Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

आज का राशिफल (15 फरवरी 2024)

05:30 AM Feb 15, 2024 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid

Advertisement

मेष – मेष - (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
हालांकि खर्च की अधिकता रहेगी लेकिन व्यापार में कुछ नया होने की संभावना भी बनती है। नौकरी पेशा लोगों को उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। धार्मिक स्थान की यात्रा होगी या उसकी योजना बनेगी।
क्या करें - लाल फूलों को मंदिर में अर्पित करें।

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
आवेश और क्रोध की अधिकता रहेगी। जिससे किसी से वाद-विवाद की आशंका है। आकस्मिक नुकसान से बचने की कोशिश करनी चाहिए। दोपहर बाद में स्थिति में कुछ सुधार होने की संभावना बन सकती है।
क्या करें - सफेद रंग की चीजों का अधिकाधिक प्रयोग करें।

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह)
ग्रह स्थिति आपके पक्ष की है। धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने की संभावना बनेगी। व्यापार में संघर्ष के बावजूद आपकी स्थिति सुदृढ़ बनी रहेगी। अविवाहित लोगों को शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना बनेगी।
क्या करें - आध्यात्मिक विषयों में कुछ रूचि रखें।

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
यात्रा में कष्ट होने की आशंका है। व्यापारिक यात्रा से विशेष लाभ की संभावना नहीं है। इसलिए व्यापारिक यात्राओं को स्थिगित रखना चाहिए। दोपहर बाद में स्थिति में अचानक सुधार होने से खुशी का माहौल बन सकता है।
क्या करें - सफेद रंग के फूलों से भगवान की पूजा करें।

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
दिन की शुरूआत अच्छी रहेगी। योजनाओं का क्रियान्वयन आसानी से हो सकेगा। लोगों की धारणा में आपके प्रति सकारात्मक बदलाव आयेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। बिजनेस में नये सौदे हो सकते हैं।
क्या करें - बेडरूम में उत्तर-पूर्व में जलपात्र रखें।

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
मिश्रित फलप्रद दिन है। अच्छे समाचार मिलने से मन में प्रसन्नता का संचार होगा। स्त्री पक्ष से लाभ रहेगा। स्थायी संपत्ति खरीदने की की चर्चा हो सकती है। वाहन सुविधा प्राप्त होगी। मित्रों से मुलाकात होगी।
क्या करें - ओनेक्स की रिंग किनिष्ठिका में पहनें।

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते)
संतान पक्ष से चिंता रह सकती है। नौकरी पेशा लोगों की स्थिति में बदलाव संभव है जो कि नकारात्मक हो सकता है। उच्चाधिकारियों से मतभेद होने की शंका बनी रहेगी। आशानुरूप परिणामों की प्राप्ति अभी संभव नहीं है।
क्या करें - सफेद फूलों से श्रीशिव की पूजा करें।

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु) ।
सुख-सुविधाओं में कुछ कमी रह सकती है। अनिद्रा और स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। हालांकि इन सब के बावजूद संतान के कॅरियर को लेकर शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।
क्या करें - अनार के फलों का दान करें।

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
लगभग ग्रह आपके पक्ष के हैं। इसलिए नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। मित्रों और बंधुओं से सहयोग मिलने की संभावना भी बनेगी। हालांकि सरकारी कार्यों में कुछ रूकावट अवश्य दिखाई देती है। जिसका समय रहते निवारण होगा।
क्या करें - प्रातः जल्दी उठने का प्रयास करें।

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
स्थान परिवर्तन के योग हैं। सुख में बाधा और परिजनों से मतभेद हो सकते हैं। कोशिश करें कि सौहार्द का वातावरण बना रहे इसके बावजूद आपका पक्ष कमजोर रहेगा। राहु के तांत्रिक मंत्रों का जाप करने से लाभ होगा।
क्या करें - खेजड़ी के वृक्ष को सींचें।

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द)
कार्यों में स्थिरता रहेगी। जो योजनाएं आप बना रहे हैं, वे अभी सफल नहीं होंगी। इंतजार करें, कोई बड़ा जोखिम नहीं लें। दिन ढलने के बाद अचानक स्थिति में सुधार होने से मन में प्रसन्नता का संचार होना चाहिए।
क्या करें - ब्लेक हार्स की स्टेचु अपनी ऑफिस टेबिल पर रखें।

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि)
दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखने में आप काफी कुछ उपलब्धि हासिल कर पायेंगे। भोग-विलास और पर्यटन पर भी धन खर्च होगा। समाज में आपकी बातों को तल्लीनता से सुना जायेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
क्या करें - सिट्रेन तर्जनी अंगुली में धारण करें।

Astrologer Satyanarayan Jangid

Advertisement
Next Article