For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल (14 मार्च 2024)

06:00 AM Mar 14, 2024 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid
आज का राशिफल  14 मार्च 2024

%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B7 4

मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
असम्भावित और आश्चर्यजनक घटनाएं आपको पीड़ित कर सकती हैं। परिजनों से मतभेदों के कारण मानसिक शान्ति के भंग हो जाने का अंदेशा बना रहेगा। यात्रा से लाभ होने की संभावना है। समक्ष व्यक्ति से पूरे आत्मविश्वास से बात करें तो आपका काम बन सकता है।
क्या करें - किन्नर को सिक्के दान करें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A4%AD 2

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
यात्रा-प्रसंग का योग होने पर सफलता की आशा रखी जा सकती है। अनुकूल और लाभप्रद स्थिति बन रही है। कुंठा और परेशानियों से कुछ राहत का अनुभव होगा। आर्थिक स्थिति में चमत्कारी सफलता मिलने की संभावना दिखाई देती है।
क्या करें - मध्यमा अंगुली में क्युबिक जरकनिया पहने।

%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 5

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह)
कार्य स्थल में भी सफलता अर्जित कर सकेंगे। राज्य कर्मचारियों की रिपोर्ट कुछ बेहतर होगी। आधे-अधूरे काम समय पर पूरे होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। हालांकि मित्रों और संबंधियों से निराशा हाथ लगेगी। कुल-मिलाकर समय आपके पक्ष का है।
क्या करें - ग्रीन इंक का यूज करें।

%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95 6

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
व्यक्तिगत प्रभाव में वृद्धि दिखाई देती है। नौकरी पेशा लोगों को अधिकारियों को वरद-हस्त प्राप्त होगा। आर्थिक तौर पर तो स्थिति आपके पक्ष की ही दिखाई देती है। इसलिए परिश्रम को बढाएं और अवसरों का लाभ उठाएं। व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी।
क्या करें - शनि के बीज मंत्रों के जाप करें।

%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9 7

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
लटक रहे कामों में प्रगति दिखाई देगी। लोगों में आपकी छवि में काफी कुछ सुधार हो सकता है। स्थायी संबंधों यथा सगाई आदि के संबंध में शुभ समाचार मिलेंगे। कार्यकर्ता महिलाओं को भी लाभ हो सकता है। कहीं से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।
क्या करें - विवादों से बचने की कोशिश करें।

%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE 3

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
मानहानि की आशंका बनी रहेगी। जिन लोगों पर आपको ज्यादा भरोसा है वहीं आपके लिए कोई परेशानी पैदा कर सकते हैं। यदि व्यापारिक यात्रा है तो नहीं करें। सफलता में न्यूनता दिखाई देगी। महत्वपूर्ण कार्यों को करने के लिए समय अच्छा नहीं है।
क्या करें - अनार को मंदिर में अर्पित करें।

%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BE 8

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते)
चारों तरफ से निराशा का वातावरण बन सकता है। आपने जिसके भरोसे वादा किया था उसके पूर्ण होने में शंका हो सकती है। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर रहेगा। किसी प्रकार से ले देकर काम निकालने के प्रयास सफल नहीं होंगे।
क्या करें - शनि के मंदिर में जाएं।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%95 9

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु)
परिवार में प्रसन्नता का संचार होगा। दिन के उत्तरार्द्ध में सभी कामों में सफलता मिल सकती है। अपने प्रयासों में तेजी दिखाएं। चिन्ता-क्लेश से मुक्ति मिलेगी। वैसे आपको आज किसी भी कार्य के लिए पहले से तैयार धरातल को ही प्राथमिकता देनी चाहिए।
क्या करें - धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

%E0%A4%A7%E0%A4%A8%E0%A5%81 10

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
पीछे किये गये कार्यों से भाग्यवृद्धि होगी। संगी-साथी का सहयोग मिल जाने से आपके कुछ हित सार्थक हो सकेंगे। किसी स्थान विशेष पर जाने की चर्चा हो सकती है। चोट-मोच का भय बना रहेगा। सोचे गये कामों के पूरा होने की संभावना है।
क्या करें - अंक 3 की पाॅवर को बढ़ाएं।

%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0 11

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
समक्ष व्यक्ति से पूरे आत्मविश्वास से बात करें तो आपका काम बन सकता है। कुल-मिलाकर समय आपके पक्ष का है। व्यक्तिगत प्रभाव में वृद्धि दिखाई देती है। लोगों से मेल-मुलाकात का लाभ मिल सकेगा। प्रयास करने से सफलता का योग बन सकता है।
क्या करें - घर में यदि मकड़ी के जाले हैं तो, उन्हें हटाएं।

%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%AD %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 12

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द)
प्रेम संबंधों में नई बात आने से प्रसन्नता का अनुभव होगा। चन्द्र और नक्षत्र दोनों ही आपके पक्ष के हैं। लोगों की आपके प्रति धारणा में सुधार होगा। हालांकि भाग्य का साथ रहेगा, लेकिन प्रेम-प्रसंगों में सफलता संदिग्ध रहेगी। मित्रों और रिश्तेदारों से सहयोग की अपेक्षा नहीं रखें।
क्या करें - कांस्य की रिंग सबसे छोटी अंगुली में धारण करें।

%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 1

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि)
व्यर्थ और निरर्थक चिन्ताओं में बढोत्तरी होगी। बहुत प्रयासों के बाद क्षणिक सफलता की उम्मीद रख सकते हैं। व्यापार में लाभ-हानि के झूले में झूलते रहेंगे।साझेदारी के बिजनेस पर बात हो सकती है। मित्रों और संबंधियों से कुछ सहयोग प्राप्ति की आशा रखी जा सकती है।
क्या करें - एक मुट्ठी काली उड़द दान करें।

Astrologer Satyanarayan Jangid

Advertisement
Advertisement
Author Image

Astrologer Satyanarayan Jangid

View all posts

Advertisement
×