Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (16 फरवरी 2024)

05:48 AM Feb 16, 2024 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid

Advertisement

मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
मान-प्रतिष्ठा में कमी का अनुभव होगा। हालांकि व्यापार में निरंतरता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं की स्थिति आपके पक्ष में रहेगी और इनका सहयोग प्राप्त होगा। लेकिन व्यय की अधिकता से पूरे दिन मानसिक अशान्ति रह सकती है।
क्या करें - लोगों की सलाह को सुने।

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
सैर-सपाटे और भोग-विलास पर खर्च की अधिकता रह सकती है। दांपत्य जीवन में सौहार्द और प्रेम का वातावरण रहेगा। स्त्री पक्ष से लाभ की संभावना बनती है। व्यापारिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व बना रहेगा।
क्या करें - ओपल को मध्यमा अंगुली में धारण करें।

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह)
बिजनेस में मंदी के कारण मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। दौड़-धूप अधिक होने के बावजूद भी लाभ की मात्रा कम रहेगी। खराब शनि आपके भाग्य को स्थिर कर सकता है। स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रह सकती है।
क्या करें - दोनों हथेलियों को रगड़ कर चेहरे पर लगाएं।

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
विवाद और झगड़े का माहौल बन सकता है। यदि कोई वाद-विवाद या केस-मुकद्दम का चक्कर है तो उनमें आपकी स्थिति कुछ कमजोर हो सकती है। इसलिए सावधानी रखें। हालांकि सायं तक अशान्ति और खर्च से राहत मिल सकती है।
क्या करें - रात्रि में चन्द्र दर्शन करें।

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
दैनिक रोजगार में बाधा के संकेत हैं। वाणिज्य-व्यापार में गतिमंदता रहेगी। हालांकि दोपहर बाद स्थिति में सुधार होना चाहिए। जिससे आप स्वयं का संभाल पाने में सफल हो सकेंगे। साहस में वृद्धि होगी और रूके काम होंगे।
क्या करें - सुनहरी या पीले फूलों की माला भगवान को अर्पित करें।

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
दांपत्य जीवन में हर्ष और प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। कारोबारी यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। सत्पुरूषों से सत्संग होगा और घर-परिवार में मांगलिक कार्य आयोजित होंगे। बड़े-बूढ़ों का आशीर्वाद लेना चाहिए।
क्या करें - पुस्तकों का दान करें।

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते)
जीवन साथी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। इसलिए पर्याप्त सावधानी रखने की आवश्यकता है। संतान पक्ष के संबंध में भी कोई अप्रिय घटना आपको विचलित कर सकती है। बिजनेस के कार्यों में रूकावट का योग है।
क्या करें - सुनहरा पत्थर पूजा स्थान पर रखें।

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु) ।
साहस और पुरूषार्थ से क्रय-विक्रय से अधिकतम लाभ ले सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको पूरी सावधानी से कार्य करना चाहिए। दिन अच्छा है लेकिन यह आवश्यक नहीं है कि आप उसका पूरा लाभ ले पाएं।
क्या करें - खीर और मिश्री का दान करना चाहिए।

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
गोचर ग्रहों के अनुसार आज का दिन आपके लिए सामान्यतया शुभ और लाभदायक रहेगा। नौकरी या कार्य-व्यवसाय में नवीन उन्नति के अवसर प्राप्त हांेगे। यदि पूरी तरह से सजग होकर काम करें तो कोई उपलब्धि हासिल कर पायेंगे।
क्या करें - देवी माता के मंदिर में जाएं।

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
सूर्य के शुभ स्थिति में होने से सरकारी योजनाओं से लाभ ले सकते हैं। परिश्रम की तुलना में लाभ की स्थिति लगातार बनी रहेगी। मकान-भूमि आदि का लाभ मिल सकता है या इनके खरीदने-बेचने की चर्चा संभव है।
क्या करें - अधिक पुराने जूते नहीं पहने।

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द)
मांगलिक कार्यों में खर्च की अधिकता बनी रहेगी। सामाजिक कार्यों के लिए यात्रा संभव है। घर में सगाई-विवाह जैसे कार्यक्रम हो सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। भाई-बंधुओं से सहयोग की आशा रखी जा सकती है।
क्या करें - घर में कोई भी घड़ा खाली नहीं रखें।

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि)
दिन की शुरूआत बहुत अच्छी नहीं जायेगी। लेबर संबंधी कोई समस्या आ सकती है। वैसे भी पूरा दिन ही बिजनेस और हैल्थ दोनों ही दृष्टि से सुखद नहीं रहेगा। इसलिए आलस्य और लापरवाही का पूर्णतः त्याग करें।
क्या करें - अपने गुरू की सेवा में जाएं।

Astrologer Satyanarayan Jangid

Advertisement
Next Article