ के कारण एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के अवसर मिलेंगे।
शुभ अंक- 18 शुभ रंग- मैरून

मिथुन (GEMINI) : (21 मई- 21 जून)
आर्थिक मामलों में आज किस्मत साथ देगी। हेल्थ के मामले में बिल्कुल बेफिक्र हो जाए। तरक्की के लिए कुछ बदलाव स्वीकार करने होंगे। मैरिड लाइफ को रोमांचक बनाने का प्रयास करें। किसी करीबी के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं।
शुभ अंक- 3 शुभ रंग- पर्पल

कर्क (CANCER) : (22 जून- 22 जुलाई)
अच्छी हेल्थ के कारण सभी काम मन लगाकर करेंगे। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से खुश हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में बजट बनाकर ही खर्चा करें। जीवनसाथी के साथ चल रहे मनमुटाव आज दूर हो जाएंगे।
शुभ अंक- 6 शुभ रंग- क्रीम

सिंह (LEO) : (23 जुलाई- 23 अगस्त)
अपनी लाइफ में बैलेंस बनाकर चलने की जरूरत है। स्वास्थ्य फिलहाल बेहतर बना हुआ है। अपने कंफर्ट जोन से बाहर आने की कोशिश करें। युवा अपनी नौकरी में बदलाव कर सकते हैं। साथी के साथ रोमांटिक ट्रिप की प्लानिंग करेंगे।
शुभ अंक- 7 शुभ रंग- सैफ्रॉन

कन्या (VIRGO) : (24 अगस्त- 23 सितंबर)
कई दिशाओं में भटक रहे मन को एकाग्र करें। फिटनेस के लिए जिम जॉइन कर सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में चल रही चिंताएं दूर होगी। प्रोजेक्ट में सफलता मिलने से आपकी इमेज में सुधार होगा। रिलेशनशिप को अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।

शुभ अंक- 11 शुभ रंग- लाइट ब्राउन

तुला (LIBRA) : (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला ना लें। हेल्थ के मामले में अधिक केयर की जरूरत है। दूसरों को देख फिजलों कार्यों में पैसा व्यर्थ ना करें।
शुभ अंक- 22 शुभ रंग- सिल्वर

वृश्चिक (SCORPIO) : (24 अक्टूबर-22 नवंबर)
इन दिनों लाइफ के हर फेज को एन्जॉय कर रहे हैं। वर्कलाइफ के साथ फिटनेस पर भी ध्यान दें। घर पर रेनोवेशन के कार्य करा सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जाने से मन शांत होगा।
शुभ अंक- 18 शुभ रंग- ब्राउन

धनु (SAGITTARIUS) : (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
आज खुशियों के बीच कुछ चुनौतियां भी आ सकती हैं। भविष्य के लिए अभी से सेविंग्स करनी शुरू कर दें। यात्रा के दौरान थोड़ी बाधाएं आ सकती हैं।
शुभ अंक- 2 शुभ रंग- पिंक

मकर (CAPRICORN) : (22 दिसंबर-21 जनवरी)
लंबे समय से अटका कार्य आज पूरा हो सकता है। करीबी लोगों के लिए पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। स्टूडेंट्स पढ़ाई में किसी प्रकार की लापरवाही ना बरते।
शुभ अंक- 5 शुभ रंग- आलशेड्स ऑफ़ ग्रीन

कुम्भ (AQUARIUS) : (22 जनवरी- 19 फरवरी)
रेगुलर एक्सरसाइज से आपकी हेल्थ अच्छी बनी रहेगी। लाइफ में थोड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। अच्छी सेविंग्स के कारण आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बड़ी उपबल्धि से करियर को नई उड़ान मिलेगी।
शुभ अंक- 4 शुभ रंग- डार्क ब्लू

मीन (PISCES) : (20 फरवरी- 20 मार्च)
कुछ दिनों से चल रही परेशानियां दूर होगी। ऑफिस में किसी की बात बुरी लग सकती है। परिवार के सपोर्ट से खुद को मजबूत महसूस करेंगे। यात्रा के बेहतरीन अवसर मिलने की उम्मीद है।
शुभ अंक- 7 शुभ रंग- सैफ्रॉन

Advertisement
Advertisement
Next Article