Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

आज का राशिफल (13 जनवरी 2024)

06:30 AM Jan 13, 2024 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid

Advertisement

मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ) खर्च पर नियंत्रण रख कर ही चले तो ही आगे समय सुचारू रह पायेगा। अन्यथा ऋण लेने की आवश्यकता पैदा हो सकती है। यात्रा के लिए दिन ठीक नहीं है, खास तौर पर बिजनेस यात्रा नहीं करें।
क्या करें - प्रातः जल्दी उठने का प्रयास करें।

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो) समक्ष व्यक्ति से पूरे आत्मविश्वास से बात करें तो आपका काम बन सकता है। कुल-मिलाकर समय आपके पक्ष का है। व्यक्तिगत प्रभाव में वृद्धि दिखाई देती है। नौकरी पेशा लोगों को अधिकारियों को वरद-हस्त प्राप्त होगा।
क्या करें - इत्र का प्रयोग करें।

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह) कुछ सिद्धांतों का त्याग करना और फिर निराशा के अंधेरे में जाना होगा। संतान के विषय में कोई चिन्ता रहेगी। गंभीर समस्याओं का हल नहीं निकल पायेगा। आज कुछ नया करने का ना
क्या करें - तीन धातु की रिंग धारण करें।

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो) आर्थिक तौर पर तो स्थिति आपके पक्ष की ही दिखाई देती है। इसलिए परिश्रम को बढाएं और अवसरों का लाभ उठाएं। व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों को करने का अच्छा समय है। कहीं से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।
क्या करें - अपनी टेबिल पर कांच के मर्तबान में पानी रखें।

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे) मित्रों और संबंधियों से कुछ सहयोग प्राप्ति की आशा रखी जा सकती है। प्रयास करने से सफलता का योग बन सकता है। प्रेम संबंधों में नई बात आने से प्रसन्नता का अनुभव होगा। चन्द्र और नक्षत्र दोनों ही आपके पक्ष के हैं।
क्या करें - लकड़ी से बना अशोक-स्तम्भ अपने घर में रखें।

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो) लोगों की आपके प्रति धारणा में सुधार होगा। हालांकि भाग्य का साथ रहेगा, लेकिन प्रेम-प्रसंगांें में सफलता संदिग्ध रहेगी। मित्रों और रिश्तेदारों से सहयोग की अपेक्षा नहीं रखें। सोचे गये कामों के पूरा होने की संभावना है।
क्या करें - कांस्य धारण करें।

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते) अभी आपका राशि अच्छी पोजिशन में नहीं है। इसलिए आवेश में कोई फैसला लेना आपके हित में नहीं होगा। इमोर्पेन्ट डिसिजन को अभी पेंडिंग रखना ठीक रहेगा जिससे भविष्य में समस्या पैदा न हो।
क्या करें - बेडरूम में क्रीम कलर को प्राथमिकता दें।

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु) प्रेम संबंधों में नवीनता का आभास हो सकता है। प्रपोज करने के लिए आज का दिन ठीक है, मन माफिक जवाब मिलने की संभावना है। घूमने या पर्यटन पर बात हो सकती है।
क्या करें - लाल फूलों से शिव की पूजा करें।

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे) जीविका कार्य के वातावरण में कुछ सुधार होगा। बाधाओं का समाधान होने की संभावना दिखाई देती है। हालांकि भौतिक सुख के लिए खर्च की अधिकता के कारण परेशानी हो सकती है।
क्या करें - लकड़ी या मैटल से बना हाथी अपने घर में रखें।

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग) कुछ नये कार्यों से लाभ उठा सकते हैं। मित्रों और संबंधियों से कुछ आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई देती है। आशा का वातावरण बना रहेगा। पर्यटन पर जा सकते हैं।
क्या करें - तिल का दान करें।

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द) गलत निर्णय की आशंका बनी रहेगी। असमंजस की स्थिति के कारण खर्चों में बढोतरी होगी। जो चीज आवश्यक है उसका मिल पाना आज सायद संभव नहीं हो पायेगा। शोर्टकट की ना सोचें।
क्या करें - शनि के बीज मंत्रो का जाप करें।

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि) स्वास्थ्य का दबाव बना रहेगा। परिवार में भी कोई चिन्ता की बात हो सकती है। मन में निराशा का भाव उत्पन्न होगा। कर्मचारी वर्ग के काम का बोझ बढेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं।
क्या करें - विशेष तौर पर गुरूवार को गो-सेवा करें।

Astrologer Satyanarayan Jangid

 

Advertisement
Next Article