For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल (13 नवंबर 2022)

अच्छी सेहत के लिए योग व व्यायाम करें। कोई मुनाफे का सौदा हाथ से निकल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। पार्टनर के खराब मूड से तनाव होगा।

08:38 AM Nov 13, 2022 IST | Ujjwal Jain

अच्छी सेहत के लिए योग व व्यायाम करें। कोई मुनाफे का सौदा हाथ से निकल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। पार्टनर के खराब मूड से तनाव होगा।

आज का राशिफल  13 नवंबर 2022

मेष (ARIES) : (21 मार्च- 20 अप्रैल)

अच्छी सेहत के लिए योग व व्यायाम करें। कोई मुनाफे का सौदा हाथ से निकल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। पार्टनर के खराब मूड से तनाव होगा। दोस्तों के साथ ट्रिप यादगार रहेगी। 

शुभ अंक-1, शुभ रंग- रोज

वृष (TAURUS) : (21 अप्रैल- 20 मई)

पैसों के लेनदेन में लापरवाही ना बरतें। कार्यक्षेत्र में बदलाव आपके अनुकूल रहेंगे। किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात होगी। खेल और प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। प्रेमी के लिए समय निकालना कठिन होगा। 

शुभ अंक- 11, शुभ रंग- सफेद

मिथुन (GEMINI) :(21 मई- 21 जून)

फिजूल खर्च ना करने से आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। अच्छे स्वास्थ्य के कारण मूड अच्छा रेहगा। घर पर पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग की ओर ध्यान देने की जरूरत है।

 शुभ अंक- 6, शुभ रंग- पीच

कर्क (CANCER) : (22 जून- 22 जुलाई)

कोई आपसे पैसे उधार मांग सकता है। बाहर के खानपान से सेहत बिगड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में नई शुरूआत करने से ना घबराएं। दोस्तों के साथ बाहर जाकर मौज-मस्ती करेंगे। पार्टनर को आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है। 

शुभ अंक- 7, शुभ रंग- चॉकलेट

सिंह (LEO) : (23 जुलाई- 23 अगस्त) 

कंट्रोल डाइट से सेहत अच्छी रहेगी। नए क्लाइंट मिलने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। कार्यक्षेत्र में दिन काफी व्यस्त रहेगा। परिवार के लिए समय निकालने की कोशिश करें। प्रोपर्टी विवाद को कोर्ट कचहरी तक ना लेकर जाएं। 

शुभ अंक- 11, शुभ रंग- पिंक

कन्या (VIRGO) : (23 अगस्त- 23 सितंबर)

थकान के कारण तबियत बिगड़ सकती है। भविष्य के लिए नए अवसर तलाशने होंगे। खुद को अतिरिक्त खर्चा करने से रोकें। घर पर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी। किसी से पहली नजर में प्यार हो सकता है। 

शुभ अंक- 9, शुभ रंग- क्रीम

तुला (LIBRA) : (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

जीवनशैली में बदलाव से स्वस्थ रहेंगे। आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए अधिक मेहनत करें। परिवार के लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। प्रोपर्टी संबंधित कोई फैसला आज ना लें। प्रेमी आपके लिए सरप्राइज़ प्लान कर सकता है। 

शुभ अंक- 5, शुभ रंग- ग्रीन

वृश्चिक (SCORPIO) :(24 अक्टूबर-22 नवंबर) 

धनलाभ से सभी आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। ऑफिस में काम का बोझ अधिक रहेगा। कोई चोट या बीमारी का शिकार हो सकते हैं। यात्रा के दौरान अच्छी संगति मिलेगी। प्रोपर्टी बेचने के लिए दिन अच्छा है। 

शुभ अंक- 11, शुभ रंग- पीच

धनु (SAGITTARIUS) : (23 नवंबर- 21 दिसंबर)

लंबे समय से अटका पैसा प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। प्रोफेशनल क्षेत्र पर आपके कार्यों की सराहना होगी। बुजुर्ग सदस्यों की पसंद-नापसंद का ध्यान रखें। किसी बात पर प्रेमी से झगड़ा हो सकता है। 

शुभ अंक- 1, शुभ रंग- रेड

मकर (CAPRICORN) :(22 दिसंबर-21 जनवरी)

सुबह व्यायाम करने से दिनभर एक्विट रहेंगे। पेमेंट मिलने में अभी वक्त लग सकता है। शाम को घर पर आकर शांति का अनुभव होगा। दोस्तों के साथ लंबी ड्राइव पर जा सकते है। जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकती है। 

शुभ अंक- 22, शुभ रंग- ब्लू

कुम्भ (AQUARIUS) :(22 जनवरी- 19 फरवरी)

निवेश करने से पहले एक्सपर्ट से राय लें। कार्यक्षेत्र पर भाग्य आपका साथ देगा। परिवार के सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे। किसी करीबी के साथ भविष्य की प्लानिंग करेंगे। 

शुभ अंक- 2, शुभ रंग- सफेद

मीन (PISCES) :(20 फरवरी- 20 मार्च)

फिट और हेल्दी रहने के प्रयास सफल होंगे। अतिरिक्त खर्चों में कमी कर सेविंग्स करें। सहकर्मी के ना आने से काम का बोझ अधिक रहेगा। परिवार के सदस्य आपसे सवाल-जवाब करेंगे। पुराने प्रोपर्टी विवाद आपके पक्ष में रहेंगे। 

शुभ अंक- 8, शुभ रंग- नेवी ब्लू

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
×